नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

मुंबई। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Navi Mumbai International Airport) से यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। अब यह हवाई अड्डा 12 घंटे के बजाय पूरे 24 घंटे संचालित (Operated 24 hours) होगा। आज यानी 01 फरवरी से नवी मुंबई एयरपोर्ट पर चौबीसों घंटे विमान सेवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। इससे पहले यह एयरपोर्ट केवल सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक ही कार्यरत था। बता दें कि यात्रियों के लिए इसकी शुरुआत 25 दिसंबर से की गई थी। शुरुआत में सीमित समय और सीमित उड़ानों के साथ परिचालन शुरू किया गया था, लेकिन अब परिचालन समय बढ़ाए जाने से उड़ानों की संख्या में तेजी से इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि मुंबई महानगर क्षेत्र पर हवाई यातायात का दबाव भी कम होगा। प्रति घंटे लगभग 10 विमानों की आवाजाहीहालांकि फिलहाल देर रात और आधी रात की उड़ानों का आधिकारिक शेड्यूल घोषित नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जल्द ही मध्यरात्रि की सेवाएं भी शुरू कर दी जाएंगी। वर्तमान समय में नवी मुंबई एयरपोर्ट से आखिरी उड़ान रात 9 बजकर 50 मिनट पर रवाना होती है, जबकि पहली उड़ान सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर संचालित की जाती है। 24 घंटे की अनुमति मिलने के बाद एयरलाइंस कंपनियां अपने स्लॉट्स धीरे-धीरे बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। विमानन उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मार्च के अंत में जब एयरलाइंस का समर शेड्यूल लागू होगा, तब नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। फिलहाल जहां प्रति घंटे लगभग 10 विमानों की आवाजाही हो रही है, वहीं अप्रैल महीने तक यह संख्या बढ़कर 20 प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। सिर्फ 19 दिनोंमें एक लाख यात्रियों ने किया सफरअभी तक एयरपोर्ट पर केवल दो अतिरिक्त विमानों को शामिल किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों और हफ्तों में कई विमानन कंपनियां नवी मुंबई एयरपोर्ट से अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ा सकती हैं। इससे घरेलू के साथ-साथ भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रास्ते भी खुलेंगे। नवी मुंबई एयरपोर्ट ने 12 जनवरी को एक अहम परिचालन उपलब्धि भी हासिल की थी। एयरपोर्ट के शुरू होने के महज 19 दिनों के भीतर ही एक लाख यात्रियों ने यहां से सफर किया था, जो इसकी लोकप्रियता और उपयोगिता को दर्शाता है। देश के विमानन ढांचे को करेगा मजबूतवैश्विक स्तर पर अगर देखा जाए तो यूरोप और अमेरिका में कई हवाई अड्डों पर रात के समय उड़ानों पर प्रतिबंध होता है। आमतौर पर शोर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहते हैं। इस दौरान यदि कोई यात्री फंस जाता है तो उसे टर्मिनल छोड़ना पड़ता है। इसके विपरीत भारत के प्रमुख हवाई अड्डे 24 घंटे खुले रहते हैं, जिससे यात्रियों को रात के समय भी सुरक्षित स्थान उपलब्ध होता है। नवी मुंबई एयरपोर्ट का 24×7 संचालन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो यात्रियों की सुविधा, एयरलाइंस की क्षमता और देश के विमानन ढांचे को मजबूत करेगा।
Budget 2026: टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, कैंसर दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी हटाई, 3 आयुर्वेदिक AIIMS का ऐलान

नई दिल्ली। संसद के पटल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना लगातार 9वां बजट पेश किया। 85 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने देश की आर्थिक नींव को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हालांकि, इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव न करके मध्यम वर्ग को थोड़ा निराश जरूर किया है, लेकिन टैक्स फाइलिंग की समय सीमा बढ़ाकर और ‘न्यू इनकम टैक्स एक्ट’ की घोषणा कर भविष्य में प्रक्रिया को सरल बनाने का वादा किया है। 1. स्वास्थ्य क्षेत्र: कैंसर और दुर्लभ बीमारियों का इलाज होगा सस्ताबजट की सबसे मानवीय और बड़ी घोषणा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी है। सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 महत्वपूर्ण दवाओं पर से 5% बेसिक कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह हटा दिया है। इसके अलावा, हीमोफिलिया और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं भी अब ड्यूटी फ्री होंगी। आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए देश में 3 नए आयुर्वेदिक एम्स (AIIMS) खोले जाएंगे, जो भारत को ‘बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब’ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 2. रेलवे और कनेक्टिविटी: 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर का जालबुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार ने रेलवे को नई गति दी है। देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों को जोड़ने के लिए 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया गया है। इसमें दिल्ली-वाराणसी और मुंबई-पुणे जैसे रूट शामिल हैं, जो न केवल यात्रा का समय घटाएंगे बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी तेज करेंगे। साथ ही, अगले 5 वर्षों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्गों का विकास किया जाएगा, जिससे माल ढुलाई सस्ती और सुगम होगी। 3. रक्षा बजट: आधुनिकीकरण पर ₹2.19 लाख करोड़ का दांवबदलते वैश्विक परिवेश और जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों को देखते हुए रक्षा बजट में 15.2% की भारी बढ़ोतरी की गई है। कुल ₹7.85 लाख करोड़ के रक्षा बजट में से ₹2.19 लाख करोड़ सीधे तौर पर सैन्य बलों के आधुनिकीकरण (Modernization) पर खर्च होंगे। इसमें स्वदेशी विमानों के इंजन विकास के लिए ₹64 हजार करोड़ का विशेष प्रावधान किया गया है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करेगा। 4. महिला सशक्तिकरण और शिक्षा: हॉस्टल और SHE-मार्टमहिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘लखपति दीदी’ मॉडल को विस्तार देते हुए SHE-मार्ट (शी-मार्ट) योजना शुरू की गई है। ये स्टोर महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित होंगे, जहाँ वे बिना बिचौलियों के अपने उत्पाद बेच सकेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने और कॉलेजों में ‘कंटेंट क्रिएटर लैब्स’ स्थापित करने का निर्णय युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने का प्रयास है। 5. कृषि और लघु उद्योग: चंदन से लेकर काजू-कोको तकखेती को केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि मुनाफे का जरिया बनाने के लिए सरकार ने नारियल, चंदन और काजू-कोको उद्योग को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है। ‘मछली पालन’ के लिए 500 नए तालाबों का विकास किया जाएगा। टेक्सटाइल सेक्टर में कारीगरों की मदद के लिए ‘नेशनल हैंडलूम पॉलिसी’ और ‘मेगा टेक्सटाइल पार्क’ के जरिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।बजट 2026 में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन रिवाइज्ड रिटर्न की तारीख 31 मार्च तक बढ़ाई गई है। कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी, 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और 3 आयुर्वेदिक एम्स बनेंगे। रक्षा बजट को बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ किया गया है, जिसमें सैन्य आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया गया है।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बूस्ट, वित्त मंत्री ने 40,000 करोड़ की स्कीम और ISM 2.0 का किया ऐलान

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का ऐलान किया है। इसके जरिए सरकार की कोशिश सेमीकंडक्टर क्षेत्र में उभरते अवसरों का फायदा उठाना है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम का परिव्यय बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए कर दिया है। वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने इसके लिए 40,000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इसके जरिए कोशिश इंडस्ट्री के नेतृत्व में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में रिसर्च और ट्रेनिंग सेक्टर को आने बढ़ाना है। बजट भाषण में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, “भारत के सेमीकंडक्टर मिशन 1.0 ने देश की सेमीकंडक्टर क्षमताओं का विस्तार किया है। इसी आधार पर सरकार उपकरण और सामग्री उत्पादन, पूर्ण-स्टैक भारतीय बौद्धिक संपदा (आईपी) विकास और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने के लिए आईएसएम 2.0 की शुरुआत करेगी। भारत के सेमीकंडक्टर विकास की गति का लाभ उठाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम काे परिव्यय को बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए किया है।” वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, “हम प्रौद्योगिकी और कुशल कार्यबल के विकास के लिए उद्योग-नेतृत्व वाले अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्रों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। अप्रैल 2025 में 22,999 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ शुरू की गई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (आईएसएम) को पहले ही लक्ष्य से दोगुने निवेश की प्रतिबद्धताएं मिल चुकी हैं।” इसके अलावा, केंद्रीय बजट 2026-27 में लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई) विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपए के एक समर्पित कोष की शुरुआत का भी प्रस्ताव रखा गया है, जिसका उद्देश्य भविष्य में रोजगार सृजित करना और चुनिंदा मानदंडों के आधार पर उद्यमों को प्रोत्साहन देना है। श्रम प्रधान वस्त्र क्षेत्र के लिए वित्त मंत्री ने पांच प्रमुख घटकों वाले एक एकीकृत कार्यक्रम का प्रस्तावित किया गया है। पहला घटक – नेशनल फाइबर स्कीम है, जिसका लक्ष्य रेशम, ऊन और जूट जैसे प्राकृतिक फाइबर्स के साथ-साथ मानव निर्मित और नए औद्योगिक युग के फाइबर्स में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है। दूसरा घटक- वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना, जिसका उद्देश्य मशीनरी, प्रौद्योगिकी उन्नयन और साझा परीक्षण एवं प्रमाणन केंद्रों के लिए पूंजीगत सहायता प्रदान करके पारंपरिक क्लस्टरों का आधुनिकीकरण करना है। तीसरा घटक राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम (एनएचएचपी) है, जिसे बुनकरों और कारीगरों के लिए लक्षित समर्थन सुनिश्चित करते हुए मौजूदा योजनाओं को एकीकृत और मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है।
ATM SMALL CURRENCY NOTES: छुट्टे की समस्या होगी खत्म, अब ATM से मिलेंगे ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट

ATM SMALL CURRENCY NOTES: मध्यप्रदेश। देशभर में छुट्टे पैसों की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार एक नई पहल करने जा रही है। जल्द ही लोगों को ATM से ₹10, ₹20 और ₹50 जैसे छोटे करेंसी नोट निकालने की सुविधा मिल सकती है। बता दें कि इसका उद्देश्य रोजमर्रा के लेन-देन में होने वाली परेशानी को कम करना है। MP Weather Update: ग्वालियर में मौसम का बदला मिजाज, अगले 72 घंटे भारी; 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मुंबई में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट सरकार ने इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट मुंबई में शुरू कर दिया है। यहां कुछ ATM मशीनों से छोटे करेंसी नोट निकालने की सुविधा का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान यह देखा जाएगा कि छोटे नोटों की मांग और सप्लाई को ATM के जरिए कितना बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है। UPI के दौर में भी क्यों जरूरी है कैश भले ही डिजिटल पेमेंट और UPI का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन लोकल मार्केट, ऑटो-रिक्शा, बस किराया, स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे दुकानदारों के यहां आज भी कैश की जरूरत बनी रहती है। वहीं, छोटे नोट न होने की वजह से लोगों को अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार की योजना है कि ये ATM रेलवे स्टेशन, बस डिपो, अस्पताल, लोकल बाजार और सरकारी दफ्तरों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगाए जाएं।
Asia Cup T20 Record: किस बल्लेबाज़ ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के? जानिए रिकॉर्ड ब्रेकर की पूरी लिस्ट

Asia Cup T20 Record: एशिया कप टी20 में जब बल्लेबाज़ी का तूफान उठता है, तो छक्कों की बरसात होना तय है। एशिया की बड़ी टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में हर मैच रोमांच की नई कहानी लिखता है। टी20 फॉर्मेट में जहां हर गेंद मौका और खतरा दोनों बनकर आती है। वहीं कुछ बल्लेबाज़ ऐसे होते हैं जो बड़े-बड़े शॉट्स लगाकर खेल का रुख पलट देते हैं। आइए नजर डालते हैं एशिया कप टी20 के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले धाकड़ बल्लेबाज़ों पर… अभिषेक शर्मा(Abhishek Sharma) टीम इंडिया को एक नया सिक्सर किंग मिल गया है… अभिषेक शर्मा। एशिया कप 2025 में इस युवा बल्लेबाज़ ने अपने विस्फोटक खेल से सभी को चौंका दिया। केवल 5 मैचों में 17 छक्के जड़ते हुए उन्होंने छक्कों की लिस्ट में टॉप पोजिशन हासिल कर ली। अभिषेक ने 248 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 206.66 रहा। रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) एशिया कप टी20 में अफगानिस्तान की सफलता का एक बड़ा कारण विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज रहे हैं । इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहने वाले गुरबाज ने 2022 से 2025 के बीच खेले गए 8 मैचों में 15 छक्के लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 152.55 रहा। बाबर हयात (Babar Hayat) हांगकांग के स्टार बल्लेबाज़ बाबर हयात ने एशिया कप टी20 में ऐसा प्रदर्शन किया है जिसे नजरअंदाज़ करना मुश्किल है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद बाबर ने 8 मैचों में 14 छक्कों के साथ 292 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 122 रन रहा। नजीबुल्लाह जादरान (Najibullah Zadran) अफगानिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ नजीबुल्लाह जादरान ने एशिया कप टी20 में खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने 8 मैचों में 13 छक्के जड़ते हुए कुल 176 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की आक्रामक शुरुआतें अक्सर टीम के लिए गेमचेंजर रही हैं। 2016 से 2022 के बीच खेले गए 9 मैचों में रोहित ने 12 छक्के जड़े और दो अर्धशतक सहित कुल 83 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज किया। READ MORE: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें किन खिलाड़ियों को मिला मौका