रामायण का टीजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे: रणबीर कपूर की राम अवतार में पहली झलक, सीता हरण और रावण का दिखेगा खौफ!

नई दिल्ली।मुंबई। भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ अब अपनी रिलीज की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का इंतजार फैंस पलकें बिछाकर कर रहे हैं। हाल ही में एक रेडिट यूजर ने फिल्म के टीजर को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिन्हें सुनकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने टीजर को पूरी तरह एडिट कर लिया है और इसमें कहानी की एक भव्य झलक देखने को मिलेगी। कैसा होगा टीजर का नजारा?लीक हुई जानकारी के अनुसार फिल्म के तीन अलग-अलग टीजर एडिट किए गए हैं। एक प्रमुख वर्जन की शुरुआत पानी के अद्भुत शॉट्स और मोरों की खूबसूरती के साथ होती है। ड्रोन कैमरों के जरिए पूरी अयोध्या नगरी को “गोल्डन सिटी” के रूप में दिखाया गया है जो दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा। टीजर में राम और लक्ष्मण के बचपन से लेकर राजा दशरथ के प्रभावशाली शॉट्स शामिल हैं। संगीत के मोर्चे पर इसकी शुरुआत बांसुरी की मधुर धुन से होगी जो धीरे-धीरे एक भव्य ऑर्केस्ट्रा और अंत में भक्तिमय भजनों में तब्दील हो जाएगी। किरदारों की रहस्यमयी झलकटीजर में रणबीर कपूर को ‘भगवान राम’ के रूप में नदी में हाथ धोते हुए दिखाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि माता सीता का किरदार निभा रही साई पल्लवी का पूरा चेहरा नहीं बल्कि सिर्फ उनकी आंखें और पैर दिखाए गए हैं जो उनके किरदार में रहस्य और पवित्रता का संचार करेंगे। वहीं रावण का किरदार निभा रहे यश YASH को सिंहासन पर बैठकर शंख बजाते हुए दिखाया गया है। टीजर का समापन बेहद भावुक और रोमांचक मोड़ पर होगा जिसमें सीता हरण का दृश्य दिखाया गया है लेकिन वहां भी सिर्फ हाथ खींचते हुए एक प्रतीकात्मक शॉट का इस्तेमाल किया गया है। 4000 करोड़ का मेगा बजट और दो भागों में कहानीनमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही ‘रामायण’ का कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। सालों की रिसर्च और कड़ी मेहनत के बाद तैयार हुई इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के लिए शेड्यूल किया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ-साथ सनी देओल यश रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी तक टीजर की आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की है लेकिन चर्चा है कि यह जल्द ही किसी बड़े सरप्राइज के रूप में सामने आएगा।
गणेश जी की फोटो के सामने ये सब?'… उदित नारायण का ड्रिंक करते वीडियो वायरल, ट्रोलर्स के निशाने पर आए सिंगर!

नई दिल्ली।मुंबई। अपनी मखमली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले गायक उदित नारायण इस वक्त दोहरी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने पुराने दोस्त और मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य के जन्मदिन की पार्टी में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उदित नारायण अभिजीत और म्यूजिक कंपोजर जतिन पंडित के साथ अपना सुपरहिट गाना पहला नशा पहला खुमार गाते हुए पार्टी का लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन इस जश्न ने उस वक्त विवाद का रूप ले लिया जब लोगों की नजर कमरे में रखी भगवान गणेश की तस्वीर पर पड़ी। वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने उदित नारायण को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भगवान गणेश की प्रतिमा के ठीक सामने शराब का सेवन करना अनुचित है। एक यूजर ने लिखा कम से कम गणेश जी की फोटो पर पर्दा तो कर देते वहीं दूसरे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा भगवान के सामने ये सब शोभा नहीं देता। यह वीडियो अभिजीत के बेटे जय ने साझा किया था जो अब चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पहली पत्नी के सनसनीखेज आरोपवीडियो विवाद के बीच उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने बेहद शॉकिंग आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। रंजना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया है कि उदित नारायण और उनके भाइयों ने मिलकर साल 1996 में दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी सहमति के बिना उनका ‘गर्भाशय uterus निकलवा दिया था। रंजना के मुताबिक उन्हें इस बात का पता काफी समय बाद एक हेल्थ चेकअप के दौरान चला। रंजना का कहना है कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हुई थी जिसके बाद उदित करियर बनाने मुंबई आ गए और वहां उन्होंने दीपा नारायण से दूसरी शादी कर ली। रंजना ने भावुक होते हुए मीडिया से कहा उदित जी सिर्फ वादे करते हैं लेकिन निभाते नहीं। मेरी तबीयत ठीक नहीं है और मुझे उनके सहयोग की जरूरत है लेकिन उन्होंने आज तक कुछ नहीं किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2006 में जब वह मुंबई आई थीं तो उन्हें गाली देकर घर से भगा दिया गया था। फिलहाल रंजना ने न्याय के लिए महिला पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया है। एक तरफ कानूनी शिकंजा और दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर धार्मिक मर्यादा को लेकर हो रही ट्रोलिंग ने उदित नारायण की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि इन गंभीर आरोपों पर गायक की क्या प्रतिक्रिया आती है।
ग्लैमर की दुनिया का काला सच: शराब ने छीन ली इन 6 सितारों की सांसें, किसी की 35 तो किसी की 38 साल में थमी जिंदगी!

नई दिल्ली।मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री जितनी दौलत और शोहरत देती है, उतनी ही क्रूरता से यह चमक छीन भी लेती है। जब सफलता की रोशनी फीकी पड़ती है, तो अक्सर सितारे उस अकेलेपन को बर्दाश्त नहीं कर पाते। हाल ही में विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने उनके स्वास्थ्य को लेकर खुलासा किया कि वे एक दिन में 80 सिगरेट तक पी जाते थे और उन्हें शराब की भी सख्त मनाही थी। विनोद खन्ना तो कैंसर की जंग लड़ते हुए चले गए, लेकिन भारतीय सिनेमा में ऐसे कई नाम हैं जिन्होंने नशे के दलदल में डूबकर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली। मीना कुमारी ट्रेजेडी क्वीन:अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफलता के शिखर पर बैठी मीना कुमारी निजी जीवन में उतनी ही तन्हा थीं। वैवाहिक जीवन के तनाव और गहरे डिप्रेशन ने उन्हें शराब का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया। “ट्रेजेडी क्वीन” की यह शराब की लत “लिवर सिरोसिस” में बदल गई और महज 38 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरु दत्त प्रतिभाशाली फिल्म मेकर:भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक गुरु दत्त भी अपनी निजी समस्याओं से हार गए थे। डिप्रेशन के चलते वे शराब के इतने आदी हो गए कि उन्होंने शराब और नींद की गोलियों का एक खतरनाक मेल बना लिया। मात्र 39 साल की उम्र में इसी जानलेवा कॉम्बिनेशन ने एक महान कलाकार का अंत कर दिया। राजेश खन्ना पहला सुपरस्टार:बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने जितनी दीवानगी देखी, उतनी शायद ही किसी और ने देखी हो। लेकिन जब करियर ढलान पर आया, तो वे असफलता को स्वीकार नहीं कर पाए। सुपरस्टार के अकेलेपन ने उन्हें शराब के कटोरे में डुबो दिया। अत्यधिक शराब के सेवन ने उनके स्वास्थ्य को बुरी तरह बर्बाद किया, जो अंततः उनकी मौत का कारण बना। संजीव कुमार अभिनय के सम्राट:संजीव कुमार के परिवार में एक अनुवांशिक हृदय रोग था, जिसके कारण उनके परिवार के पुरुष कम उम्र में ही दुनिया छोड़ देते थे। डॉक्टरों ने उन्हें शराब से बचने की सख्त हिदायत दी थी, लेकिन वे इस लत को नहीं छोड़ सके। परिणाम स्वरूप, महज 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक ने उनके शानदार करियर पर विराम लगा दिया। परवीन बॉबी ग्लैमरस दीवा:अपने समय की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री परवीन बॉबी सिज़ोफ्रेनिया Schizophreniaजैसी गंभीर मानसिक बीमारी और शराब की लत की शिकार थीं। उनका आखिरी समय गुमनामी और अकेलेपन में बीता, जहाँ शराब ने उनकी स्थिति को और भी बदतर बना दिया था। सिल्क स्मिता दक्षिण की सनसनी:दक्षिण भारतीय फिल्मों की सनसनी सिल्क स्मिता की कहानी सबसे दुखद मानी जाती है। करियर में गिरावट, कर्ज और रिश्तों में मिले धोखे ने उन्हें शराब की तरफ धकेला। महज 35 साल की उम्र में उनकी लाश उनके कमरे में लटकती पाई गई। आज भी उनकी मौत एक मिस्ट्री बनी हुई है क्योंकि वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।
डॉक्टर से 'धोखा' और 68 दिनों का 'वनवास': सुप्रीम कोर्ट ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को उदयपुर जेल से रिहा करने का दिया आदेश!

नई दिल्ली/उदयपुर। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। लगभग दो महीने से सलाखों के पीछे रहने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने इस दंपत्ति को धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में जमानत दे दी है। 7 दिसंबर को जेल भेजे गए विक्रम और उनकी पत्नी को 13 फरवरी को रिहा करने का आदेश दिया गया, जिससे लंबे समय से चल रहे कानूनी तनाव पर फिलहाल विराम लगा है। क्या है पूरा मामला?यह पूरा विवाद इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनियों और इंदिरा IVF हॉस्पिटल के संस्थापक डॉक्टर अजय मुर्डिया की शिकायत से शुरू हुआ। डॉक्टर मुर्डिया का आरोप है कि विक्रम भट्ट और उनके सहयोगियों ने उनकी दिवंगत पत्नी के जीवन पर एक “बायोपिक” बनाने का वादा किया था। इस प्रोजेक्ट के नाम पर भट्ट ने उनसे 30 करोड़ रुपये लिए और यह भरोसा दिलाया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये तक की कमाई करेगी। हालांकि, समय बीतने के साथ न तो फिल्म का काम शुरू हुआ और न ही कोई ठोस प्रोजेक्ट सामने आया। डॉक्टर का दावा है कि पैसे लेने के बाद विक्रम भट्ट ने उनका फोन उठाना और संदेशों का जवाब देना पूरी तरह बंद कर दिया था। कानूनी कार्यवाही और जेल की यात्राजब संवाद के सारे रास्ते बंद हो गए, तो डॉक्टर ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। मामला अदालत तक पहुँचा और उदयपुर की सीजेएम कोर्ट-4 ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को 9 दिसंबर 2025 को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड खत्म होने के बाद, उन्हें उदयपुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। बीच में खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राजस्थान हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई गई थी, लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद भट्ट के वकीलों ने देश की सर्वोच्च अदालत का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख और आदेशपीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार, चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए विक्रम और श्वेतांबरी को रिहा करने का आदेश पारित किया। कोर्ट ने निचली अदालत (CJM) को जमानत की नियम और शर्तें तय करने का निर्देश दिया है। हालांकि, राहत के साथ-साथ कोर्ट ने इस मामले में राजस्थान सरकार और शिकायतकर्ता डॉक्टर मुर्डिया से जवाब भी तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी के लिए तय की गई है। मुसीबतें अभी कम नहीं हुई हैंविक्रम भट्ट के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। इसी साल जनवरी में एक अन्य बिजनेसमैन ने भी उन पर और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट पर 13.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह नया केस मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज है, जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कर रही है। ऐसे में, उदयपुर मामले में बेल मिलने के बावजूद, निर्देशक को अन्य कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रामानंद सागर के बेटे आनंद चोपड़ा का 84 वर्ष की उम्र में निधन

मुम्बई। मशहूर फिल्ममेकर रामानंद सागर (Filmmaker Ramanand Sagar) के बेटे सागर चोपड़ा (Sagar Chopra) का 13 फरवरी को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार को ही उनका मुंबई के हिंदू श्मशान भूमि, पवन हंस में अंतिम संस्कार किया गया। सागर परिवार के वरिष्ठ सदस्य आनंद रामानंद सागर चोपड़ा पिछले 10-12 वर्षों से पार्किंसंस बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर है। परिवार ने इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद जानकारी को सबके साथ शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बहुत ही दुख के साथ कहा जा रहा है कि हमारे पिता श्री आनंद रामानंद सागर चोपड़ा का निधन हो गया है।’ पिता के साथ किया कामआनंद के बारे में बता दें कि वह लीजेंड सागर परिवार से थे जिन्होंने साल 2008 में शो रोमायण में अपना कॉन्ट्रीब्यूशन दिया है अपने पिता रामानंद सागर के साथ। यह शो सुपरहिट थी यह तो सब जानते ही हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया है जिसमें आंखें, अरमान और अलिफ लैला शामिल है। रामानंद सागर का परिवाररामानंद सागर की बात करें तो उन्होंने लीलावती सागर से शादी की थी और दोनों के 5 बच्चे थे, 4 बेटे सुभाश, सागर, मोती सागर, प्रेम सागर, आनंद सागर और एक बेटी सरिता सागर। रामानंद का करियररामानंद ने फिल्मों में बतौर राइटर काम की शुरुआत की साल 1940 में और हरसात फिल्म में काम किया। इसके बाद उन्हें चरस, प्रेम बंधन फिल्मों से सक्सेस मिली। 1980 में फिर उन्होंने टीवी में काम करना शुरू किया और माइथोलॉजिकल शोज जैसे लव कुश, श्री कृष्णा, विक्रम और बेताल बनाए। रामानंद को साल 2000 में पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था।
चिरंजीवी ने बताया पोते-पोती के नाम का मतलब, धर्म और साहस का संदेश

नई दिल्ली।साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Ram Charan और उनकी पत्नी उपासना हाल ही में जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। 31 जनवरी को हैदराबाद में बेटे और बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस बच्चों के नाम को लेकर उत्साहित थे। अब इस उत्सुकता पर विराम लगाते हुए अभिनेता Chiranjeevi ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दोनों नवजात शिशुओं के नाम और उनका अर्थ साझा किया है। चिरंजीवी ने नामकरण संस्कार की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि भगवान की असीम कृपा से परिवार में आए दो नए सदस्यों के नाम बताते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि बेटे का नाम ‘शिव राम कोनिडेला’ और बेटी का नाम ‘अनवीरा देवी कोनिडेला’ रखा गया है। उन्होंने ‘शिव राम’ नाम का अर्थ समझाते हुए कहा कि यह दो महान देवताओं का सुंदर संगम है। ‘शिव’ भगवान शिव से प्रेरित है, जो आंतरिक शक्ति, शांति और गहराई के प्रतीक हैं, जबकि ‘राम’ नाम भगवान राम से लिया गया है, जो धर्म, करुणा और साहस का प्रतीक माने जाते हैं। दोनों नाम मिलकर जीवन में संतुलन, आंतरिक ताकत और सही कर्म के मार्ग को दर्शाते हैं। वहीं बेटी ‘अनवीरा देवी’ के नाम को लेकर भी उन्होंने विशेष अर्थ साझा किया। ‘अनवीरा’ का अर्थ निडरता, साहस और ईश्वरीय संरक्षण से जुड़ा है। यह नाम देवी शक्ति के स्वरूप से प्रेरित बताया गया है और इसमें कोमलता के साथ अटूट शक्ति का संदेश निहित है। चिरंजीवी के अनुसार यह नाम कनक दुर्गा माता के आशीर्वाद से प्रेरित है और स्त्री शक्ति के सम्मान को दर्शाता है। नामकरण संस्कार की तस्वीरों में राम चरण और उपासना कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि चिरंजीवी और उनकी पत्नी नवजात बच्चों को गोद में लिए हुए हैं। परिवार का यह पारंपरिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जहां आजकल कई सेलिब्रिटी अपने बच्चों के लिए आधुनिक या विदेशी नाम चुनते हैं, वहीं राम चरण और उपासना ने सनातन परंपरा से जुड़े नामों का चयन कर अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव को दर्शाया है। इससे फैंस के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि यह कपल पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम ‘क्लिन कारा’ है, जिसका जन्म वर्ष 2023 में हुआ था। अब परिवार में जुड़वा बच्चों के आगमन से खुशियों का माहौल है।चिरंजीवी ने पोस्ट के अंत में सभी फैंस से बच्चों के लिए आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि वे जीवन की एक नई और सुंदर यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।
नोरा फतेही का डबल वर्ल्ड कप धमाका, FIFA से T20 तक बनीं ग्लोबल स्टेज की शान

नई दिल्ली ।बॉलीवुड की ग्लैमरस और दमदार परफॉर्मर नोरा फतेही ने एक ऐसा इतिहास रच दिया है जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशिष्ट पहचान दिला दी है। नोरा अब उन चुनिंदा कलाकारों में शुमार हो गई हैं जिन्होंने फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ FIFA World Cup 2022 और क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ICC Men s T20 World Cup 2026 दोनों के मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी है। खास बात यह है कि वह ऐसा करने वाली बॉलीवुड की अकेली आर्टिस्ट बताई जा रही हैं। FIFA वर्ल्ड कप 2022 के क्लोजिंग सेरेमनी में नोरा की मौजूदगी सिर्फ एक परफॉर्मर तक सीमित नहीं रही। उन्होंने आधिकारिक एंथम Light The Sky में अपनी आवाज भी दी और लाइव मंच पर डांस के साथ गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्पोर्टिंग इवेंट्स में से एक के मंच पर हिंदी में गाना गाकर उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और वैश्विक दर्शकों के सामने भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। उनकी स्टेज प्रेजेंस कॉन्फिडेंस और एनर्जी ने यह साबित कर दिया कि वह इंटरनेशनल लेवल की परफॉर्मर हैं जो किसी भी मंच पर अपनी अलग छाप छोड़ सकती हैं। नोरा का यह ग्लोबल सफर यहीं नहीं थमा। अपने होम ग्राउंड मुंबई में आयोजित ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में भी उन्होंने जबरदस्त प्रस्तुति दी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खचाखच भरे स्टेडियम में उन्होंने ऐसा जोश भरा कि दर्शक झूम उठे। उनकी एनर्जी डांस मूव्स और आत्मविश्वास ने पूरे माहौल को रोमांच से भर दिया। यह परफॉर्मेंस इस बात का सबूत थी कि नोरा सिर्फ इंटरनेशनल मंच पर ही नहीं बल्कि भारतीय दर्शकों के बीच भी उतनी ही लोकप्रिय और प्रभावशाली हैं। इस खास मौके की खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की। इंस्टाग्राम पर इवेंट के वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा T20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी और मेरा बर्थडे सेलिब्रेशन मैं लकी महसूस कर रही हूं! जय हिंद! उनके इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया और उन्हें बधाइयों से भर दिया। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हुए और उनकी उपलब्धि चर्चा का विषय बन गई। इस भव्य आयोजन में नोरा के साथ मशहूर रैपर बादशाह ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा जबकि युवा सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपनी मधुर धुनों से कार्यक्रम को खास बना दिया। सभी कलाकारों की प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए लेकिन नोरा की परफॉर्मेंस खास आकर्षण का केंद्र रही। नोरा फतेही की यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि भारतीय मनोरंजन जगत के लिए भी गर्व का क्षण है। FIFA और क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे दो वैश्विक आयोजनों में अपनी कला का प्रदर्शन कर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि भारतीय कलाकार अब विश्व मंच पर पूरी मजबूती से अपनी पहचान दर्ज करा रहे हैं।
Valentine Day 2026 पर प्यार जताने के लिए 7 रोमांटिक गाने, अरिजीत सिंह के सॉन्ग भी लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली। Valentine Day 2026 Romantic Songs: वैलेंटाइन वीक को और खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को बॉलीवुड के रोमांटिक गाने डेडिकेट कर सकते हैं. इन गानों को आप अपनी वैलेंटाइन डे की प्लेलिस्ट में भी शामिल कर सकते हैं. इस लिस्ट में अरिजीत सिंह और जुबिन नौटियाल के गाने भी शामिल हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं. ‘आशिकी 2’ फिल्म का ‘तुम ही हो’ गाना बॉलीवुड के आइकॉनिक गानों में शामिल है. इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज में बखूबी गाया है. वहीं ये गाना आशिकों की पहली पसंद बन गया है. ‘मरजावां’ फिल्म का ‘तुम ही आना’ गाना भी वैलेंटाइन डे की प्ले लिस्ट में शामिल है. इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये गाना काफी पॉपुलर है. पार्टनर को डेडिकेट करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. जुबिन नौटियाल का एल्बम सॉन्ग ‘हमनवा मेरे’ भी काफी पॉपुलर है. साल 2018 में आए इस गाने को काफी पसंद किया गया था. सोशल मीडिया पर भी इसे मिलियन में व्यूज मिले थे. अभी भी फैंस इसे काफी पसंद करते हैं. ‘डंकी’ फिल्म का ‘ओ माही’ गाना भी इस लिस्ट में शामिल है. इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है. वहीं इस गाने को शाहरुख खान और तापसी पन्नू पर फिल्माया गया है. फैंस भी इसे काफी पसंद करते हैं. ‘भेड़िया’ फिल्म का ‘अपना बना ले’ गाना भी इस लिस्ट में शामिल है. इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है. वहीं ‘भेड़िया’ फिल्म के इस गाने को वरुण धवन और कृति सेनन पर फिल्माया गया है. शाहरुख खान की ‘जवान’ फिल्म का ‘चलेया’ गाना भी काफी पॉपुलर है. वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को डेडिकेट करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. सोशल मीडिया पर भी ये काफी वायरल हुआ था. ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ फिल्म का ‘काबिल हूं’ गाना भी वैलेंटाइन डे की प्ले लिस्ट में शामिल है. इस गाने को जुबिन नौटियाल ने बेहद प्यारे तरीके से गाया है. इस गाने को ऋतिक रोशन और यामी गौतम पर फिल्माया गया है.
टॉक्सिक टीजर विवाद: ईसाई समुदाय और महिला आयोग की भारी नाराजगी, क्या यश की फिल्म से हटेंगे विवादित सीन?

नई दिल्ली।कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म टॉक्सिक ने अपने टीजर के रिलीज होते ही विवादों का बवंडर खड़ा कर दिया है। फिल्म के टीजर में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर न केवल सामाजिक बल्कि धार्मिक स्तर पर भी भारी विरोध देखने को मिल रहा है। नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन NCF ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड CBFC के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। ईसाई समुदाय का आरोप है कि टीजर में कब्रिस्तान के बाहर कार में एक आपत्तिजनक दृश्य दिखाया गया है और उसके तुरंत बाद पवित्र स्थल के भीतर गोलीबारी होती है, जो धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है। NCF की शिकायत में विशेष रूप से आर्कएंजल माइकल की मूर्ति के चित्रण पर सवाल उठाए गए हैं। समुदाय का कहना है कि जिस तरह से धार्मिक प्रतीकों के साथ हिंसा और अश्लीलता को जोड़ा गया है, उससे उनकी भावना को गहरी ठेस पहुंची है। फेडरेशन ने मांग की है कि इस टीजर को यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जाए। उनका तर्क है कि ईसाई समुदाय की आस्था के साथ खिलवाड़ को अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर अनदेखा नहीं किया जा सकता, और फिल्म मेकर्स को इसके लिए जवाबदेह होना चाहिए। धार्मिक विवाद के साथ-साथ इस फिल्म को महिला आयोग के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। टीजर में दिखाए गए कुछ अंतरंग दृश्यों पर आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे अश्लीलता की श्रेणी में रखा है। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दृश्यों में नजर आईं अभिनेत्री बीट्रिज टौफेनबाक को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट कर दिया। आयोग का मानना है कि इस तरह के सीन अनावश्यक हैं और समाज में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता को प्रभावित करते हैं। फिल्म जगत से इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। दिग्गज निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्म के पक्ष में अपना बयान जारी करते हुए विरोध करने वालों को ‘पाखंडी’ करार दिया है। कश्यप का तर्क है कि जब पुरुष कलाकार पर्दे पर कामुकता दिखाते हैं तो समाज उसे सहजता से स्वीकार कर लेता है, लेकिन महिला कलाकारों के मामले में दोहरा मापदंड अपनाया जाता है। उन्होंने इसे कलाकारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। उनके इस समर्थन ने सोशल मीडिया पर चल रही बहस को और तेज कर दिया है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। लेकिन रिलीज से पहले ही टॉक्सिक को न केवल कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि बॉक्स-ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से होने वाली है। अब देखना यह होगा कि केवीएन प्रोडक्शंस इन विवादित दृश्यों को फिल्म से हटाते हैं या यह विवाद फिल्म की कमाई और साख पर कोई बड़ा असर डालता है।
O’Romeo X Review: 'ओ रोमियो' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख क्या बोले लोग! पढ़ें जनता का फैसला

नई दिल्ली। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘O’Romeo’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है। पहले दिन पहले शो के बाद X पर O’Romeo Twitter Review ट्रेंड करने लगा। फिल्म में नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी दिख रहे हैं। फिल्म देखने के बाद X यूजर्स ने कैसे रिएक्ट किया? पढ़िए O’Romeo X Review यहां.. एक यूजर ने फिल्म को 5 में से 4.5 स्टार देते हुए इसे ब्लॉकबस्टर करार दिया। यूजर ने लिखा है, “O’Romeo एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है। शाहिद कपूर ने अपनी इंटेंसिटी से स्क्रीन पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी ने भी शानदार काम किया है। पूरी स्टार कास्ट ने फिल्म के असर को और बढ़ा दिया है।” एक अन्य X यूजर ने ‘ओ रोमियो’ को 5 में से 3 स्टार दिए और इसे ‘इंटेंस गैंगस्टर रोमांस’ बताया। यूजर की पोस्ट है, “फिल्म में शाहिद कपूर की आक्रामक बॉडी लैंग्वेज और इमोशनल सीन बेहद प्रभावी हैं। तृप्ति डिमरी ने अपने किरदार में गरिमा और मजबूती दिखाई है। नाना पाटेकर एक चौंकाने वाले और थोड़े अलग अंदाज वाले रोल में नजर आए, जिसने कहानी में गहराई जोड़ी।”स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए एक दर्शक ने बिना स्पॉइलर दिए फिल्म को ‘आने वाला तूफान’ बताया और लिखा, “O’Romeo एक तूफान बनने वाली फिल्म है। शाहिद कपूर की एक्टिंग जबरदस्त है। जैसे-जैसे माउथ पब्लिसिटी फैलेगी, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रॉन्ग वेव पैदा करेगी।” O’Romeo Twitter Review: फैंस बोले- मास एंटरटेनरजैसे ही मॉर्निंग शोज शुरू हुए, सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने फिल्म को ‘मास एंटरटेनर’ बताया, जिसमें रोमांस और हाई-वोल्टेज एक्शन का जबरदस्त मिक्सचर है। कई यूजर्स ने ‘ओ रोमियो’ में विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने रोमांस और अंडरवर्ल्ड ड्रामा को स्टाइलिश अंदाज में पेश किया है। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक़, फिल्म का पहला हाफ किरदारों और लव स्टोरी की नींव रखता है, जबकि दूसरा हाफ इंटेंस टकराव और इमोशनल ब्रेकडाउन से भरा हुआ है। लोगों ने फिल्म के क्लाइमैक्स को एक्शन पैक्ड और भारी इमोशन से भरा हुआ बताया है।