DHURANDHAR 2: धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर सिंह की 25 लाख की घड़ी ने बढ़ाई सस्पेंस की धड़कनें, किरदार के बढ़ते रुतबे का बड़ा संकेत

DHURANDHAR 2: नई दिल्ली । एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है। ट्रेलर में दमदार एक्शन भावुक सीन और किरदारों की गहराई ने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। खास तौर पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में उनका रफ एंड टफ अंदाज पहले से भी ज्यादा प्रभावशाली दिखाई देता है लेकिन इस बार उनके किरदार में एक नया लग्जरी टच भी देखने को मिला है जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल ट्रेलर के एक भावुक दृश्य में हमजा अली मजारी काले रंग के पठानी सूट और लंबे बालों में सिर पकड़े रोते हुए नजर आते हैं। इस सीन के दौरान उनके हाथ में एक बेहद महंगी घड़ी दिखाई देती है जिसे फैंस ने तुरंत पहचान लिया। यह घड़ी रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना बताई जा रही है जो मशहूर स्विस ब्रांड रोलेक्स की लग्जरी घड़ियों में है। गिनी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घड़ी की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। ट्रेलर के इस छोटे से डिटेल ने फिल्म की कहानी को लेकर कई तरह के कयासों को जन्म दे दिया है। फैंस का मानना है कि यह लग्जरी घड़ी और उंगलियों में पहनी अंगूठियां सिर्फ स्टाइल का हिस्सा नहीं हैं बल्कि यह हमजा के बढ़ते रुतबे और अंडरवर्ल्ड में उसकी ताकत का प्रतीक हो सकती हैं। फिल्म के पहले पार्ट में हमजा ने लयारी के कुख्यात डॉन रहमान डकैत का अंत कर दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे पार्ट में हमजा का प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ चुका है और वह गैंगवार और पॉलिटिक्स के बड़े खेल में अहम खिलाड़ी बन चुका है। बुलियन मार्केट में नरमी, गोल्ड-सिल्वर के दाम घटे; ग्लोबल डेटा पर टिकी नजर इतना ही नहीं फिल्म की कहानी में इस बार हमजा की असली पहचान का भी खुलासा होने वाला है। बताया जा रहा है कि हमजा अली मजारी दरअसल जकीरत सिंह रागी नाम का एक भारतीय जासूस था जिसने दुश्मन नेटवर्क के अंदर घुसकर बड़ी साजिशों का पर्दाफाश किया। ऐसे में ट्रेलर में दिखाई गई महंगी घड़ी को कई लोग उसकी नई पहचान ताकत और मिशन की सफलता का संकेत भी मान रहे हैं। फिल्म में सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि कई बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर एसपी चौधरी असलम के दमदार किरदार में दिखाई देंगे जबकि अर्जुन रामपाल मेजर कुछ की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं आर. माधवन अजय सान्याल के किरदार में कहानी को नई दिशा देते दिखाई देंगे। इनके अलावा सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अपने पुराने किरदारों को आगे बढ़ाते नजर आएंगे। ट्रेलर से साफ संकेत मिलता है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा खतरनाक और रोमांचक होने वाली है। एक्शन इमोशन और साजिशों से भरी इस फिल्म का मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और चुनौतीपूर्ण दिखाया गया है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेड प्रिव्यू से ही फिल्म करोड़ों की कमाई कर चुकी है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यहपवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ के पेड़ प्रिव्यू कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ो ड़ सकती है। कुल मिलाकर ट्रेलर में दिखाई गई एक छोटी सी डिटेल रणवीर सिंह के हाथ की 25 लाख की घड़ी ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा और भी बढ़ा दी है। अब फैंस को इंतजार है कि फिल्म रिलीज होने के बाद यह लग्जरी घड़ी कहानी में कितना बड़ा राज खोलती है।
सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

नई दिल्ली। दिग्गज राइटर सलीम खान के फैंस और उनके परिवार के लिए राहत भरी खबर आई है। करीब तीन हफ्तों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती रहे 88 वर्षीय सलीम खान को इस हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और माना जा रहा है कि अगले 3 से 4 दिनों में वह अपने घर लौट आएंगे। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद पूरे बॉलीवुड में फिक्र की लहर सी दौड़ गई थी, लेकिन सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत में वक्त के साथ सुधार आया और अब खबर है कि वह जल्द ही डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे। दिमाग में क्लॉट की वजह से हुए थे भर्तीबॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलीम खान के दिमाग में एक ‘ब्रेन क्लॉट’ डिटेक्ट हुआ था, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरी सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें 17 फरवरी की सुबह उनके फैमिली फिजीशियन की सलाह पर लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। अगले ही दिन यानी 18 फरवरी को न्यूरोसर्जन ने उनकी एक खास मेडिकल प्रोसीजर की, जिसे ‘डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी’ कहा जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही और इसके बाद उनकी हालत स्थिर बनी रही। बिना सर्जरी के डॉक्टरों ने संभाला हालसलीम खान के हेल्थ अपडेट के मुताबिक भर्ती होने के वक्त सलीम खान पूरी तरह होश में थे और फिट लग रहे थे। हालांकि उन्हें मामूली ‘ब्रेन हैमरेज’ हुआ था, जिसे डॉक्टरों ने बिना किसी बड़ी सर्जरी के सफलतापूर्वक टैकल कर लिया। इलाज के दौरान उन्हें कुछ वक्त के लिए आईसीयू और वेंटिलेटर पर भी रखा गया था, लेकिन उनकी हालत में तेजी से सुधार देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उम्र एक बड़ा फैक्टर है, लेकिन सलीम खान की रिकवरी काफी अच्छी रही है। सलमान और परिवार ने ली राहत की सांससलीम खान की बीमारी की खबर मिलने के बाद से ही सलमान खान और उनका पूरा परिवार काफी तनाव में था। अब अस्पताल के सूत्रों और हालिया अपडेट्स के मुताबिक सलीम खान की हालत स्थिर हैं और रिकवरी की राह पर हैं। अगर अगले कुछ दिनों तक उनकी सेहत इसी तरह सामान्य बनी रहती है, तो 3 से 4 दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अब फैंस को बस उस पल का इंतजार है जब सलीम खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ फिर से नजर आएंगे।
मधुबाला की बायोपिक पर बढ़ा सस्पेंस, यशराज फिल्म्स ने बताया अनीत पड्डा नहीं होंगी लीड

नई दिल्ली। बॉलीवुड की लेजेंड्री ऐक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक के ऐलान के दो साल बाद भी इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हाल की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सैयारा फेम अनीत पड्डा का नाम मधुबाला का रोल के लिए फाइनल हो गया है और जल्द ही इसी शूटिंग शुरू होने वाली है, लेकिन यशराज फ्लिम्स ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। इससे पहले कहा गया था कि कियारा आडवाणी बायोपिक में लीड ऐक्ट्रेस होंगी। मधुबाला की बहन भी जुड़ी हैं फिल्म सेयशराज टैलेंट के स्पोक्सपर्सन ने इंडिया टुडे को बताया कि अनीत पड्डा को फिल्म में कास्ट किए जाने के दावे गलत और महज अटकलें हैं। लेटेस्ट अपडेट के बाद यह सवाल बना हुआ है कि मधुबाला की जिंदगी को पर्दे पर कौन निभाएगा। बायोपिक को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसका डायरेक्शन जसमीत के रीन करेंगी। जसमीत इससे पहले आलिया भट्ट और विजय वर्मा की फिल्म डार्लिंग्स का डायरेक्शन कर चुकी हैं। इस प्रोजेक्ट से मधुबाला का परिवार भी जुड़ा हुआ है। उनकी बहन मधुर बृज भूषण इस फिल्म में को-प्रोड्यूसर हैं। नौ साल की उम्र में बनी थीं ऐक्ट्रेसमधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था। उनका जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। बेहद कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया था। महज नौ साल की उम्र में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और उनकी पहली फिल्म बसंत थी। समय के साथ मधुबाला अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित ऐक्ट्रेस में शुमार हो गईं। किशोर कुमार से की थी शादीऐक्टर दिलीप कुमार के साथ उनका अफेयर उस दौर की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में गिना जाता है। दोनों एक-दूसरे से गहरा प्यार करते थे, लेकिन मधुबाला के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। हालात ऐसे बने कि यह मोहब्बत मुकम्मल नहीं हो सकी। दिल टूटने के बाद मधुबाला ने मशहूर सिंगर और पहले से शादीशुदा ऐक्टर किशोर कुमार से शादी करने का फैसला किया। दिल की बीमारी बनी मौत की वजहहालांकि, मधुबाला की जिंदगी जितनी चमकदार दिखती थी उतनी ही दर्द से भरी भी थी। बचपन से ही उन्हें दिल की गंभीर बीमारी थी। उनके दिल में छेद था और उस दौर में इस बीमारी का इलाज संभव नहीं था। यही बीमारी धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पर भारी पड़ती गई और 23 फरवरी 1969 को महज 36 साल की उम्र में यह चमकता सितारा हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गया।
ऑस्कर में भारत का सफर: अब तक इन नौ भारतीयों ने जीता है सम्मान, 98वां संस्करण 15 मार्च को

नई दिल्ली। फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर के 98वें संस्करण का आयोजन 15 मार्च को होने जा रहा है। यह भव्य समारोह अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस बार भारतीय दर्शकों के लिए समारोह इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। भारत में इस समारोह का प्रसारण 16 मार्च की सुबह लगभग साढ़े चार बजे से देखा जा सकेगा। भारत की फिल्मों को अब तक नहीं मिला पुरस्कारऑस्कर पुरस्कार को अकादमी पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1927 में हुई थी, जबकि पहला पुरस्कार समारोह वर्ष 1929 में आयोजित किया गया था। लगभग 98 वर्षों के इतिहास में भारत की ओर से 50 से अधिक फिल्मों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए भेजा गया, लेकिन अब तक किसी भी भारतीय फिल्म को यह सम्मान प्राप्त नहीं हो सका है। ‘मदर इंडिया’ से हुई थी शुरुआतभारत की ओर से पहली बार वर्ष 1957 में निर्देशक महबूब खान की फिल्म ‘मदर इंडिया’ को ऑस्कर के लिए भेजा गया था। यह फिल्म अंतिम चरण तक पहुंची थी, लेकिन केवल एक मत से पीछे रह गई और पुरस्कार जीतने से चूक गई। उस समय यह सम्मान एक विदेशी फिल्म को मिला था। कई फिल्मों को मिला अंतिम चरण तक स्थानइसके बाद वर्ष 1989 में फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’, वर्ष 2003 में ‘लगान’ और वर्ष 2004 में मराठी फिल्म ‘श्वास’ को भी अंतिम नामांकन मिला था। हालांकि ये तीनों ही फिल्में पुरस्कार हासिल करने में सफल नहीं हो सकीं। नौ भारतीयों को मिला ऑस्कर सम्मानभारत की ओर से अब तक 13 कलाकारों को ऑस्कर में नामांकन प्राप्त हुआ है। इनमें से नौ भारतीय ऐसे हैं जिन्होंने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया है। इन कलाकारों में भानू अथैया, सत्यजीत रे, ए. आर. रहमान, गुलजार, रेसुल पूकुट्टी, एम. एम. कीरवानी, चंद्रबोस, गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस शामिल हैं। इन सभी ने अलग-अलग श्रेणियों में अपने काम से भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। इस बार मंच पर नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ाइस वर्ष का समारोह भारतीय दर्शकों के लिए और भी खास होने वाला है। वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस बार समारोह में प्रस्तोता की भूमिका निभाएंगी। वह मंच पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करती दिखाई देंगी। उनके साथ कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी मंच साझा करेंगे, जिससे इस बार का समारोह और अधिक आकर्षक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Dhurandhar 2 collection: धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी
Dhurandhar 2 collection: नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने आते ही सिनेमाघर में धमाल मचा दिया था इस फिल्म ने काफी अच्छा खासा कलेक्शन कर दिखाया था। इसकी कहानी इस फिल्म के किरदार और रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की एक्टिंग को दशकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। वहीं अब इसका पार्ट 2 यानी ‘धुरंधर 2’ दस्तक देने को तैयार है जिसकी एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट सामने आई है। एडवांस बुकिंग में भी रचा इतिहास रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करना शुरू कर दिया है। इसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म काफी कमाल कर दिखाएगी और फिर से काफी अच्छा रिकॉर्ड बनाएगी। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग के मामले से इतिहास रच दिया है और बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रीमियर का नया रिकॉर्ड बना डाला है। फिल्म के प्रीमियर शो के लिए अभी तक 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने ‘स्त्री 2’ भी पछाड़ दिया है। इसी आंकड़े के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ने ‘स्त्री 2’ के 10 करोड़ रुपये के सबसे बड़ प्रीमियर ग्रॉस रिकॉर्ड को धूल चटा दी है. ‘धुरंधर 2’ के सिर्फ प्रीमियर के लिए ही अब तक 2,05,856 टिकट बिक चुकी हैं और पूरे भारत में इसके लिए करीब 7510 शोज रखे गए हैं। कब है फिल्म का स्पेशल प्रीमियर फिल्म ‘धुरंधर 2′ स्पेशल प्रीमियर 18 मार्च को और दुनिया भर में थिएटर में 19 मार्च को रिलीज होना है। ऐसे में घरेलू और इंटरनेशनल दोनों मार्केट से एडवांस बुकिंग के मामले में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती ट्रैकिंग डेटा एक बड़ी ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। बता दें कि, इस बार मेकर्स ने पेड प्रीमियर शो प्लान किए हैं, क्योंकि फिल्म तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज हो रही है, इसलिए एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है और रिस्पॉन्स शानदार रहा है।
Oscars 2026: भारत में कब और कहां देखें 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स? प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा

Oscars 2026: नई दिल्ली। हॉलीवुड का सबसे बड़ा और ग्लैमरस उत्सव ऑस्कर 2026 (98th Academy Awards) बस कुछ ही दिन दूर है। आप इसको लेकर कई सारी जानकारी सामने आने लगी है। दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों की नजरें इस भव्य समारोह पर टिकी हैं, जहां साल 2025 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं साल इस अवार्ड के प्रेजेंटर की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो गई है। वहीं आप भारत में बैठकर आप इस अवॉर्ड फंक्शन को कब और कहां कैसे देख सकते हैं तो चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी जानते हैं। कब आयोजित होगा यह अवार्ड फंक्शन? लॉस एंजिल्स का प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर एक बार फिर सितारों से सजने के लिए तैयार है। इस साल ऑस्कर की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन और टीवी पर्सनैलिटी कोनन ओ’ब्रायन (Conan O’Brien) कर रहे हैं। 2025 में उनकी शानदार होस्टिंग के बाद उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।अमेरिका और भारत के समय में अंतर होने के कारण, भारत में इसका प्रसारण सोमवार, 16 मार्च 2026 को होगा आप Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर सुबह 4:30 बजे से इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।भारत में Star Movies चैनल पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। रेड कार्पेट की चमक और अवॉर्ड्स का रोमांच लाइव देखने का अनुभव अलग ही होगा। प्रियंका चोपड़ा का चलेगा जादू प्रियंका चोपड़ा जोनस अब हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा चुकी हैं। ताजा खबर यह है कि वह 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस जानकारी को सजा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।पोस्ट शेयर करने के बाद प्रियंका के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी।भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर प्रियंका चोपड़ा का प्रेजेंटर बनना है।
‘वाराणसी’ के लिए बड़ा सौदा! स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को मिली ब्रांड इंटीग्रेशन की विशेष अनुमति

नई दिल्ली। फिल्म उद्योग में आमतौर पर ब्रांड्स को केवल प्रोडक्ट प्लेसमेंट के तौर पर दिखाया जाता है। लेकिन ‘वाराणसी’ में ब्रांड्स को कहानी में स्वाभाविक और ऑथेंटिक तरीके से शामिल किया जाएगा। स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स पारंपरिक प्रोडक्ट प्लेसमेंट से आगे बढ़कर “ऑथेंटिक नैरेटिव वीव्स” का इस्तेमाल करेंगे। इसका उद्देश्य ब्रांड्स को फिल्म की दुनिया का स्वाभाविक हिस्सा बनाना है। राजामौली का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्टएस. एस. राजामौली को भारतीय सिनेमा के सबसे दूरदर्शी फिल्मकारों में गिना जाता है। उनकी फिल्मों की खासियत भव्य दृश्यों और मजबूत भावनात्मक कहानियों का मेल है। ‘वाराणसी’ को ग्लोबल ऑडियंस के लिए टेक्निकल और नैरेटिव स्केल पर डिजाइन किया जा रहा है। फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन-एडवेंचर शैली की है, जिसमें प्राचीन भारतीय कथाओं और आधुनिक कहानी को जोड़ा गया है। कहानी अलग-अलग देशों और स्थानों में घूमती है, इसलिए इसे एक ग्लोबल सिनेमैटिक स्पेक्टेकल कहा जा रहा है। तकनीकी और ग्लोबल रिकॉर्ड‘वाराणसी’ भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन सकती है। यह पहली भारतीय फिल्म होगी जिसे 1.43:1 आईमैक्स फॉर्मेट में शूट किया जाएगा, जो दर्शकों को विशाल और वास्तविक सिनेमाई अनुभव देगा। फिल्म को 120 से अधिक देशों में रिलीज किया जाएगा। स्टार कास्ट और संगीतफिल्म में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार Mahesh Babu मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय अभिनेत्री Priyanka Chopra Jonas और अभिनेता Prithviraj Sukumaran भी अहम भूमिकाओं में हैं। संगीत का जिम्मा ऑस्कर विजेता संगीतकार M. M. Keeravani संभालेंगे, जिससे फिल्म का ऑडियो अनुभव भी वैश्विक स्तर पर विशेष रहेगा। स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स की भूमिकास्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को फिल्म के लिए दुनिया भर के ब्रांड्स के साथ साझेदारी करने और उन्हें फिल्म की कहानी में जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी का उद्देश्य ब्रांड्स को कहानी में स्वाभाविक तरीके से शामिल कर फिल्म और ब्रांड दोनों के लिए नई संभावनाएं बनाना है। ग्रुप चेयरमैन मणिकंदमूर्ति वेलायुधन ने कहा, “इतनी बड़ी फिल्म के साथ जुड़ना सम्मान की बात है। ‘वाराणसी’ एक वैश्विक सिनेमाई आंदोलन है, और हमारी कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए ग्लोबल ब्रांड पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने का जिम्मा मिला है।” राजामौली की प्रतिक्रियानिर्देशक एस. एस. राजामौली ने कहा, “वाराणसी बड़े पैमाने पर बनाई जा रही फिल्म है और इसमें होने वाली हर साझेदारी फिल्म को अधिक दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करेगी। मुझे उम्मीद है कि स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स के साथ मिलकर वैश्विक ब्रांड्स को फिल्म की कहानी में सम्मानजनक और स्वाभाविक तरीके से जोड़ा जाएगा। वाराणसी’ 2027 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसे भारतीय सिनेमा का सबसे ग्लोबल स्तर पर प्रभाव डालने वाला प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
Bollywood upcoming movie: शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने पर सौरभ शुक्ला ने जताई खुशी, कहा- अद्भुत इंसान हैं

Bollywood upcoming movie: नई दिल्ली। सौरभ शुक्ला, जिन्होंने Shah Rukh Khan के साथ ‘बादशाह’ और ‘हे राम’ जैसी फिल्मों में काम किया है, ने कहा, “शाहरुख की जर्नी शानदार है। इतने सालों से वह इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और जिस तरह से उन्होंने अपना करियर बनाया है, उस पोजीशन पर पहुंचे हैं, वह वाकई प्रेरणा देता है। सौरभ ने यह भी जोड़ा कि शाहरुख ने अपनी मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है, जो नए कलाकारों और फैंस दोनों के लिए प्रेरणादायक है। चार्मिंग और अपनापन- भरा व्यक्तित्व शाहरुख के व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए सौरभ ने कहा, “एक इंसान के तौर पर वह हमेशा चार्मिंग रहे हैं। उनसे मिलने के बाद बस बातचीत खत्म नहीं करनी होती। वह अपने काम से प्रभावित करते हैं और बातचीत के दौरान आपको बहुत महत्व और खास महसूस कराते हैं।” सौरभ ने आगे बताया, “शाहरुख में लोगों से जुड़ने की खास काबिलियत है। आप उनसे बात करते समय महसूस करते हैं कि इस बातचीत में मेरी भी जरूरत है। यही अपनापन उन्हें सच में कमाल का बनाता है। वह बहुत कमाल के हैं।” ‘किंग’ में धमाकेदार एक्शन फिल्म ‘किंग’ एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहरुख जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में सौरभ शुक्ला के साथ Abhishek Bachchan, Deepika Padukone, शाहरुख की बेटी Suhana Khan और Jaideep Ahlawat भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मेकर्स ने जनवरी में फिल्म की झलक दिखाते हुए प्रोमो जारी किया था, जिसमें शाहरुख खान के हाई-वोल्टेज एक्शन सीन और खून-खराबे से भरपूर दृश्य दिखाए गए। प्रोमो में शाहरुख का किरदार कहता है, “डर नहीं, दहशत हूं।” रिलीज डेट और प्रोडक्शन ‘किंग’ की निर्देशकीय जिम्मेदारी Siddharth Anand ने संभाली है। फिल्म Red Chillies Entertainment और Marflix Pictures के बैनर तले बन रही है। मेकर्स ने घोषणा की है कि ‘किंग’ इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे फैंस को दिवाली के बाद फिल्म का रोमांच देखने को मिलेगा। सौरभ शुक्ला की उत्सुकता और शाहरुख खान के चार्म और प्रोफेशनलिज्म के मेल से यह फिल्म साल के बड़े एक्शन ड्रामा प्रोजेक्ट्स में शामिल होने वाली है।
स्पाइडर मैन के लीक वर्जन में दिखा बूम माइक और क्रू! जानिए कैसे सामने आ गईं फिल्म की छिपी गलतियां

नई दिल्ली । हॉलीवुड फिल्मों को उनकी बेहतरीन तकनीक और परफेक्ट विजुअल्स के लिए जाना जाता है। बड़े पर्दे पर दर्शकों को जो फिल्म दिखाई देती है उसमें हर फ्रेम बेहद सटीक और साफ नजर आता है। लेकिन इन दिनों साल 2002 में आई मशहूर सुपरहीरो फिल्म Spider Man का एक ऐसा वर्जन चर्चा में है जिसमें बूम माइक और क्रू मेंबर्स तक दिखाई दे रहे हैं। इसने कई फिल्म प्रेमियों को हैरान कर दिया है कि आखिर इतनी बड़ी फिल्म में ऐसी गलतियां कैसे नजर आ सकती हैं। दरअसल यह फिल्म का वह वर्जन है जिसे आम तौर पर दर्शकों के लिए जारी ही नहीं किया जाता। तकनीकी भाषा में इसे ओपन मैट कहा जाता है। यह फिल्म का अनऑफिशियल वर्जन होता है जिसमें कैमरे द्वारा रिकॉर्ड किए गए पूरे फ्रेम को देखा जा सकता है। इस पूरे फ्रेम में कभी कभी शूटिंग के दौरान मौजूद उपकरण बूम माइक या क्रू के हाथ जैसे तत्व भी दिखाई दे जाते हैं जिन्हें असली फिल्म में छिपा दिया जाता है। फिल्म सैम रेमी के निर्देशन में बनी थी और इसमें सुपरहीरो स्पाइडर मैन का किरदार टोबे मागुइरे ने निभाया था। ने निभाया था। यह फिल्म उस समय की सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो फिल्मों में गिनी जाती है और इसने दुनिया भर में बड़ी सफलता हासिल की थी। अब सवाल यह उठता है कि जब फिल्म इतनी सावधानी से बनाई जाती है तो ये गलतियां दिखाई कैसे देने लगती हैं। इसका जवाब फिल्म की शूटिंग तकनीक में छिपा है। दरअसल उस दौर में फिल्में अक्सर 35mm फिल्म स्टॉक पर शूट की जाती थीं। कैमरा शूटिंग के दौरान पूरे फ्रेम को कैप्चर करता है जिसमें ऊपर और नीचे का हिस्सा भी शामिल होता है। लेकिन जब यही फुटेज सिनेमाघरों में दिखाई जाती है तो प्रोजेक्टर के सामने एक खास धातु की प्लेट लगाई जाती है जिसे मैट कहा जाता है। यह प्लेट फ्रेम के ऊपर और नीचे के हिस्से को काट देती है जिससे केवल वही हिस्सा दिखाई देता है जिसे निर्देशक दर्शकों को दिखाना चाहता है। इसी वजह से बूम माइक लाइट स्टैंड या क्रू मेंबर्स जैसे तत्व स्क्रीन पर नजर नहीं आते। असल दिलचस्पी तब शुरू होती है जब किसी तरह फिल्म का पूरा स्टॉक फुटेज या अनकट फ्रेम इंटरनेट पर पहुंच जाता है। कई बार फिल्म के दीवाने इन फुटेज को लेकर खुद ही ओपन मैट वर्जन तैयार कर लेते हैं। उनका मानना होता है कि थियेटर में दिखाई देने वाले असली रंग और डिटेल्स डिजिटल रिलीज में कई बार थोड़े फीके पड़ जाते हैं इसलिए वे फिल्म के मूल विजुअल्स को देखने के लिए ऐसे वर्जन तैयार करते हैं। वैसे स्पाइडर मैन ही ऐसी फिल्म नहीं है जिसके साथ ऐसा हुआ हो। दुनिया की कई मशहूर फिल्मों के ओपन मैट वर्जन इंटरनेट पर मिल जाते हैं। हालांकि ये आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए जाते लेकिन इनके जरिए दर्शक यह समझ सकते हैं कि किसी फिल्म को बड़े पर्दे पर परफेक्ट दिखाने के लिए पर्दे के पीछे कितनी बारीकी से काम किया जाता है।
लखनऊ कॉन्सर्ट में भावुक हुईं सुनिधि चौहान, गाते-गाते छलक पड़े आंसू; फैंस ने खड़े होकर बढ़ाया हौसला

नई दिल्ली । मशहूर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान का लखनऊ में हुआ लाइव कॉन्सर्ट उस समय बेहद भावुक पल में बदल गया, जब गाते-गाते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यह कॉन्सर्ट उनके चल रहे म्यूजिक टूरआई एम होम इंडिया टूर 2025-26का हिस्सा था, जिसमें वह देश के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म कर रही हैं। लखनऊ के कूलब्रीज़ रिसॉर्ट्स में आयोजित इस शो के दौरान सुनिधि का गला काफी खराब था। इसके बावजूद वह मंच पर परफॉर्म कर रही थीं, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें गाना रोककर फैंस से माफी मांगनी पड़ी। अपनी आवाज को लेकर वह इतनी परेशान हो गईं कि मंच पर ही भावुक होकर रो पड़ीं। इस इमोशनल पल के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि चमकदार जंपसूट में नजर आ रही थीं और पूरे जोश के साथ परफॉर्म कर रही थीं। लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने अचानक गाना रोक दिया और रुंधी हुई आवाज में दर्शकों से कहा कि उनका गला बहुत खराब है। उन्होंने कहा, “मेरा गला बहुत खराब है, आज मेरी आवाज ठीक नहीं है। लेकिन मुझे पता है कि आप सब मेरे साथ हैं और मैं फिर भी गाने की कोशिश करना चाहती हूं।” इतना कहते-कहते वह भावुक हो गईं। सुनिधि ने बताया कि अपने लंबे करियर में उन्हें शायद ही कभी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा हो, इसलिए उन्हें यह काफी अजीब और शर्मिंदगी भरा लग रहा था। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और कुछ पल के लिए माहौल बेहद भावुक हो गया। हालांकि इस मुश्किल पल में उनके फैंस ने उनका पूरा साथ दिया। जब सुनिधि ने माफी मांगते हुए कहा, “प्लीज मुझे माफ कर दीजिए, मैं हमेशा अपना 100 प्रतिशत देना चाहती हूं। लेकिन आज शायद मेरी आवाज वैसी नहीं निकले,” तो वहां मौजूद हजारों दर्शकों ने तालियां बजाकर और जोर-जोर से चीयर करके उनका हौसला बढ़ाया। यह नजारा इस बात का प्रमाण था कि फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहते हैं। खराब तबीयत और गले की तकलीफ के बावजूद सुनिधि ने हार नहीं मानी। उन्होंने थोड़ी देर बाद खुद को संभाला और कॉन्सर्ट जारी रखा। फैंस ने भी पूरे जोश के साथ उनका साथ दिया और हर गाने पर जोरदार प्रतिक्रिया दी। दरअसल, यह लखनऊ शो उनके नेशनल टूर का अहम हिस्सा था। यह टूर पिछले साल 24 दिसंबर 2025 को मुंबई से शुरू हुआ था। इसके बाद वह दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी शानदार परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। अब इस म्यूजिक टूर का ग्रैंड फिनाले कोलकाता में होने वाला है। 14 मार्च को एक्वाटिका ग्राउंड में होने वाले इस फाइनल शो को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। वहीं उनके चाहने वाले यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि तब तक सुनिधि पूरी तरह स्वस्थ होकर मंच पर पहले की तरह दमदार परफॉर्मेंस देंगी।