आसमान से इतिहास तक पुष्पक विमान की कहानी और रामायणम् का अनोखा विजन

नई दिल्ली । हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज हुए रामायणम् के पहले टीजर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम की भूमिका में नजर आ रहे हैं और टीजर में उनकी झलक के साथ साथ जिस एक तत्व ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वह है पुष्पक विमान। यह वही दिव्य विमान है जिसका उल्लेख रामायण में मिलता है और जिसे लेकर सदियों से जिज्ञासा बनी हुई है। टीजर में दिखाया गया पुष्पक विमान पारंपरिक चित्रण से अलग है। इसे फूल की आकृति से प्रेरित एक जीवंत संरचना की तरह प्रस्तुत किया गया है जो इसके नाम के अर्थ से मेल खाता है। अब तक रामलीलाओं और फिल्मों में इसे सामान्य उड़ने वाले रथ या पालकी के रूप में दिखाया जाता रहा है लेकिन इस बार इसकी डिजाइन अधिक कल्पनाशील और आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स से भरपूर नजर आती है। यही कारण है कि दर्शकों के बीच इसकी चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। पौराणिक कथाओं में पुष्पक विमान को एक अद्भुत आकाशीय वाहन बताया गया है। रावण इसका उपयोग करता था और इसी के माध्यम से वह आकाश मार्ग से यात्रा करता था। सीता हरण की कथा में भी इसका उल्लेख मिलता है। युद्ध के बाद श्रीराम इसी विमान से सीता और लक्ष्मण के साथ लंका से अयोध्या लौटे थे। कहा जाता है कि यह विमान मूल रूप से कुबेर का था जिसे रावण ने बलपूर्वक छीन लिया था। प्राचीन ग्रंथों में इसकी विशेषताओं का वर्णन बेहद रोचक है। इसे मन की गति से चलने वाला बताया गया है जो आवश्यकता अनुसार आकार बदल सकता था। कुछ कथाओं में यह भी उल्लेख मिलता है कि देव शिल्पी विश्वकर्मा ने इसे बनाया था जबकि इसकी संरचना ऋषियों के ज्ञान पर आधारित थी। महर्षि भारद्वाज को विमान विद्या का ज्ञाता माना जाता है और उनके नाम से जुड़े ग्रंथों में भी विमानों के उल्लेख मिलते हैं। हालांकि इन सभी विवरणों को लेकर आज भी बहस जारी है कि यह वास्तविक विज्ञान था या महज कल्पना। कुछ लोग इसे प्राचीन भारत की उन्नत तकनीक का संकेत मानते हैं तो कुछ इसे काव्यात्मक अभिव्यक्ति बताते हैं। आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो ऐसे विमानों के अस्तित्व का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है लेकिन इन कथाओं ने कल्पना और नवाचार की सोच को जरूर प्रेरित किया है। रामायणम् के टीजर ने इसी रहस्य को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने तकनीक और परंपरा का मेल करते हुए पुष्पक विमान को एक नए रूप में दिखाने की कोशिश की है। यही वजह है कि यह सिर्फ एक पौराणिक वस्तु नहीं बल्कि एक सिनेमाई आकर्षण बन गया है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में इस दिव्य विमान को किस तरह विस्तार से दिखाया जाता है। क्या यह दर्शकों को प्राचीन विज्ञान की झलक देगा या फिर एक भव्य कल्पना के रूप में सामने आएगा। फिलहाल इतना तय है कि पुष्पक विमान ने एक बार फिर लोगों की कल्पना को पंख दे दिए हैं और इतिहास तथा मिथक के बीच की रेखा को और भी धुंधला कर दिया है।
सदीभर का सिनेमाई सफर कैसे रामायण ने हर दौर में जीता दर्शकों का दिल

नई दिल्ली । भारतीय सिनेमा के इतिहास में रामायण केवल एक कहानी नहीं बल्कि भावनाओं आस्था और सांस्कृतिक पहचान का आधार रही है यही कारण है कि सिनेमा की शुरुआत से लेकर आज के आधुनिक दौर तक यह महाकाव्य लगातार नए रूपों में दर्शकों के सामने आता रहा है और हर बार उतनी ही गहराई से लोगों के दिलों को छूता है इस सफर की शुरुआत साल 1917 में हुई जब दादासाहेब फाल्के ने मूक फिल्म लंका दहन बनाई उस दौर में तकनीक सीमित थी लेकिन आस्था असीम थी इस फिल्म में अण्णा सालुंके ने राम और सीता दोनों की भूमिका निभाई जो अपने आप में अनोखा प्रयोग था यह फिल्म भारतीय सिनेमा की शुरुआती सफलताओं में शामिल हुई और इसने पौराणिक कथाओं को परदे पर लाने की परंपरा शुरू की इसके बाद दशकों तक इस महागाथा पर फिल्में बनती रहीं राम राज्य जैसी फिल्में अपने समय की बड़ी हिट साबित हुईं जबकि संपूर्ण रामायण ने पूरी कथा को विस्तार से दिखाने की कोशिश की आगे चलकर रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की एनीमेशन फिल्म ने इस कहानी को वैश्विक पहचान दिलाई वहीं हनुमान बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय हुई अगर कुल आंकड़ों की बात करें तो मुख्य कथा पर लगभग पचास फिल्में बन चुकी हैं जबकि अलग अलग पात्रों और घटनाओं को जोड़कर यह संख्या साठ से ज्यादा हो जाती है एनीमेशन और लघु फिल्मों को मिलाकर यह आंकड़ा करीब दो सौ तक पहुंचता है जो इस बात का प्रमाण है कि हर दौर इस कथा को अपने तरीके से जीना चाहता है टीवी की दुनिया में रामानंद सागर की रामायण ने इतिहास रच दिया अरुण गोविल दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी द्वारा निभाए गए किरदार इतने लोकप्रिय हुए कि दर्शकों ने उन्हें पूजनीय मान लिया 1987 से 1988 के बीच प्रसारित इस शो के दौरान सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था और 2020 में दोबारा प्रसारण के समय भी इसने रिकॉर्ड तोड़ दिए इसके बाद भी कई टीवी शोज आए जैसे सीता के राम और श्रीमद रामायण कुल मिलाकर हिंदी में कई बड़े और छोटे संस्करण बनाए जा चुके हैं जो इस कथा की निरंतर लोकप्रियता को दर्शाते हैं अब एक बार फिर यह महाकाव्य बड़े स्तर पर लौट रहा है निर्देशक नितेश तिवारी की नई फिल्म रामायण में रणबीर कपूर साई पल्लवी यश सनी देओल जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे इसे वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने की तैयारी है और इसका पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा असल में रामायण की शक्ति इसकी कालातीतता में है इसमें त्याग कर्तव्य प्रेम और धर्म जैसे जीवन के मूल मूल्य समाहित हैं यही वजह है कि तकनीक बदलती है माध्यम बदलते हैं लेकिन यह कथा हर पीढ़ी के लिए नई बनी रहती है और आगे भी यूं ही प्रेरणा देती रहेगी
प्रभु देवा: डांस के दौरान अचानक टेम्परेरी पैरालिसिस अटैक, फिर भी जारी रखा प्रदर्शन

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे होते हैं, जिनकी कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत और हिम्मत की मिसाल बन जाती है। ऐसा ही एक नाम है प्रभु देवा का, जिन्हें ‘इंडिया का माइकल जैक्सन’ कहा जाता है। अपने अनोखे डांस स्टाइल से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाले प्रभु देवा ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनके करियर में एक ऐसा भी पल आया, जब शूटिंग के दौरान अचानक उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से मजबूती के साथ वापसी की। यही जज्बा उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। 3 अप्रैल 1973 को कर्नाटक के मैसूर में जन्मे प्रभु देवा का पूरा नाम प्रभु देवा सुंदरम है। उनका परिवार पहले से ही डांस से जुड़ा हुआ था। उनके पिता मुगुर सुंदर साउथ फिल्मों के जाने-माने डांस मास्टर थे। बचपन से ही प्रभु देवा को डांस का शौक था और उन्होंने बहुत कम उम्र में ही क्लासिकल डांस सीखना शुरू कर दिया। उन्होंने घर पर ही प्रैक्टिस करते-करते अपने डांस को इतना बेहतर बना लिया कि आगे चलकर वही उनकी पहचान बन गया। प्रभु देवा ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। शुरुआत में छोटे-छोटे रोल और डांस करने के बाद उन्हें कोरियोग्राफी का मौका मिला। साल 1989 में उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर काम शुरू किया और ‘मैं ऐसा क्यों हूं’, ‘मुकाबला’ और ‘के सेरा सेरा’ जैसे गानों में कोरियोग्राफी की। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में भी कदम रखा और ‘काधलन’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई। उनके डांस मूव्स और स्क्रीन प्रेजेंस को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद, प्रभु देवा ने निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा और यहां भी सफलता हासिल की। उन्होंने ‘वॉन्टेड’ जैसी सुपरहिट फिल्म डायरेक्ट की, जिसमें सलमान खान नजर आए थे। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि बॉलीवुड में प्रभु देवा को एक सफल डायरेक्टर के रूप में स्थापित कर दिया। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों का निर्देशन किया और लगातार सफलता हासिल की। उनके जीवन का सबसे चौंकाने वाला पल तब आया, जब एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अचानक टेम्परेरी पैरालिसिस अटैक आया। वह डांस कर रहे थे, तभी उनके शरीर ने अचानक काम करना बंद कर दिया और वह जमीन पर गिर पड़े। उस समय स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि यह मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हुआ था। कुछ समय के इलाज और आराम के बाद उन्होंने धीरे-धीरे खुद को संभाला और फिर से डांस की दुनिया में लौट आए। यह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। प्रभु देवा को उनके शानदार काम के लिए कई बड़े सम्मान भी मिले हैं। उन्हें कोरियोग्राफी के लिए दो बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा, साल 2019 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।
Sourav Ganguly biopic : सौरभ गांगुली की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

Sourav Ganguly biopic : नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक को लेकर खबर कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई है। रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा था कि राजकुमार राव (Rajkummar Rao) उनका किरदार निभाते हुए इस फिल्म में दिखाई देंगे। अब राजकुमार राव ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। फिल्म के टाइटल का खुलासा फिल्म का टाइटल अब सामने आ गया है जिसे लेकर कई दिनों से सस्पेंस बना हुआ था। जिसका नाम ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ (Dada: The Sourav Ganguly Story) है। राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी। पोस्ट में क्लैपबोर्ड की तस्वीर थी, जिसमें फिल्म का नाम साफ दिख रहा था।उन्होंने लिखा, “और ये शुरू हो गया… द वन एंड ओनली #DADA”। फिल्म की शूटिंग आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है।निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने ने भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स से अपडेट शेयर किया।उन्होंने सौरव गांगुली स्टैंड की तस्वीर पोस्ट की। राजकुमार ने फिल्म के लिए खूब की मेहनत कुछ दिन पहले ही राजकुमार राव को एक इवेंट में देखा गया था जहां पर उनका वेट काफी ज्यादा बढ़ गया है। उनका बदला बदला रूप रंग नजर आ रहा था जिसको लेकर फैंस भी काफी हैरान हो गए थे। आपको बता दें कि, वह इस फिल्म के लिए ही काफी मेहनत कर रहे हैं जिसका असर देखने को मिला था। एक्टर ने बताया था कि वह फिल्म को लेकर काफी नर्वस थे।राजकुमार राव लेकिन वो उतने ही एक्साइटेड भी हैं। उन्होंने कहा, “मैं नर्वस हूं… ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन मजा भी आने वाला है।” वे बंगाली लहजे को स्क्रीन पर सही ढंग से उतारने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताई तैयारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा,”मुझे लगभग 9-10 किलो वज़न बढ़ाना था, इसलिए मैं दो पिज़्ज़ा, ढेर सारी मिठाइयाँ, अपने पसंदीदा आलू के पराठे और बिरयानी खा रहा था, और किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए किसी भी तरह के ‘ग्लैमरस’ लुक से बच रहा था। मुझे उम्मीद है कि जब आप फ़िल्म देखेंगे, जो जल्द ही रिलीज़ होने वाली है, तो आपको मेरी सारी मेहनत दिखेगी। और अब, बदलाव का समय आ गया है-इन बढ़े हुए किलो को कम करने और सचमुच गांगुली के किरदार में ढलने का समय। हमारे अपने दादा।”
विजय सेतुपति की दमदार वापसी काट्टान ने ओटीटी पर मचाया तहलका

नई दिल्ली । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ दर्शकों के सामने आए हैं उनकी नई वेब सीरीज काट्टान इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है और रिलीज के कुछ ही दिनों में यह टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है 27 मार्च 2026 को रिलीज हुई यह एक्शन ड्रामा सीरीज दर्शकों को एक रहस्यमयी और गहराई से भरी कहानी में ले जाती है सीरीज की शुरुआत तमिलनाडु के एक शांत गांव से होती है जहां लंबे समय से कोई अपराध नहीं हुआ है हालात ऐसे हैं कि गांव का पुलिस स्टेशन तक बंद होने की कगार पर पहुंच जाता है लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है जब एक दिन पहाड़ी पर एक कटा हुआ सिर मिलता है यह सिर मुथु का होता है जिसका किरदार विजय सेतुपति निभा रहे हैं इसके बाद कहानी एक गहरे सस्पेंस और जांच के जाल में उलझती चली जाती है और हर एपिसोड के साथ नए रहस्य सामने आते हैं काट्टान की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी का ट्रीटमेंट और विजय सेतुपति की शानदार एक्टिंग है उन्होंने अपने किरदार में ऐसी गहराई और इमोशनल इंटेंसिटी डाली है जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखती है सीरीज में सस्पेंस को धीरे धीरे बढ़ाया गया है जिससे हर एपिसोड के साथ उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ जाती है इसके अलावा सपोर्टिंग कास्ट ने भी अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है जिससे कहानी और भी प्रभावी बन जाती है हालांकि यह सीरीज हर तरह के दर्शकों के लिए नहीं है क्योंकि इसकी गति काफी धीमी है यह एक स्लो बर्न ड्रामा है जिसमें कहानी को धीरे धीरे खोला जाता है अगर आप तेज रफ्तार वाली थ्रिलर सीरीज के शौकीन हैं तो शुरुआती एपिसोड आपको थोड़े लंबे लग सकते हैं इसके अलावा कहानी में कुछ ऐसे पारिवारिक और छोटे छोटे सबप्लॉट्स भी शामिल किए गए हैं जो मुख्य कहानी से ध्यान भटका सकते हैं सीरीज की एक और खास बात यह है कि इसकी कहानी अलग अलग समय अवधि में चलती है जिसमें 90 के दशक से लेकर 2017 तक की घटनाओं को जोड़ा गया है ऐसे में दर्शकों को पूरी कहानी समझने के लिए ध्यान से देखना जरूरी है वरना कुछ कड़ियां छूट सकती हैं कुल मिलाकर काट्टान एक ऐसी वेब सीरीज है जो सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है यह उन दर्शकों के लिए खास तौर पर बनाई गई है जो गहराई वाली कहानी और मजबूत अभिनय को पसंद करते हैं अगर आप विजय सेतुपति के फैन हैं और एक गंभीर रहस्यमयी कहानी देखना चाहते हैं तो यह सीरीज आपके वीकेंड को खास बना सकती है
हेरा फेरी 3 पर संकट के बादल राइटर के बयान ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

नई दिल्ली । हेरा फेरी 3 को लेकर फैंस की उम्मीदें एक बार फिर झटका खाती नजर आ रही हैं लंबे समय से इस फिल्म को लेकर बनते बिगड़ते हालात अब और उलझते दिख रहे हैं अक्षय कुमार सुनील शेट्टी और परेश रावल की आइकॉनिक तिकड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का सपना अभी दूर होता नजर आ रहा है फिल्म के राइटर रोहन शंकर के ताजा बयान ने इस अनिश्चितता को और गहरा कर दिया है जब से हेरा फेरी 3 की घोषणा हुई है तब से यह फिल्म विवादों में घिरी रही है शुरुआत में जब तीनों सितारे साथ नजर आए तो फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला लेकिन इसके बाद अचानक परेश रावल के फिल्म से अलग होने की खबर ने सबको चौंका दिया मामला यहीं नहीं रुका बल्कि अक्षय कुमार जो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कानूनी कदम तक उठा लिया बाद में परेश रावल के वापस आने की खबर आई जिससे उम्मीद जगी कि अब फिल्म जल्द शुरू होगी लेकिन अब तक शूटिंग शुरू नहीं हो सकी इसी बीच राइटर रोहन शंकर ने जो बात कही है उसने फैंस की धड़कनें और बढ़ा दी हैं उन्होंने साफ किया कि फिलहाल वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर डायरेक्टर प्रियदर्शन इस फिल्म से जुड़े रहते हैं तो वह भी इसमें शामिल हो सकते हैं उन्होंने बताया कि बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी थी और सब कुछ लगभग तय हो गया था लेकिन कानूनी पचड़ों की वजह से मामला अटक गया रोहन शंकर ने प्रियदर्शन के व्यस्त शेड्यूल का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि प्रियदर्शन लगातार काम करने वाले फिल्ममेकर हैं हाल ही में उन्होंने भूत बंगला और हैवान जैसी फिल्मों की शूटिंग पूरी की है और अब भी उनके पास कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं इसके अलावा वह मोहनलाल के साथ उनकी सौवीं फिल्म पर भी काम करने वाले हैं ऐसे में उनके पास समय की कमी भी एक बड़ी चुनौती बन रही है उन्होंने यह भी कहा कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार दोनों ही काम के प्रति बेहद समर्पित हैं और लगातार एक के बाद एक प्रोजेक्ट में व्यस्त रहते हैं ऐसे में यह तय कर पाना मुश्किल है कि हेरा फेरी 3 कब शुरू हो पाएगी और इसके सामने खड़ी कानूनी दिक्कतें कब तक सुलझेंगी फिल्म के भविष्य को लेकर पूछे जाने पर रोहन शंकर ने उम्मीद जरूर जताई लेकिन साफ जवाब देने से बचते नजर आए उन्होंने कहा कि अगर सारी समस्याएं जल्द सुलझ जाती हैं तो प्रियदर्शन इस फिल्म को जरूर बनाएंगे लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए कुछ भी निश्चित तौर पर कहना मुश्किल है फिलहाल इतना जरूर है कि हेरा फेरी 3 को लेकर फैंस का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है और हर नई अपडेट के साथ उम्मीद और निराशा के बीच झूलता यह प्रोजेक्ट अब बॉलीवुड की सबसे चर्चित लेकिन अनिश्चित फिल्मों में से एक बन चुका है
हनुमान बन सकते थे शाहरुख खान लेकिन एक कमी ने छीन लिया बड़ा मौका

नई दिल्ली । बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा इन दिनों फिर चर्चा में है जब उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभाने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इस बड़े मौके को ठुकरा दिया था यह खुलासा उन्होंने खुद एक पुराने इंटरव्यू में किया था जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह मामला साल 2011 का है जब शाहरुख अपनी सुपरहीरो फिल्म रा.वन का प्रमोशन कर रहे थे उसी दौरान फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने उनसे सुपरहीरो किरदारों को लेकर सवाल पूछा था इस पर शाहरुख ने एक पुराना अनुभव साझा करते हुए बताया कि हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर टोनी स्कॉट ने उन्हें एक खास कॉन्सेप्ट फिल्म के लिए अप्रोच किया था शाहरुख के मुताबिक उस फिल्म का विचार काफी अलग और दिलचस्प था निर्देशक भगवान हनुमान को एक सुपरहीरो की तरह पेश करना चाहते थे ठीक वैसे जैसे पश्चिमी दुनिया में सुपरमैन या बैटमैन को दिखाया जाता है फिल्म की कहानी में हनुमान का किरदार आधुनिक अंदाज में होता और एक खास बात यह थी कि उनकी पूंछ केवल लड़ाई के समय ही दिखाई देती इतना बड़ा और अनोखा ऑफर मिलने के बावजूद शाहरुख खान ने इसे स्वीकार नहीं किया इसकी वजह भी उन्होंने साफ तौर पर बताई उन्होंने कहा कि उस समय उनकी अंग्रेजी उतनी मजबूत नहीं थी और उन्हें लगा कि वह उस किरदार के साथ पूरी तरह न्याय नहीं कर पाएंगे उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर उन्हें उस समय कोई ऐसा किरदार मिलता जिसमें बोलना कम होता तो शायद वह इसे कर लेते इस बातचीत में शाहरुख ने अपनी एक दिली इच्छा भी जाहिर की उन्होंने कहा कि वह भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक सुपरहीरो स्टाइल में पेश करना चाहते हैं खासकर Mahabharata को एक्स मैन जैसी शैली में बनाना उनका सपना रहा है हालांकि उन्होंने यह भी माना कि ऐसा करने पर विवाद हो सकता है और लोग नाराज भी हो सकते हैं शाहरुख ने अपनी फिल्म रा वन का उदाहरण देते हुए कहा कि उसमें भी रामायण की झलक देखने को मिलती है उनके अनुसार जी वन और रा वन के किरदारों के जरिए उन्होंने बच्चों को हमारी पौराणिक कहानियों से जोड़ने की कोशिश की ताकि नई पीढ़ी अपने इतिहास और संस्कृति को समझ सके यह किस्सा न सिर्फ शाहरुख खान के करियर का एक अनोखा पहलू दिखाता है बल्कि यह भी बताता है कि कभी कभी बड़े मौके भी सही समय और आत्मविश्वास के बिना हाथ से निकल जाते हैं हालांकि आज शाहरुख जिस मुकाम पर हैं उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने फैसलों से ही अपनी अलग पहचान बनाई है
‘रामायण’ में राम के रोल के लिए रणबीर कपूर ही क्यों? नितेश तिवारी ने बताई खास वजह

नई दिल्ली।इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल Ramayan को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। गुरुवार को Hanuman Jayanti के शुभ अवसर पर फिल्म का टीजर रिलीज होने जा रहा है, जिसे ‘राम’ नाम दिया गया है। इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए मेकर्स ने टीजर लॉन्च का प्लान किया है। क्यों चुने गए रणबीर कपूर ‘भगवान राम’ के लिएफिल्म के निर्देशक Nitesh Tiwari ने न्यूयॉर्क में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने राम के किरदार के लिए Ranbir Kapoor को ही क्यों चुना। उनके मुताबिक, भगवान राम का व्यक्तित्व बेहद शांत, संयमित और गहराई से भरा हुआ है। नितेश ने कहा कि राम कम बोलने वाले थे, लेकिन उनका प्रेम असीम था। उनका दर्द शब्दों में नहीं बल्कि एहसास में झलकता है। साथ ही, इस किरदार के लिए भावनात्मक गहराई के साथ-साथ मजबूत शारीरिक क्षमता भी जरूरी है। उन्होंने साफ कहा कि रणबीर इस जटिल और चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त अभिनेता हैं। फिल्म में नहीं होगा कोई ‘मॉडर्न ट्विस्ट’ Nitesh Tiwari ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने इस फिल्म में किसी तरह का आधुनिक बदलाव नहीं किया है। उनका मानना है कि रामायण की असली ताकत उसके मूल्यों में है, जो हर दौर में प्रासंगिक और सार्वभौमिक हैं। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया इन मूल्यों से दूर होती जा रही है, और यह फिल्म दर्शकों को उन्हीं मूल सिद्धांतों की याद दिलाने का प्रयास है, जिससे समाज को बेहतर दिशा मिल सके। शानदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्मइस मेगा बजट फिल्म में Ranbir Kapoor भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि Sai Pallavi माता सीता का किरदार निभा रही हैं। Ravi Dubey लक्ष्मण के रोल में होंगे और Sunny Deol हनुमान के रूप में दिखाई देंगे। वहीं, रावण का दमदार किरदार Yash निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा Kajal Aggarwal, Rakul Preet Singh, Arun Govil और Lara Dutta भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं। दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’फिल्म को दो भागों में बनाया गया है। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग Diwali 2027 पर सिनेमाघरों में आएगा। मेकर्स का लक्ष्य इस महाकाव्य को भव्य और विस्तृत रूप में पेश करना है। 4000 करोड़ बजट के साथ बनेगी इतिहासफिल्म के प्रोड्यूसर Namit Malhotra ने खुलासा किया है कि दोनों पार्ट्स का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। इसी के साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है। क्यों खास है ‘रामायण’भव्य स्टारकास्ट, विशाल बजट और भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाती यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक अनुभव देने का वादा करती है। दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगी।
OTT पर 3 अप्रैल का धमाका: एक साथ 12 फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

नई दिल्ली। अप्रैल की शुरुआत ही मनोरंजन के तगड़े डोज के साथ हो रही है। 3 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार लगने वाली है। अगर आप वीकेंड पर घर बैठे बिंज-वॉच का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट मौका है। इस दिन कॉमेडी, क्राइम, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर कुल 12 नई रिलीज़ दर्शकों का इंतजार कर रही हैं। खास बात यह है कि ये सभी कंटेंट अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Amazon Prime Video, ZEE5 और Apple TV+ पर उपलब्ध होंगे। कॉमेडी और ड्रामा का डबल डोजटीवी के लोकप्रिय शो पर बनी फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ अब थिएटर के बाद OTT पर दस्तक दे रही है। यह फिल्म अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी और मजेदार किरदारों के कारण दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। वहीं, कोर्टरूम ड्रामा और हास्य का मिश्रण ‘मामला लीगल है सीजन 2’ भी वापसी कर रहा है, जिसमें नए केस और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। क्राइम और थ्रिलर का बढ़ेगा रोमांचक्राइम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘वध 2’ बड़ी रिलीज मानी जा रही है। पहले पार्ट की सफलता के बाद इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा स्पेनिश सीरीज ‘गैंग्स ऑफ गैलिसिया सीजन 2’ और कोरियन एक्शन सीरीज ‘ब्लडहाउंड्स सीजन 2’ में अपराध की दुनिया और भी खतरनाक रूप में दिखाई जाएगी। सस्पेंस से भरपूर एक पत्रकार की कहानी भी नई थ्रिलर फिल्म में देखने को मिलेगी। इमोशन और इंस्पिरेशन का तड़कासितारे जमीन पर जैसी इमोशनल फिल्म अब OTT पर रिलीज हो रही है, जो रिश्तों और संवेदनाओं की गहराई को दर्शाती है। वहीं, ‘मां का सम’ जैसी अनोखी कहानी में एक बेटा अपनी मां के लिए परफेक्ट जीवनसाथी खोजने के लिए गणित का सहारा लेता है, जो इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाती है। इंटरनेशनल कंटेंट का भी जलवाविदेशी कंटेंट के शौकीनों के लिए भी यह दिन खास रहेगा। ‘हाई टाइड्स सीजन 3’ और ‘यॉर फ्रेंड्स एंड नेबर्स सीजन 2’ जैसे शोज़ अपने नए सीजन के साथ रिश्तों, रहस्यों और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल की परतें खोलेंगे। साउथ और एक्सपेरिमेंटल सिनेमा का तड़कादक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में ‘संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसनी’ और ‘वडम’ जैसी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं, जो क्राइम, एक्शन और ग्रामीण जीवन की कहानियों को दर्शाती हैं। कहां देखें क्या? (OTT प्लेटफॉर्म्स)भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन – ZEE5वध 2 – Netflixसितारे जमीन पर – Sony LIVमामला लीगल है सीजन 2 – Netflixगैंग्स ऑफ गैलिसिया सीजन 2 – Netflixब्लडहाउंड्स सीजन 2 – Netflixहाई टाइड्स सीजन 3 – Netflixयॉर फ्रेंड्स एंड नेबर्स सीजन 2 – Apple TV+मां का सम – Amazon Prime Videoअन्य फिल्में – Netflix व Sun NXTक्यों खास है 3 अप्रैल का OTT लाइनअप? इस बार खास बात यह है कि हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। चाहे आप हंसी-मजाक पसंद करते हों, सस्पेंस में दिलचस्पी रखते हों या फिर इमोशनल कहानियों के शौकीन हों—यह दिन पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है।
‘रामायण’ में रणबीर कपूर निभा रहे ट्रिपल रोल, नितेश तिवारी की इस फिल्म का है बड़ा बजट, जाने पूरी बातें

नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर ट्रिपल रोल निभा सकते हैं। वे राम के किरदार के अलावा भगवान विष्णु और महर्षि परशुराम की भूमिका में भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि भगवान परशुराम के लुक में उन्हें पहचान पाना मुश्किल होगा। उनका यह ट्रिपल रोल भगवान विष्णु के अवतारों के संबंध को दर्शाने के लिए होगा। बड़ी स्टार कास्टफिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट दिखाई देगी। रणबीर कपूर लीड रोल में राम का किरदार निभाएंगे, वहीं साई पल्लवी सीता की भूमिका में होंगी। सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। साउथ स्टार यश रावण की भूमिका निभाएंगे। राघव जुयाल मेघनाद के रूप में नजर आ सकते हैं, जबकि काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सुर्पनखा के रोल में दिखाई दे सकती हैं। इसके अलावा भी फिल्म में कई बॉलीवुड और साउथ स्टार्स के कैमियो की संभावना है। भव्य सेट और हैवी बजट‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसका कुल बजट ₹4000 करोड़ से ज्यादा बताया गया है। अयोध्या और लंका के लिए विशाल सेट बनाए गए हैं। फिल्म के सिनेमैटिक अनुभव और हॉलीवुड लेवल के वीएफएक्स के लिए ऑस्कर विजेता कंपनी ‘डबल नेगेटिव’ (DNEG) काम कर रही है। म्यूजिक में दो दिग्गजरणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म के लिए ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने संगीत तैयार किया है। दोनों का साथ फिल्म की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है। एक्शन के लिए इंटरनेशनल एक्सपर्ट्सफिल्म के एक्शन सीन्स के लिए हॉलीवुड के दिग्गज स्टंट एक्सपर्ट्स को चुना गया है। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के स्टंट को-ऑर्डिनेटर टेरी नोटरी और ‘थॉर: लव एंड थंडर’ के स्टंट डायरेक्टर गाइ नॉरिस फिल्म में एक्शन को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।