HIGHLIGHTS:
-
टोल विवाद को लेकर भिंड में प्रदर्शन तेज
-
सरकार का पुतला फंदे पर लटकाकर जताया विरोध
-
CCTV तोड़फोड़ मामले में FIR से बढ़ा तनाव
-
सड़क हादसों में मौतों पर जनता में गुस्सा
-
“नो रोड, नो टोल” की मांग फिर हुई तेज

BHND TOLL PLAZA PROTEST: भिंड। नेशनल हाईवे-719 और बरैठा टोल प्लाजा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को टोल प्लाजा पर हुए आंदोलन के दौरान CCTV कैमरे तोड़े जाने के मामले में BSP नेता सहित कई लोगों पर FIR दर्ज की गई, जिसके बाद विरोध और तेज हो गया है।
‘मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप’-Keki Mistry ने संभाली HDFC Bank की कमान, RBI की मंजूरी
कोतवाली के सामने जारी अनिश्चितकालीन धरना
पिछले दो दिनों से शहर के कोतवाली थाने के सामने समाजसेवियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। बता दें कि बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।
पावर सेक्टर में बड़ी उपलब्धि, भारत की क्षमता 520 GW पार; बिजली संकट हुआ कम
पुतला फांसी पर लटकाकर जताया विरोध
गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज करते हुए सरकार का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। उनका कहना है कि यह “अंधी सरकार” है, जिसे जनता की समस्याएं दिखाई नहीं देतीं।
टेक्नोलॉजी की मार! HSBC में हजारों कर्मचारियों पर संकट, AI से बढ़ी चिंता
सड़क हादसों और अवैध वसूली के आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हाईवे पर लगातार सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। साथ ही टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया गया है। उनका दावा है कि टोल का कार्यकाल 2025 में खत्म होने के बावजूद 2028 तक बढ़ा दिया गया है।
ग्लोबल तनाव का असर: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स लुढ़का और निवेशकों को बड़ा झटका
झूठी FIR का लगाया आरोप
आंदोलनकारियों का कहना है कि जब भी वे अपनी मांगों को लेकर विरोध करते हैं, तो उनके खिलाफ झूठी FIR दर्ज कर दी जाती है। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ती जा रही है।
ग्लोबल तनाव का असर: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स लुढ़का और निवेशकों को बड़ा झटका
सिर मुंडन कर किया विरोध, आंदोलन जारी
इधर, श्रीराम सेना के जिला अध्यक्ष रोमी चौहान ने सिर मुंडन कर सरकार का पिंडदान किया और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।