Chambalkichugli.com

राज कपूर के एक बयान से टूटा सपना लता ने छोड़ी फिल्म जो बाद में बनी ब्लॉकबस्टर

नई दिल्ली । भारतीय सिनेमा और संगीत की दुनिया में कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो समय के साथ और भी दिलचस्प हो जाती हैं। ऐसी ही एक कहानी जुड़ी है सुरों की मलिका लता मंगेशकर और शोमैन राज कपूर की महत्वाकांक्षी फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम से। यह फिल्म साल 1978 में रिलीज हुई और अपने अनोखे विषय और प्रस्तुति के कारण सुपरहिट साबित हुई लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद जीनत अमान नहीं बल्कि खुद लता मंगेशकर थीं। फिल्म की कहानी रूपा नाम की एक ऐसी लड़की के इर्दगिर्द घूमती है जिसका चेहरा बचपन में जल जाता है लेकिन उसकी आवाज इतनी मधुर होती है कि हर कोई उसका दीवाना बन जाता है। राज कपूर ने इस किरदार की कल्पना एक साधारण चेहरे और दिव्य आवाज वाली महिला के रूप में की थी और उनके मन में इस छवि के लिए लता मंगेशकर बिल्कुल फिट बैठती थीं। यही वजह थी कि वह उन्हें इस फिल्म में कास्ट करना चाहते थे और यह किरदार उनके इर्दगिर्द ही गढ़ा गया था। लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब राज कपूर का एक बयान गलत तरीके से लिया गया। उन्होंने सुंदरता को लेकर एक दार्शनिक बात कही थी जिसमें उन्होंने यह समझाने की कोशिश की थी कि असली सुंदरता बाहरी रूप में नहीं बल्कि दृष्टिकोण में होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कभी कभी बेहद खूबसूरत आवाज सुनने के बाद जब हम उस व्यक्ति को देखते हैं तो वह हमारी कल्पना से अलग हो सकता है। इस बात को लता मंगेशकर से जोड़कर देखा गया और यह उन्हें बेहद चुभ गया। इस टिप्पणी ने उन्हें इतना आहत किया कि उन्होंने फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया। बात यहीं नहीं रुकी उन्होंने फिल्म के लिए गाना गाने से भी मना कर दिया जो अपने आप में एक बड़ा झटका था क्योंकि उनकी आवाज इस कहानी की आत्मा मानी जा रही थी। राज कपूर और संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के लिए यह स्थिति बेहद मुश्किल थी क्योंकि फिल्म की परिकल्पना ही लता की आवाज के इर्दगिर्द बनी थी। हालांकि बाद में काफी मनाने और समझाने के बाद लता मंगेशकर इस बात के लिए राजी हुईं कि वह फिल्म का टाइटल ट्रैक गाएंगी। उनके गाए इस गीत ने फिल्म को एक अलग ही ऊंचाई दी और आज भी वह गाना लोगों के दिलों में खास जगह रखता है। दूसरी ओर फिल्म में रूपा का किरदार जीनत अमान को मिला और उन्होंने अपने अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस से इस भूमिका को यादगार बना दिया। उनके साथ शशि कपूर की जोड़ी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता बनकर उभरी। यह घटना न केवल फिल्म इतिहास का एक दिलचस्प अध्याय है बल्कि यह भी दिखाती है कि कभी कभी एक छोटी सी बात किस तरह बड़े फैसलों को प्रभावित कर देती है। अगर उस वक्त हालात अलग होते तो शायद यह फिल्म और इसकी पहचान कुछ और ही होती लेकिन यही अनिश्चितता सिनेमा को इतना खास बनाती है।

दिल दहला देने वाला अनुभव यह फिल्म आपके दिमाग और आत्मा दोनों को झकझोर देगी

नई दिल्ली । वीकेंड की शुरुआत अक्सर आराम और एंटरटेनमेंट के साथ होती है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सुकून नहीं बल्कि सिहरन चाहिए होती है अगर आप भी उन्हीं में से हैं और ऐसी हॉरर फिल्म की तलाश में हैं जो सिर्फ डराए नहीं बल्कि आपके अंदर तक उतर जाए तो यह फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव साबित हो सकती है साल 2023 में रिलीज हुई यह फिल्म आज भी लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है और इसे देखने के बाद लोग अपने दोस्तों को इसे जरूर सुझाते हैं इस फिल्म की कहानी पारंपरिक भूतिया घरों या पुराने खंडहरों से हटकर एक बेहद अनोखे कॉन्सेप्ट पर आधारित है जो इसे बाकी हॉरर फिल्मों से अलग बनाता है कहानी एक रहस्यमयी हाथ के इर्द गिर्द घूमती है जो ममीफाइड है यानी उस पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है जब कोई व्यक्ति इस हाथ को पकड़कर एक खास वाक्य बोलता है तो उसके सामने एक मृत आत्मा प्रकट हो जाती है यह सिर्फ शुरुआत होती है असली डर तब शुरू होता है जब उस आत्मा को अपने शरीर में आने की अनुमति दी जाती है इसके बाद जो होता है वह दर्शकों को भीतर तक हिला देता है फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष इसका रियलिस्टिक ट्रीटमेंट है इसमें जरूरत से ज्यादा वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है बल्कि मेकअप साउंड डिजाइन और माहौल के जरिए डर को इस तरह रचा गया है कि हर सीन असली लगता है यही वजह है कि फिल्म देखते समय दर्शक खुद को उस स्थिति में महसूस करने लगते हैं और डर कई गुना बढ़ जाता है कई ऐसे दृश्य हैं जो अचानक आते हैं और दर्शक को चौंका देते हैं यह फिल्म धीरे धीरे आपको अपने जाल में फंसाती है और फिर एक ऐसा अनुभव देती है जिससे निकलना आसान नहीं होता खास बात यह है कि यह सिर्फ डराने तक सीमित नहीं रहती बल्कि इंसानी जिज्ञासा और उसके खतरनाक परिणामों को भी दिखाती है फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है इसकी कहानी निर्देशन और एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है यह फिल्म इस बात का उदाहरण है कि अगर कॉन्सेप्ट मजबूत हो और उसे सही तरीके से पेश किया जाए तो बिना भारी तकनीक के भी गहरा असर छोड़ा जा सकता है दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को बनाने वाले निर्देशक पहले यूट्यूब पर डरावने वीडियो बनाया करते थे उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए फिल्म के सेट पर ऐसा माहौल तैयार किया कि कलाकारों का डर पूरी तरह असली लगे यही वजह है कि फिल्म के कई सीन बेहद नैचुरल और प्रभावशाली महसूस होते हैं अगर आप इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपके दिमाग में लंबे समय तक बना रहे और आपको अंधेरे से डराने लगे तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए लेकिन इसे देखने से पहले खुद को तैयार कर लें क्योंकि यह अनुभव हल्का नहीं होने वाला है

‘धुरंधर 2’ पर कॉपी का आरोप पड़ा भारी! आदित्य धर ने उठाया कानूनी कदम, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। धुरंधर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और रिलीज के 15 दिन बाद भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, इसकी सफलता के चलते कई बड़ी फिल्मों की रिलीज भी टालनी पड़ी। लेकिन इसी बीच फिल्म विवादों में घिर गई है। फिल्ममेकर ने लगाया कॉपी का आरोपफिल्ममेकर संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि ‘धुरंधर 2’ उनकी 2023 में आई फिल्म ‘डी साहब’ की कहानी से मिलती-जुलती है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट पहले ही स्क्रीनराइटर एसोसिएशन में रजिस्टर कराई थी, लेकिन मेकर्स ने उसमें बदलाव कर अपनी फिल्म बना ली। इस आरोप के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई और फिल्म की मौलिकता पर सवाल उठने लगे। क्या भेजा गया लीगल नोटिस?रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक आदित्य धर ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए संतोष कुमार को लीगल नोटिस भेजा है। इसमें उनसे कहा गया है कि वे ऐसे बेबुनियाद दावे करना बंद करें। हालांकि, संतोष कुमार का दावा कुछ और है। उनके अनुसार, उन्हें कोई आधिकारिक लीगल नोटिस नहीं मिला, बल्कि सिर्फ ई-मेल के जरिए जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेकर्स उन्हें शिकायत न करने के लिए दबाव बना रहे हैं, जबकि वह इस मामले को कानूनी तौर पर आगे ले जाने के लिए तैयार हैं। मेकर्स का जवाब: आरोप पूरी तरह बेबुनियादफिल्म से जुड़े सूत्रों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि ‘धुरंधर 2’ की कहानी पूरी तरह से आदित्य धर की ओरिजिनल रचना है। सूत्रों के अनुसार, आदित्य धर ने अपनी स्क्रिप्ट सितंबर 2023 में रजिस्टर कराई थी, जबकि संतोष कुमार ने अपनी स्क्रिप्ट नवंबर 2023 में दर्ज कराई। ऐसे में कॉपी का आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत बताया जा रहा है। क्या है ‘धुरंधर’ की कहानी?धुरंधर एक भारतीय एजेंट हमजा (जसकीरत) की कहानी है, जो दुश्मन देश में घुसकर आतंक और अपराध के नेटवर्क को खत्म करता है। इस मिशन में उसका सामना खतरनाक दुश्मनों से होता है, जबकि एक तेज-तर्रार डिप्लोमेट उसका साथ देता है।

‘रामायण’ की स्टार कास्ट फीस का खुलासा! Ram और Ravana बने सबसे महंगे, ये एक्टर चौंकाने वाला सस्ता

नई दिल्ली। रामायण बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनने जा रही है, जिसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है, जिसमें रणबीर कपूर श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। राम बने रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फीसरिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकारों में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने हर पार्ट के लिए करीब 75 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। यानी दो पार्ट्स के लिए उनकी कुल फीस 150 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। यह उनकी पिछली फिल्मों जैसे ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘एनिमल’ के मुकाबले काफी बड़ी छलांग मानी जा रही है। रावण बने यश ने भी वसूली तगड़ी रकमकन्नड़ सुपरस्टार यश, जो ‘KGF’ से देशभर में छा गए थे, इस फिल्म में रावण के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने हर पार्ट के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इस हिसाब से उनकी कुल फीस 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सनी देओल का हनुमान अवतारसनी देओल इस फिल्म में हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। खबरों के अनुसार, वह हर पार्ट के लिए 20 करोड़ रुपये ले रहे हैं, यानी कुल 40 करोड़ रुपये। ‘गदर 2’ के बाद सनी देओल की लोकप्रियता और बढ़ी है, जिसका असर उनकी फीस पर भी साफ नजर आता है। सीता बनीं साई पल्लवी की फीससाई पल्लवी को माता सीता के रोल के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि वह हर पार्ट के लिए करीब 6 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं। इस तरह दोनों पार्ट्स के लिए उनकी कुल फीस 12 करोड़ रुपये तक पहुंचती है, जो उनके साउथ प्रोजेक्ट्स की तुलना में काफी ज्यादा है। सबसे ‘सस्ते’ स्टार बने रवि दुबेटीवी इंडस्ट्री से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले रवि दुबे इस फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस रोल के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। बड़े स्टार्स के मुकाबले यह रकम कम जरूर है, लेकिन उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस मानी जा रही है। आधिकारिक पुष्टि अभी बाकीध्यान देने वाली बात यह है कि इन सभी फीस के आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया के आधार पर सामने आए हैं। फिल्म के मेकर्स या स्टार्स की ओर से अभी तक इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

‘धुरंधर’ की कास्टिंग पर चौंकाने वाली बात! अक्षय खन्ना नहीं, पहले किसी और को ऑफर हुआ था ये दमदार किरदार

नई दिल्ली। धुरंधर और धुरंधर 2 की दमदार सफलता के पीछे जहां कहानी और निर्देशन की भूमिका रही, वहीं इसकी कास्टिंग भी चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया कि रहमान डकैत के किरदार के लिए सबसे पहले अक्षय खन्ना उनकी पहली पसंद नहीं थे।  इस रोल के लिए पहले तीन एक्टर्स से संपर्क किया गया था, जिनमें एक साउथ इंडस्ट्री का स्टार और दो बॉलीवुड कलाकार शामिल थे। हालांकि, सभी ने अलग-अलग कारणों से इस किरदार को करने से इनकार कर दिया। क्यों ठुकराया गया दमदार किरदार?मुकेश छाबड़ा ने बताया कि जिन एक्टर्स को यह रोल ऑफर किया गया था, उन्होंने काफी चौंकाने वाले कारण दिए। किसी ने कहा कि फिल्म में बहुत ज्यादा कलाकार हैं, जिससे उनका रोल दब सकता है। वहीं एक अन्य एक्टर का मानना था कि यह फिल्म रणवीर सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए उनका किरदार ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहेगा।इन अजीब तर्कों की वजह से यह दमदार किरदार कई हाथों से गुजरता हुआ आखिरकार अक्षय खन्ना तक पहुंचा। अक्षय खन्ना ने तुरंत भरी हामीजब यह रोल अक्षय खन्ना को ऑफर किया गया, तो उन्होंने बिना ज्यादा देर किए कहानी सुनी और उसी दिन फिल्म के लिए हामी भर दी। मुकेश छाबड़ा के मुताबिक, अक्षय उन कलाकारों में से हैं जो अपने फैसले दिल से लेते हैं और दूसरों की राय पर ज्यादा निर्भर नहीं रहते। यही वजह है कि उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण किरदार को अपनाया और अपने अभिनय से उसमें जान डाल दी। ‘यालिना’ के लिए 1000 से ज्यादा ऑडिशनफिल्म की एक और दिलचस्प बात यह रही कि ‘यालिना’ के किरदार के लिए मेकर्स किसी नए चेहरे की तलाश में थे। आदित्य धर और मुकेश छाबड़ा ने इस रोल के लिए 1000 से ज्यादा ऑडिशन लिए। उनका मानना था कि एक फ्रेश फेस ही इस किरदार को असली पहचान दे सकता है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शनधुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए। ‘धुरंधर’ ने भारत में 840 करोड़ रुपये से ज्यादा और दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। वहीं ‘धुरंधर 2’ इससे भी आगे निकलते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है। ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का रोल कई एक्टर्स ने ठुकराया, लेकिन अक्षय खन्ना ने इसे अपनाकर यादगार बना दिया यही फिल्म की सफलता की बड़ी वजह भी बनी।

ऐश्वर्या राय के स्टारडम पर बोले अभिषेक बच्चन, ‘मुझे गर्व है, असहजता नहीं’

मुंबई। अभिषेक बच्चन ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि पत्नी ऐश्वर्या राय के बड़े स्टारडम से उन्हें कभी असुरक्षा महसूस नहीं हुई। अभिनेता का कहना है कि उनकी परवरिश ही ऐसी रही है, जहां रिश्तों में बराबरी को महत्व दिया गया। हाल ही में लिली सिंह से बातचीत में अभिषेक ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही अपने घर में साझेदारी का माहौल देखा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब उनके माता-पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी हुई थी, तब उनकी मां ज्यादा बड़ी स्टार मानी जाती थीं। यही वजह है कि उनके लिए पार्टनर का अधिक सफल होना कभी असामान्य नहीं रहा। ऐश्वर्या के साथ हमेशा बराबरी का रिश्ता अभिषेक ने कहा कि वह ऐश्वर्या को अपने करियर की शुरुआत से जानते हैं और दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। उन्होंने बताया कि दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता सगाई और शादी तक हमेशा साझेदारी पर आधारित रहा। उनके मुताबिक, रिश्ते में कभी इस तरह की भूमिका तय नहीं हुई कि एक कमाए और दूसरा घर संभाले। बेटी की परवरिश पर भी खुलकर बोले अभिषेक ने बेटी आराध्या बच्चन की परवरिश को लेकर भी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वह और ऐश्वर्या उसे उपदेश देने के बजाय खुद उदाहरण बनकर सिखाने की कोशिश करते हैं। उनके अनुसार, दोनों मिलकर ऐसी परवरिश देना चाहते हैं जिसमें सम्मान, आत्मनिर्भरता और संवेदनशीलता शामिल हो। पिछले कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आए, जिससे इन खबरों पर विराम लगता दिखा।

Rashmika controversy : शादी के एक महीने बाद ही खुशखबरी? रश्मिका मंदाना की बात पर नेटिजंस बोले ‘जूनियर विरोश आ रहा है!’

  नई दिल्ली।साउथ सिनेमा के चर्चित कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शादी के महज डेढ़ महीने बाद रश्मिका की एक सोशल मीडिया पोस्टने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। “अब हम 3 हो गए…” लिखते ही फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है? वायरल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल दरअसल, रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ग्राफिक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एनिमेटेड अंदाज में रश्मिका और विजय जैसे कैरेक्टर नजर आ रहे हैं, जिनके साथ एक पीले रंग का फूल भी दिखाई देता है। वीडियो में हार्ट इमोजी और क्यूट मूवमेंट्स ने इसे और खास बना दिया। पोस्ट के कैप्शन में रश्मिका ने लिखा- “Now we are 3” (अब हम तीन हो गए), जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फैंस के सवाल: ‘फूल या बेबी?’ इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में सवालों की झड़ी लगा दी। कोई पूछ रहा है कि क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं, तो कोई इसे कपल का ‘बेबी अनाउंसमेंट’ मान रहा है। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा “तीन का मतलब फूल है या जूनियर विरोश?” वहीं कई फैंस ने कपल को एडवांस में बधाई देना भी शुरू कर दिया। हालांकि, इस पोस्ट में कहीं भी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रश्मिका ने जिस अकाउंट को टैग किया है, उससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक क्रिएटिव या प्रमोशनल पोस्ट हो सकता है। शादी के बाद पहली बड़ी चर्चा गौरतलब है कि Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक इंटिमेट वेडिंग में शादी की थी। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। अब शादी के कुछ ही समय बाद इस तरह की पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। सादगी का संदेश वाराणसी में सीएम डॉ मोहन यादव ने रोका काफिला और आम लोगों संग किया स्वाद का सफर वर्कफ्रंट पर भी व्यस्त हैं रश्मिका पर्सनल लाइफ के साथ-साथ रश्मिका मंदाना अपने प्रोफेशनल करियर में भी काफी व्यस्त हैं। उनके पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘कॉकटेल 2’ और ‘मैसा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, वह निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी। यह शादी के बाद दोनों की पहली फिल्म होगी, जो 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। क्या है सच्चाई? फिलहाल रश्मिका की पोस्ट को लेकर केवल कयास लगाए जा रहे हैं। “हम 3 हो गए” का मतलब एक क्रिएटिव आइडिया भी हो सकता है और कोई निजी संकेत भी। जब तक कपल खुद इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं देता, तब तक इसे महज एक वायरल पोस्ट ही माना जा रहा है। रश्मिका मंदाना की “अब हम 3 हो गए” पोस्ट ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज कर दी हैं, लेकिन फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है फैंस अभी भी सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं।रश्मिका मंदाना की “अब हम 3 हो गए” पोस्ट ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज कर दी हैं, लेकिन फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है फैंस अभी भी सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं।

Piyush Mishra confession : पीयूष मिश्रा का चौंकाने वाला खुलासा! शराब की लत में मां को कहा भला-बुरा, लड़कियों को किए गंदे फोन

  नई दिल्ली।बॉलीवुड के बहुमुखी कलाकार Piyush Mishra ने एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी के उस दौर को याद किया है, जब शराब की लत ने उनके रिश्तों और करियर पर गहरा असर डाला। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर पीयूष मिश्रा ने खुलकर स्वीकार किया कि नशे की हालत में उन्होंने ऐसे काम किए, जिन पर आज उन्हें पछतावा होता है। “शराब नहीं पीने वालों को नीरस समझता था” एक पॉडकास्ट बातचीत में पीयूष मिश्रा ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह शराब को ‘कूल’ मानते थे। जो लोग शराब नहीं पीते थे, उन्हें वह नीरस समझते थे। उन्होंने स्वीकार किया कि यह सोच गलत थी और धीरे-धीरे उन्हें इसका एहसास हुआ। शराब की लत: “खतरनाक बीमारी, जिसका पता ही नहीं चलता” पीयूष मिश्रा ने शराब की लत को एक गंभीर बीमारी बताते हुए कहा कि इसकी सबसे बड़ी समस्या यही है कि इंसान को पता ही नहीं चलता कि वह इसकी गिरफ्त में आ चुका है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आता है जब शरीर खुद शराब की मांग करने लगता है और व्यक्ति उस पर नियंत्रण खो देता है। उनके अनुसार, मेडिकल साइंस के पास इसका पूर्ण इलाज नहीं है और इससे बाहर निकलने के लिए मानसिक और आध्यात्मिक मजबूती बेहद जरूरी है। मां को कहा भला-बुरा, सुबह कुछ याद नहीं रहता था पीयूष मिश्रा ने अपनी जिंदगी के सबसे कड़वे अनुभव साझा करते हुए बताया कि शराब के नशे में उन्होंने अपनी मां को भी भला-बुरा कहा। उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय वह खुद को रोक नहीं पाए, जबकि अंदर से उन्हें एहसास था कि वह गलत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वह कई बार ऐसी हरकतें कर जाते थे, जो उनके स्वभाव के बिल्कुल विपरीत थीं। “लड़कियों को किए गंदे फोन कॉल” पीयूष मिश्रा ने यह भी खुलासा किया कि शराब के नशे में उन्होंने कई बार लड़कियों को आपत्तिजनक फोन कॉल किए। हैरानी की बात यह थी कि अगले दिन उन्हें इन घटनाओं की कोई याद नहीं रहती थी। जब लोग उन्हें इन कॉल्स के बारे में बताते थे, तो वह खुद यकीन नहीं कर पाते थे कि उन्होंने ऐसा किया है। उन्होंने माना कि उस समय वह अपने नियंत्रण में नहीं होते थे। काम के दौरान कभी नहीं पी, फिर भी असर पड़ा हालांकि पीयूष मिश्रा ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी अपने काम के दौरान शराब नहीं पी। न तो उन्होंने नशे में एक्टिंग की और न ही गाने लिखे। फिर भी, उनकी इस आदत का असर उनके प्रोफेशनल जीवन पर पड़ा। लोग उनके साथ काम करने से कतराने लगे और उनकी छवि प्रभावित हुई। “अब भी अल्कोहलिक हूं, लेकिन खुद पर काबू है” पीयूष मिश्रा ने बताया कि वह आज भी खुद को अल्कोहलिक मानते हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी क्रेविंग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी सीमाओं को समझते हैं और पहले जैसी स्थिति नहीं रही।

राजेश खन्ना की शादी का अनसुना किस्सा, एक्स गर्लफ्रेंड के घर से गुजर गई बारात

नई दिल्ली । बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार और लाखों दिलों पर राज करने वाले राजेश खन्ना की जिंदगी से जुड़े कई किस्से मशहूर हैं लेकिन उनकी शादी का यह किस्सा सच में काफी दिलचस्प है। 27 मार्च 1973 को डिंपल कपाड़िया से शादी करने वाले राजेश खन्ना ने अपनी बारात का रास्ता अचानक बदल दिया था और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के घर के सामने से बारात को निकाला। राजेश खन्ना की जिंदगी पर लिखी किताब कुछ तो लोग कहेंगे में इस अनोखे किस्से का जिक्र मिलता है। किताब के मुताबिक शादी वाले दिन राजेश खन्ना के घर से डिंपल कपाड़िया के घर तक का रास्ता बिल्कुल सीधा तय था। बारात उसी सीधे मार्ग से गुजरने वाली थी लेकिन सुपरस्टार ने अचानक अपनी बारात का रास्ता बदल दिया। उनका मकसद था कि वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के घर के सामने से अपनी बारात गुजारे। इस फैसले से बारात में मौजूद कुछ लोग हैरान रह गए लेकिन जो लोग राजेश खन्ना को अच्छे से जानते थे वे इस कदम से चौंके नहीं। किताब में यह भी बताया गया है कि अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना का रिश्ता शादी से कुछ दिन पहले ही खत्म हो चुका था। राजेश खन्ना की फीमेल फैन फॉलोइंग उस समय बेहद जबरदस्त थी। किताब में वर्णन है कि जिस दिन उनकी शादी थी मुंबई के सी-फेस इलाके में पूरे दिन पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था। डर यह था कि उनकी दीवानी फैंस शादी की खबर सुनकर खुद को नुकसान पहुंचा सकती थीं। यह बात राजेश खन्ना के स्टारडम और फैन फॉलोइंग को बखूबी दर्शाती है। सात साल लंबा रिलेशनशिप अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना के बीच था और उस रिश्ते का अचानक टूटना उनकी शादी के दिन और भी ड्रामेटिक बन गया। राजेश खन्ना ने अपनी बारात को जानबूझकर इस घर के सामने से निकालकर यह संदेश दिया कि उनका अतीत उनके वर्तमान और भविष्य को प्रभावित नहीं कर सकता। यह घटना न केवल उनके निजी जीवन की जटिलताओं को उजागर करती है बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे एक सुपरस्टार अपनी जिंदगी के बड़े फैसलों में भी अपनी अनोखी शैली और व्यक्तित्व को बनाए रखता है। आज भी इस किस्से को बॉलीवुड की अनकही कहानियों में से एक माना जाता है। राजेश खन्ना की शादी उनकी एक्स-लव अंजू महेंद्रू और बारात का यह अनोखा मोड़ उनके फैन फॉलोइंग और स्टारडम की मिसाल है। यह कहानी सिर्फ बॉलीवुड रोमांस की नहीं बल्कि उस समय की सामाजिक परिस्थितियों और सुपरस्टार के प्रभाव की भी झलक देती है।

रामानंद सागर की सीता भी हुईं फैन रणबीर कपूर की रामायण का टीजर देख बदला मन

नई दिल्ली । रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और जैसे ही इसका टीजर सामने आया वैसे ही इसकी तुलना रामायण से शुरू हो गई जिसने भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी थी। इसी बीच उस कालजयी सीरियल में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया का रिएक्शन सामने आया है जिसने इस बहस को एक नया मोड़ दे दिया है। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका चिखलिया शुरुआत में इस फिल्म को लेकर खास उत्साहित नहीं थीं बल्कि उन्होंने पहले कई बार यह कहा था कि रामायण जैसे पवित्र और भावनात्मक ग्रंथ को बार बार नए रूप में पेश करना सही नहीं है क्योंकि हर बार उसमें कुछ नया जोड़ने की कोशिश मूल भाव को प्रभावित कर सकती है। उनके अनुसार बार बार रीमेक बनाने से कहानी की आत्मा कमजोर होने का खतरा रहता है और यही कारण था कि वह नई रामायण फिल्मों को लेकर थोड़ी निराश भी थीं। लेकिन अब जब नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तो उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि टीजर बेहद भव्य और समृद्ध नजर आता है और इसे बहुत खूबसूरती से बनाया गया है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अब वह इस फिल्म का इंतजार कर रही हैं और उन्हें यकीन है कि यह दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव साबित हो सकती है। दीपिका चिखलिया का यह बदलाव इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर घर घर में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उस समय यह सीरियल दूरदर्शन पर प्रसारित होता था और इसकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि लोग इसे सिर्फ एक शो नहीं बल्कि आस्था से जुड़ा अनुभव मानते थे। इस शो में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था और उनकी जोड़ी दीपिका के साथ दर्शकों के दिलों में बस गई थी। अब वही अरुण गोविल इस नई फिल्म में एक अलग भूमिका में नजर आएंगे जहां वह दशरथ का किरदार निभा रहे हैं जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं और रावण के रूप में यश नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल, लारा दत्ता, रवि दुबे, राघव जुयाल, कुणाल कपूर और फैसल मलिक जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी जिसमें पहला पार्ट दिवाली के मौके पर दर्शकों के सामने आएगा जबकि दूसरा भाग अगले साल रिलीज होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट बेहद बड़ा है और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है जिससे इसकी भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो जहां पहले इस फिल्म को लेकर संदेह और तुलना का माहौल था वहीं अब टीजर के बाद धीरे धीरे सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है और दीपिका चिखलिया जैसे प्रतिष्ठित चेहरे का समर्थन मिलना इस फिल्म के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है कि यह सिर्फ एक रीमेक नहीं बल्कि एक नए स्तर का सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में है।