Chambalkichugli.com

BHIND VIRAL VIDEO: भिंड में कथित साधुओं से सरेआम मारपीट, धार्मिक पहचान पर उठे सवाल; वीडियो वायरल

BHIND VIRAL VIDEO

BHIND VIRAL VIDEO: मध्य प्रदेश। भिंड जिले में धार्मिक पहचान को लेकर सरेआम मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बायपास क्षेत्र में भिक्षा मांग रहे दो कथित साधुओं से एक युवक ने पूछताछ के बाद उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

GWALIOR CYBER CRIME: RTO चालान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल से उड़ाए 6.56 लाख रुपए

बायपास क्षेत्र में हुआ विवाद

यह घटना भिंड शहर के बायपास क्षेत्र स्थित निरंजन बाटिका के पास की बताई जा रही है। जहां भगवा वस्त्र पहने दो कथित साधु वहां भिक्षा मांग रहे थे, तभी एक युवक मौके पर पहुंचा और उनसे बातचीत करने लगा। बातचीत कुछ ही देर में बहस में बदल गई।

BHIND CRIMES
BHIND CRIMES

धार्मिक और जातीय पहचान पर पूछताछ

वायरल वीडियो में युवक साधुओं से उनकी जाति और धार्मिक पहचान को लेकर सवाल करता नजर आ रहा है। आरोप है कि व्यक्ति ने उनसे ब्राह्मण होने का प्रमाण मांगा और महाभारत व रामायण से जुड़े सवाल पूछे। जिसके बाद संतोषजनक जवाब न मिलने पर युवक ने उन्हें नकली साधु बताते हुए आरोप लगाए।

GUNA PROTEST : UGC के नए नियमों के खिलाफ गुना में सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन

मारपीट का वीडियो वायरल

आरोप है कि इसके बाद युवक ने दोनों कथित साधुओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में एक साधु के बाल पकड़कर खींचने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। घटना के दौरान मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

GWALIOR CRIME NEWS : कार सवार बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, वीडियो वायरल

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि कानून हाथ में लेना किसी को भी अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *