OTT पर 3 अप्रैल का धमाका: एक साथ 12 फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

नई दिल्ली। अप्रैल की शुरुआत ही मनोरंजन के तगड़े डोज के साथ हो रही है। 3 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार लगने वाली है। अगर आप वीकेंड पर घर बैठे बिंज-वॉच का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट मौका है। इस दिन कॉमेडी, क्राइम, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर कुल 12 नई रिलीज़ दर्शकों का इंतजार कर रही हैं। खास बात यह है कि ये सभी कंटेंट अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Amazon Prime Video, ZEE5 और Apple TV+ पर उपलब्ध होंगे। कॉमेडी और ड्रामा का डबल डोजटीवी के लोकप्रिय शो पर बनी फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ अब थिएटर के बाद OTT पर दस्तक दे रही है। यह फिल्म अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी और मजेदार किरदारों के कारण दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। वहीं, कोर्टरूम ड्रामा और हास्य का मिश्रण ‘मामला लीगल है सीजन 2’ भी वापसी कर रहा है, जिसमें नए केस और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। क्राइम और थ्रिलर का बढ़ेगा रोमांचक्राइम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘वध 2’ बड़ी रिलीज मानी जा रही है। पहले पार्ट की सफलता के बाद इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा स्पेनिश सीरीज ‘गैंग्स ऑफ गैलिसिया सीजन 2’ और कोरियन एक्शन सीरीज ‘ब्लडहाउंड्स सीजन 2’ में अपराध की दुनिया और भी खतरनाक रूप में दिखाई जाएगी। सस्पेंस से भरपूर एक पत्रकार की कहानी भी नई थ्रिलर फिल्म में देखने को मिलेगी। इमोशन और इंस्पिरेशन का तड़कासितारे जमीन पर जैसी इमोशनल फिल्म अब OTT पर रिलीज हो रही है, जो रिश्तों और संवेदनाओं की गहराई को दर्शाती है। वहीं, ‘मां का सम’ जैसी अनोखी कहानी में एक बेटा अपनी मां के लिए परफेक्ट जीवनसाथी खोजने के लिए गणित का सहारा लेता है, जो इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाती है। इंटरनेशनल कंटेंट का भी जलवाविदेशी कंटेंट के शौकीनों के लिए भी यह दिन खास रहेगा। ‘हाई टाइड्स सीजन 3’ और ‘यॉर फ्रेंड्स एंड नेबर्स सीजन 2’ जैसे शोज़ अपने नए सीजन के साथ रिश्तों, रहस्यों और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल की परतें खोलेंगे। साउथ और एक्सपेरिमेंटल सिनेमा का तड़कादक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में ‘संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसनी’ और ‘वडम’ जैसी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं, जो क्राइम, एक्शन और ग्रामीण जीवन की कहानियों को दर्शाती हैं। कहां देखें क्या? (OTT प्लेटफॉर्म्स)भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन – ZEE5वध 2 – Netflixसितारे जमीन पर – Sony LIVमामला लीगल है सीजन 2 – Netflixगैंग्स ऑफ गैलिसिया सीजन 2 – Netflixब्लडहाउंड्स सीजन 2 – Netflixहाई टाइड्स सीजन 3 – Netflixयॉर फ्रेंड्स एंड नेबर्स सीजन 2 – Apple TV+मां का सम – Amazon Prime Videoअन्य फिल्में – Netflix व Sun NXTक्यों खास है 3 अप्रैल का OTT लाइनअप? इस बार खास बात यह है कि हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। चाहे आप हंसी-मजाक पसंद करते हों, सस्पेंस में दिलचस्पी रखते हों या फिर इमोशनल कहानियों के शौकीन हों—यह दिन पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है।
‘रामायण’ में रणबीर कपूर निभा रहे ट्रिपल रोल, नितेश तिवारी की इस फिल्म का है बड़ा बजट, जाने पूरी बातें

नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर ट्रिपल रोल निभा सकते हैं। वे राम के किरदार के अलावा भगवान विष्णु और महर्षि परशुराम की भूमिका में भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि भगवान परशुराम के लुक में उन्हें पहचान पाना मुश्किल होगा। उनका यह ट्रिपल रोल भगवान विष्णु के अवतारों के संबंध को दर्शाने के लिए होगा। बड़ी स्टार कास्टफिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट दिखाई देगी। रणबीर कपूर लीड रोल में राम का किरदार निभाएंगे, वहीं साई पल्लवी सीता की भूमिका में होंगी। सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। साउथ स्टार यश रावण की भूमिका निभाएंगे। राघव जुयाल मेघनाद के रूप में नजर आ सकते हैं, जबकि काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सुर्पनखा के रोल में दिखाई दे सकती हैं। इसके अलावा भी फिल्म में कई बॉलीवुड और साउथ स्टार्स के कैमियो की संभावना है। भव्य सेट और हैवी बजट‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसका कुल बजट ₹4000 करोड़ से ज्यादा बताया गया है। अयोध्या और लंका के लिए विशाल सेट बनाए गए हैं। फिल्म के सिनेमैटिक अनुभव और हॉलीवुड लेवल के वीएफएक्स के लिए ऑस्कर विजेता कंपनी ‘डबल नेगेटिव’ (DNEG) काम कर रही है। म्यूजिक में दो दिग्गजरणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म के लिए ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने संगीत तैयार किया है। दोनों का साथ फिल्म की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है। एक्शन के लिए इंटरनेशनल एक्सपर्ट्सफिल्म के एक्शन सीन्स के लिए हॉलीवुड के दिग्गज स्टंट एक्सपर्ट्स को चुना गया है। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के स्टंट को-ऑर्डिनेटर टेरी नोटरी और ‘थॉर: लव एंड थंडर’ के स्टंट डायरेक्टर गाइ नॉरिस फिल्म में एक्शन को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।
हॉलीवुड से बॉलीवुड तक रोशन सेठ: नेहरू का किरदार और वेब सीरीज़ में दमदार प्रदर्शन

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा पर राज करने के बाद अभिनेता वैश्विक पहचान बनाने के लिए हॉलीवुड जाते हैं लेकिन एक भारतीय-ब्रिटिश मूल के अभिनेता ने हॉलीवुड छोड़ भारत में अपनी पहचान बनाने का फैसला किया। हम बात कर रहे हैं जवाहर लाल नेहरू का किरदार निभाकर लोकप्रियता पाने वाले रोशन सेठ का। अभिनेता 2 अप्रैल को अपना 84वां जन्मदिन मनाएंगे। बिहार के पटना में जन्मे रोशन सेठ को नहीं पता था कि बड़े होकर वे हॉलीवुड और बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले हैं। अभिनेता की मां एंग्लो-मुस्लिम थी जबकि पिता हिंदू थे। देश के विभाजन से पहले जन्मे रोशन सेठ के पिता पटना मेडिकल कॉलेज में बायोकेमिस्ट्री के प्रोफेसर थे और रोशन को भी उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते थे। अभिनेता ने पहले अपनी शुरुआती पढ़ाई दून स्कूल से की और फिर सेंट स्टीफन कॉलेज में जाकर आगे की पढ़ाई की। साल 1965 में रोशन ने लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट में ट्रेनिंग ली और अपनी कला को निखारने का काम किया। वहीं विदेश में रहकर उन्होंने कई थिएटर किए और यहीं से उनकी अभिनय की नींव मजबूत हुई। हालांकि एक ही किरदार करते-करते अभिनेता थक चुके थे और यही कारण रहा कि साल 1970 के बाद उन्होंने यूके छोड़ भारत आने का फैसला लिया। वे भारत में पत्रकार बनने के लिए आए और कुछ साल इसी फील्ड में काम किया। साल 1980 में अभिनेता ने भारत में रहकर ‘गांधी’ फिल्म से कमबैक किया और इस फिल्म में जवाहर लाल नेहरू का किरदार निभाया। उनका अभिनय इतना नेचुरल था कि इसके लिए उन्हें बाफ्टा अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट भी किया गया लेकिन वे अवॉर्ड लेने से चूक गए लेकिन फिल्म को ऑस्कर से नवाजा गया। ‘गांधी’ के बाद अभिनेता को हिंदी सिनेमा में पहचान मिली थी और उन्होंने बैक-टू-बैक कई फिल्मों में काम किया। साल 1998 में ‘भारत एक खोज’ में भी अभिनेता जवाहर लाल नेहरू के किरदार में दिखे। उन्होंने ‘इंडियाना जोंस एंड द टेम्पल ऑफ डूम,’ ‘माइ ब्यूटीफुल लॉन्डरेट और स्ट्रीट फाइटर जैसी विदेशी फिल्मों में भी काम किया, जिसके बाद वे सलमान खान की ‘एक था टाइगर,’ ‘गुरु,’ ‘मानसून वेडिंग,’ ‘सच: अ लॉन्ग जर्नी’, और ‘बॉम्बे बॉयेज़’ जैसी फिल्मों में काम किया। अभिनेता की साल 2021 में बिहाइंड हर आईज नाम की नेटफ्लिक्स की सीरीज में काम किया था, जिसमें वे एक मनोवैज्ञानिक डॉक्टर के किरदार में दिखे थे। इस सीरीज के बाद अभिनेता पर्दे से गायब हैं।
बॉक्स ऑफिस से आगे बढ़ा क्रेज हांगकांग में धुरंधर मैराथन ने रचा नया इतिहास

नई दिल्ली । धुरंधर 2 का जलवा अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा बल्कि दुनियाभर में इस फिल्म ने अपनी धाक जमा दी है। खासकर हांगकांग में इस फिल्म को लेकर जो दीवानगी देखने को मिल रही है वह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर ने विदेशी बाजारों में भी ऐसा असर छोड़ा है कि दर्शक इसे बार बार देखने के लिए तैयार हैं। हांगकांग में फिल्म के इसी जबरदस्त क्रेज को देखते हुए एक अनोखा इवेंट आयोजित किया जा रहा है जिसे धुरंधर मैराथन नाम दिया गया है। इस खास आयोजन में धुरंधर और धुरंधर 2 को बैक टू बैक दिखाया जाएगा। दोनों फिल्मों का कुल रनटाइम करीब 8 घंटे का है जो किसी भी दर्शक के लिए एक लंबा लेकिन रोमांचक सिनेमाई अनुभव साबित होने वाला है। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मैराथन स्क्रीनिंग के दौरान तीन ब्रेक भी रखे गए हैं ताकि लोग आराम से इस सफर का आनंद ले सकें। इस मैराथन को हांगकांग में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा प्लान किया गया है। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए बताया गया कि यह फैसला वहां मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के कारण लिया गया है। यह साफ दिखाता है कि फिल्म ने दर्शकों के दिलों में कितनी गहरी जगह बना ली है। अगर बॉक्स ऑफिस की बात करें तो धुरंधर 2 ने हांगकांग में भी शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि बिना चीनी सबटाइटल्स के ही इस फिल्म ने वहां 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने इस तरह का रिकॉर्ड बनाया। इतना ही नहीं महज 12 दिनों के अंदर फिल्म 2 मिलियन डॉलर के करीब पहुंच गई है और यह पूरी कमाई सिर्फ दो थिएटर्स से हुई है। यह आंकड़ा बताता है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर कितना उत्साह है। अब जब फिल्म के लिए चीनी सबटाइटल्स भी उपलब्ध हो गए हैं तो उम्मीद की जा रही है कि इसका कलेक्शन और तेजी से बढ़ेगा। वैश्विक स्तर पर भी धुरंधर 2 का प्रदर्शन शानदार रहा है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म 37 मिलियन डॉलर यानी करीब 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। यह इसे दुनिया की सबसे सफल भारतीय फिल्मों में शामिल करता है। इस पूरी सफलता से यह साफ हो जाता है कि अब भारतीय सिनेमा की पहुंच और प्रभाव पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है। धुरंधर 2 जैसी फिल्में न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। हांगकांग में आयोजित हो रही यह 8 घंटे की मैराथन स्क्रीनिंग सिर्फ एक इवेंट नहीं बल्कि इस बात का प्रमाण है कि जब कंटेंट दमदार हो तो भाषा और देश की सीमाएं मायने नहीं रखतीं। रणवीर सिंह की यह फिल्म अब एक ग्लोबल फेनोमेनन बन चुकी है और आने वाले समय में इसके और भी बड़े रिकॉर्ड देखने को मिल सकते हैं
बॉर्डर पार की हकीकत सामने पाकिस्तान से ही मिल रही खुफिया जानकारी कर्नल भूपिंदर शाही का दावा

नई दिल्ली । हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 के बाद भारत में जासूसी और खुफिया एजेंसियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह द्वारा निभाया गया हमजा का किरदार लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है और इसी के साथ असली जासूसी दुनिया को लेकर भी जिज्ञासा बढ़ी है। इसी बीच फिल्म से जुड़े मिलिट्री कंसल्टेंट कर्नल भूपिंदर शाही ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जो पारंपरिक सोच को पूरी तरह बदल देते हैं। कर्नल भूपिंदर शाही के अनुसार आज के दौर में हमजा जैसे जासूसों को दुश्मन देश में भेजने की जरूरत पहले जैसी नहीं रह गई है। उन्होंने एक बातचीत में बताया कि अब हालात ऐसे बन गए हैं जहां पाकिस्तान के अंदर से ही भारत को अहम जानकारियां मिल जाती हैं। उनके मुताबिक पाकिस्तान के कई लोग अपने सिस्टम से परेशान हैं और यही वजह है कि वे खुद आगे आकर जानकारी साझा करने के लिए तैयार हो जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत के विभिन्न बॉर्डर क्षेत्रों जैसे पंजाब जम्मू कश्मीर गुजरात और राजस्थान से खुफिया इनपुट लगातार मिलते रहते हैं। जरूरत पड़ने पर संपर्क में आए लोगों को बॉर्डर के पास बुलाकर उनसे जानकारी ली जाती है और फिर उन्हें सुरक्षित वापस भेज दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में स्थानीय नेटवर्क और भरोसे का बड़ा रोल होता है। जब उनसे पूछा गया कि आखिर कोई पाकिस्तानी नागरिक भारत के लिए जासूसी क्यों करेगा तो उन्होंने साफ कहा कि इसके पीछे कई कारण होते हैं। सबसे बड़ा कारण आर्थिक तंगी है। जिन लोगों के पास रोजगार नहीं है और परिवार की जिम्मेदारी है वे पैसों के लिए यह जोखिम उठाने को तैयार हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग व्यक्तिगत कारणों बदले या असंतोष के चलते भी ऐसा कदम उठाते हैं। कर्नल शाही ने यह भी संकेत दिया कि एक बार नेटवर्क बन जाने के बाद वही लोग आगे और संपर्क तैयार करते हैं जिससे खुफिया तंत्र मजबूत होता जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सीमावर्ती इलाकों में काम करने वाले सामान्य पेशे के लोग जैसे मजदूर मोची नाई आदि भी इस नेटवर्क का हिस्सा बन सकते हैं क्योंकि उनकी पहुंच और स्थानीय जानकारी बेहद उपयोगी होती है।हालांकि उन्होंने कुछ दावे ऐसे भी किए जिन्हें लेकर सावधानी बरतना जरूरी है । जैसे कि प्रसिद्ध लोगों के शामिल होने या अंडरवर्ल्ड से जुड़े नामों के बारे में उन्होंने केवल संभावना जताई न कि पुष्टि की। कर्नल शाही के अनुसार पाकिस्तान में आंतरिक अस्थिरता और लोगों में असंतोष भी एक बड़ा कारण है जिससे वहां के कुछ लोग भारत के साथ सहयोग करने को तैयार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अलग अलग कारणों से लोग जासूसी करते हैं कोई पैसों के लिए कोई विचारधारा के लिए तो कोई निजी कारणों से। यह पूरा परिदृश्य दिखाता है कि आधुनिक समय में जासूसी का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब यह केवल गुप्त एजेंट भेजने तक सीमित नहीं रहा बल्कि यह नेटवर्क और मानव संपर्कों पर आधारित एक जटिल प्रणाली बन चुका है। कर्नल भूपिंदर शाही की बातों से यह साफ होता है कि खुफिया दुनिया में असली ताकत जानकारी के स्रोत और भरोसेमंद नेटवर्क में छिपी होती है न कि सिर्फ किसी एक जासूस में
संघर्ष से सफलता तक आची मनोरमा की कहानी जिसने नौकरानी से बनकर रचा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली । भारतीय सिनेमा की दुनिया में कई कलाकार आए और गए लेकिन कुछ नाम ऐसे होते हैं जो अपने संघर्ष और उपलब्धियों की वजह से हमेशा याद किए जाते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है आची मनोरमा की जिन्होंने जीवन की बेहद कठिन परिस्थितियों से निकलकर सफलता का ऐसा मुकाम हासिल किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। एक समय था जब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो जाता था। हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी और कम उम्र में ही दूसरों के घरों में नौकरानी का काम करना पड़ा। यह दौर उनके जीवन का सबसे कठिन समय था लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और परिस्थितियों से लड़ते रहने का हौसला बनाए रखा। कहते हैं किस्मत भी उसी का साथ देती है जो कोशिश करता है और यही बात मनोरमा के जीवन में भी सच साबित हुई। एक दिन उनके गांव में एक ड्रामा मंडली आई और अचानक एक कलाकार की तबीयत खराब हो गई। इस मौके पर मनोरमा को मंच पर आने का अवसर मिला और यहीं से उनके जीवन ने नया मोड़ ले लिया। महज 12 साल की उम्र में उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शुरुआती दौर में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिल्मों में मौके मिले लेकिन कुछ प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो सके। इसी दौरान उन्हें एक ड्रामा कंपनी के मैनेजर से प्यार हुआ और दोनों ने शादी भी कर ली लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और पति ने उन्हें छोड़ दिया। इस व्यक्तिगत आघात ने उन्हें तोड़ा जरूर लेकिन खत्म नहीं किया। उन्होंने खुद को संभाला और फिर से थिएटर की दुनिया में लौट आईं। धीरे धीरे उनका करियर आगे बढ़ा और साल 1958 में फिल्म मलयित्ता मंगाई से उन्होंने सिनेमा में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार काम करती रहीं। आची मनोरमा ने अपने लंबे करियर में न सिर्फ हजारों किरदार निभाए बल्कि राजनीति और सिनेमा दोनों क्षेत्रों के बड़े नामों के साथ भी काम किया। उन्होंने सी एन अन्नादुरई एम करुणानिधि एम जी रामाचंद्रन जे जयललिता और एन टी रामाराव जैसे पांच मुख्यमंत्रियों के साथ काम कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना। आची मनोरमा ने 1500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और लगभग 5000 स्टेज शो का हिस्सा रहीं। यह उपलब्धि उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे मेहनती और समर्पित अभिनेत्रियों में शामिल करती है। हालांकि जीवन के अंतिम वर्षों में उनकी सेहत कमजोर होने लगी और 2013 के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन से दूरी बना ली। अंततः 2015 में उनका निधन हो गया लेकिन उनकी विरासत आज भी जिंदा है। आची मनोरमा की कहानी सिर्फ एक अभिनेत्री की सफलता की कहानी नहीं है बल्कि यह संघर्ष धैर्य और आत्मविश्वास की मिसाल है जो यह सिखाती है कि चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों अगर इरादे मजबूत हों तो इंसान किसी भी ऊंचाई को छू सकता है
500 करोड़ क्लब की क्वीन बनीं रश्मिका मंदाना तीन फिल्मों ने बदली इंडस्ट्री की तस्वीर

नई दिल्ली । भारतीय सिनेमा में कई अभिनेत्रियों ने अपने शानदार अभिनय और हिट फिल्मों के दम पर पहचान बनाई है लेकिन हाल के समय में एक नाम ऐसा उभरा है जिसने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिख दिया है। यह नाम है रश्मिका मंदाना जिनकी लगातार तीन फिल्मों ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले किसी भी भारतीय अभिनेत्री ने ऐसा कारनामा नहीं किया था और यही वजह है कि रश्मिका का यह उपलब्धि बेहद खास मानी जा रही है। रश्मिका मंदाना की यह सफलता साल 2023 से शुरू हुई जब उनकी फिल्म एनिमल रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर नजर आए और फिल्म ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त कमाई की। भारत में फिल्म ने 553 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 900 करोड़ के पार पहुंच गई। इस फिल्म ने रश्मिका को नई ऊंचाई दी और उन्हें एक पावरफुल स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। इसके बाद साल 2024 में उनकी अगली बड़ी फिल्म पुष्पा 2 रिलीज हुई जिसमें उनके साथ अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा सफल साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। भारत में फिल्म ने 1200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1700 करोड़ से ऊपर पहुंच गया। इस फिल्म ने न सिर्फ रश्मिका की लोकप्रियता को और बढ़ाया बल्कि उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया। फिर साल 2025 में आई फिल्म छावा जिसमें रश्मिका ने विकी कौशल के साथ काम किया। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने भारत में 600 करोड़ के आसपास कमाई की और दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार किया। इस तरह रश्मिका की लगातार तीन फिल्मों ने 500 करोड़ क्लब में जगह बनाकर उन्हें इतिहास रचने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बना दिया। इस उपलब्धि के साथ रश्मिका ने दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया जिनकी दो फिल्में जवान और पठान ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था लेकिन उनकी अगली फिल्म फाइटर इस क्लब में शामिल नहीं हो सकी। ऐसे में रश्मिका का यह रिकॉर्ड और भी खास बन जाता है। आने वाले समय में भी रश्मिका मंदाना कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्म राणाबाली में वह विजय देवरकोंडा के साथ दिखाई देंगी जबकि कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। दर्शक इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी भी काफी चर्चा में रही। लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद दोनों ने शादी कर अपने फैंस को खुश कर दिया। अब शादी के बाद दोनों एक बार फिर अपने काम पर लौटने के लिए तैयार हैं और फैंस उन्हें स्क्रीन पर साथ देखने के लिए उत्साहित हैं। रश्मिका मंदाना की यह सफलता सिर्फ उनके करियर की उपलब्धि नहीं है बल्कि यह भारतीय सिनेमा में बदलते ट्रेंड और नई स्टार पावर का भी संकेत है जहां प्रतिभा और मेहनत के दम पर नए रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं।
स्वर्ण मंदिर में प्रियंका चोपड़ा ने टेका माथा, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल

मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत दौरे को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार 31 मार्च 2026 को वह अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव से मत्था टेका। इस दौरान अभिनेत्री अपनी टीम और सुरक्षा घेरे के बीच नजर आईं। खास बात यह रही कि दर्शन के बाद उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में सेवा भी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रियंका ने पीच रंग का सादा सलवार-सूट पहना हुआ था। माथा टेकने के बाद उन्हें टीम के साथ बाहर निकलते देखा गया। वायरल वीडियो में वह अन्य महिलाओं के साथ बैठकर सेवा करती दिखाई दीं। उनका यह सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आध्यात्मिकता से जुड़ी रही हैं प्रियंका प्रियंका चोपड़ा ने पहले भी कई बार अपनी आध्यात्मिक सोच के बारे में खुलकर बात की है। साल 2021 में ओपरा विनफ्रे के शो पर अपनी आत्मकथा Unfinished के प्रमोशन के दौरान उन्होंने भारत की आध्यात्मिक विविधता का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि भारत में पलने-बढ़ने से अलग-अलग धर्मों और विश्वासों को समझने का मौका मिलता है, जिससे सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। विविधता में एकता पर भरोसा प्रियंका ने बताया था कि वह कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ीं, पिता मस्जिद में गाते थे और वह हिंदू परिवार में पली-बढ़ीं, इसलिए बचपन से ही अलग-अलग मान्यताओं से परिचित रहीं। उनका मानना है कि सभी धर्म एक ही सर्वोच्च शक्ति तक पहुंचने के अलग-अलग रास्ते हैं। पिता का रहा गहरा असर उन्होंने अपने दिवंगत पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने उन्हें हर धर्म का सम्मान करना सिखाया। प्रियंका के अनुसार, अलग-अलग आस्था के बावजूद लक्ष्य एक ही है—सर्वोच्च शक्ति तक पहुंचना। फिल्मों को लेकर भी चर्चा वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म वाराणसी से भारतीय सिनेमा में वापसी कर सकती हैं, जो 2027 में रिलीज होने की संभावना है। इससे पहले वह The Bluff में नजर आई थीं।
राकेश बेदी को पाकिस्तान से मिला प्यार, पॉलिटिशियन का खास मैसेज वायरल

नई दिल्ली।आदित्य धर की धुरंधर में राकेश बेदी के रोल को पसंद किया जा रहा है। एक्टर ने एक पाकिस्तानी पॉलिटिशियन जमील जमाली का किरदार निभाया है। दोनों ही फिल्म में उनके काम को पसंद किया गया। कुछ के मुताबिक वो फिल्म की जान थे। अब राकेश बेदी के इस किरदार पर पाकिस्तानी पॉलिटिशियन नबील गबोल का रिएक्शन सामने आया है। नबील के मुताबिक राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली उन्हीं से इंस्पायर्ड है। उन्होंने राकेश बेदी के लिए मैसेज दिया है। राकेश बेदी के लिए पाकिस्तान से मैसेजएक नए इंटरव्यू में नबील ने माना कि वो धुरंधर को मिले रिएक्शन को देखकर हैरान हैं। उन्होंने ये भी वीकार किया कि भारत के लोगों ने फिल्म देखने के बाद वीडियोज बनाए और उन्हें एजेंट कहा। आगे नबील से राकेश बेदी के लिए मैसेज देने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, ‘राकेश बेदी एक एक्टर हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हम दिखने में एक जैसे हो सकते हैं। हमारा दिल, खून, चेहरा सबका एक जैसा है। मैं उनके साथ पर्सनल नहीं होना चाहता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, राकेश बेदी को मेरा मैसेज देना कि सीनियर एक्टर के तौर पर मैं उनकी इज्जत और उनसे प्यार करता हूं। किरदार से नहीं है खुशपिछले साल दिसंबर में जब धुरंधर रिलीज हुई थी तब नबील गबोल ने अपनी नाखुशी जाहिर की थी। उन्होंने मीडिया में बात करते हुए कहा था कि जो उनका रोल दिखाया गया है वो सही नहीं है। उन्होंने कहा था कि उनका किरदार असल में बहुत दबंग किस्म का है। मेकर्स ने उनका रोल सही तरीके से नहीं दिखाया। धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिसबता दें, धुरंधर के बाद दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रहा है। 19 मार्च को रिलीज ही धुरंधर 2 सिर्फ 13 दिनों में शानदार कमाई कर चुकी है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपने दूसरे ही हफ्ते में कल्कि, KGF 2, धुरंधर जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पुष्पा 2 का हिंदी कलेक्शन भी पीछे रह गया है। अब बाहुबली 2 के कलेक्शन पर नजर टिकी हुई है।
Ranbir Kapoor ने क्यों किया था ‘रामायण’ का किरदार रिजेक्ट, जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली।बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayana को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसकी पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर Ranbir Kapoor ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने शुरुआत में भगवान राम का किरदार निभाने से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। पहले क्यों ठुकराया भगवान राम का रोल?हाल ही में न्यूयॉर्क में फिल्म की पहली झलक लॉन्च के दौरान Ranbir Kapoor ने बताया कि जब उन्हें करीब चार साल पहले यह रोल ऑफर हुआ, तो उन्होंने तुरंत मना कर दिया था। उनका मानना था कि वह इस महान किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम जैसा पवित्र और आदर्श चरित्र निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और उस समय उन्हें खुद पर पूरा भरोसा नहीं था। किरदार के लिए ऐसे की खास तैयारीजब उन्होंने इस रोल को स्वीकार किया, तो खुद को तैयार करने के लिए उन्होंने गहन तैयारी की। Ranbir Kapoor ने सबसे पहले Ramayan (निर्देशक Ramanand Sagar) को देखा, ताकि भगवान राम की यात्रा और व्यक्तित्व को गहराई से समझ सकें। उन्होंने बताया कि इस भूमिका के लिए उन्हें सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तर पर भी खुद को तैयार करना पड़ा। उनका लक्ष्य था कि वह इस किरदार को पूरी सच्चाई और ईमानदारी के साथ निभा सकें। पिता बनने के बाद बदली जिंदगी और फैसला Ranbir Kapoor ने खुलासा किया कि उनकी सोच में बदलाव तब आया जब वह पिता बने। उसी समय उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई, जिसे उन्होंने एक खास संयोग बताया। उनके मुताबिक, पिता बनने के बाद उनकी सोच और जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया। डर की जगह एक जिम्मेदारी और कृतज्ञता का भाव आया, जिसने उन्हें इस किरदार को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का महत्वपूर्ण मोड़ बताया। स्टार कास्ट और रिलीज डेटफिल्म Ramayana का निर्देशन Nitesh Tiwari कर रहे हैं। इसमें: Ranbir Kapoor भगवान रामSai Pallavi माता सीताSunny Deol हनुमानRavi Dubey लक्ष्मणYash रावण फिल्म की पहली झलक Hanuman Jayanti (2 अप्रैल) के मौके पर रिलीज की जाएगी, जबकि फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस में जबरदस्त उत्साहफिल्म की स्टारकास्ट और भव्य पैमाने को देखते हुए फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। Ranbir Kapoor का यह ट्रांसफॉर्मेशन और उनके किरदार को लेकर समर्पण फिल्म को और खास बना रहा है।