पसीने की बदबू दूर करने के लिए अपनाएं य प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपचार!

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही त्वचा की देखभाल और पसीने की समस्या बढ़ जाती है। अधिक पसीना और उसकी बदबू सिर्फ असुविधाजनक नहीं होती, बल्कि सामाजिक रूप से भी शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। लोग आमतौर पर डियोड्रेंट और परफ्यूम का सहारा लेते हैं, लेकिन ये केवल अस्थायी समाधान देते हैं। आयुर्वेद इस समस्या का समाधान अंदर से संतुलन बनाए रखकर करता है, न कि केवल बाहरी उपायों से। आयुर्वेद की दृष्टि में पसीने की बदबूआयुर्वेद पसीने की दुर्गंध को कफ और वात के असंतुलन से जोड़ता है। जब कफ और वात असंतुलित हो जाते हैं, तो पसीना अधिक निकलता है और गर्मी के कारण बैक्टीरिया पनपने का वातावरण बनता है। यही कारण है कि पसीना तेज दुर्गंध के साथ आता है। मुख्य कारण:ज्यादा तला-भुना, तीखा और मसालेदार भोजनकम पानी पीनाहार्मोन असंतुलनगर्मियों में सिंथेटिक कपड़ों का उपयोग, जिससे पसीना और त्वचा की समस्याएं बढ़ती हैं आयुर्वेदिक आंतरिक उपाय गुनगुना पानी और सौंफ का पानी: दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। सुबह सौंफ का पानी पीने से पेट साफ रहता है और तासीर ठंडी रहती है। गुलाब जल का सेवन: दिन में एक बार गुलाब जल पीना तन और मन को शीतलता देता है। नारियल पानी: शरीर को ठंडा रखने और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से नारियल पानी पिएं। छाछ में भुना जीरा: दोपहर में भुना जीरा मिलाकर छाछ पीने से गर्मी से बचाव और शरीर ठंडा रहता है। बाहरी स्वच्छता और प्राकृतिक उपाय नीम के पत्तों के साथ स्नान: नीम में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को कम करते हैं। फिटकरी का इस्तेमाल: नीम न मिलने पर फिटकरी को पानी में मिलाकर स्नान करें। चंदन और गुलाब जल का लेप: शरीर पर चंदन और गुलाबजल लगाना त्वचा को ठंडक देने और सुगंधित बनाने में मदद करता है। गर्मियों में पसीने और उसकी दुर्गंध से बचने के लिए केवल डियोड्रेंट पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आयुर्वेदिक उपाय जैसे गुनगुना पानी, सौंफ, नारियल पानी, नीम स्नान, फिटकरी और चंदन गुलाब जल का लेप शरीर को अंदर और बाहर से ठंडा और स्वच्छ रखते हैं। यह पसीने की बदबू को प्राकृतिक रूप से कम करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है।
पिगमेंटेशन हटाएं और पाएं बेदाग, दमकती त्वचा के लिए एलोवेरा-केसर उपाय!

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा की समस्याएं आम हो गई हैं। प्रदूषण, गलत खानपान और तनाव का असर सीधे चेहरे पर दिखता है। काले धब्बे, झाइयां और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और केमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल करना आम बात है, लेकिन नानी के पुराने घरेलू नुस्खे आज भी उतने ही कारगर माने जाते हैं।एक बेहद सरल और असरदार उपाय है एलोवेरा जेल और केसर का फेस पैक। यह प्राकृतिक तरीका त्वचा को पोषण देने, हाइड्रेट करने और चेहरे की रंगत निखारने में मदद करता है। एलोवेरा और केसर क्यों फायदेमंद हैं?एलोवेरा: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स त्वचा को अंदर से रिपेयर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है, डेड स्किन सेल्स हटाने में सहायक होता है और स्किन को फ्रेश बनाता है। केसर: यह त्वचा की रंगत निखारने और पिगमेंटेशन को कम करने वाला प्राकृतिक तत्व माना जाता है। नियमित उपयोग से झाइयों और डार्क स्पॉट्स में धीरे-धीरे कमी आती है। इन दोनों का संयोजन चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है और त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार नजर आने लगती है। एलोवेरा और केसर फेस पैक बनाने का तरीका एक चम्मच ताज़ा एलोवेरा जेल लें।इसमें 5-6 केसर के धागे मिलाएं।इसे 10 मिनट तक छोड़ दें, ताकि केसर के गुण अच्छे से घुल जाएं।रात को सोने से पहले चेहरे को साफ करें और हल्के हाथों से यह पेस्ट लगाएं।सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। नियमित इस्तेमाल: लगभग 15-20 दिनों में त्वचा में फर्क महसूस होता है। करीब एक महीने में त्वचा अधिक साफ, मुलायम और चमकदार दिख सकती है। उपयोग में सावधानियांपहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।सेंसिटिव स्किन वालों को अतिरिक्त सावधानी रखें।धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।जलन या परेशानी होने पर तुरंत उपयोग बंद कर दें। यह नानी का नुस्खा प्राकृतिक और सुरक्षित स्किन केयर के लिए उपयोगी है। यह त्वचा में नेचुरल ग्लो और सुधार लाता है, लेकिन गंभीर त्वचा समस्याओं के लिए यह मेडिकल ट्रीटमेंट का विकल्प नहीं है। किसी भी समस्या की स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह लेना हमेशा बेहतर होता है।
क्या रोजमेरी तेल सच में बढ़ाता है बालों की ग्रोथ? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया सच!

नई दिल्ली। बाल झड़ना और पतले होना आजकल आम समस्या बन गई है। लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, जिनमें रोजमेरी तेल सबसे लोकप्रिय माना जाता है। लेकिन सवाल ये है कि क्या रोजमेरी तेल सच में बालों को मजबूती देता है या यह सिर्फ एक देसी नुस्खा है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता ने इस पर अपने अनुभव और वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर रोशनी डाली। रोजमेरी तेल के कथित फायदेआम धारणा के अनुसार, रोजमेरी तेल के ये फायदे माने जाते हैं: डैंड्रफ कम करनाबालों की ग्रोथ बढ़ानाहेयर फॉल कम करनासफेद बालों में कमी लाना लेकिन क्या ये सब सच में असर करते हैं? वैज्ञानिक दृष्टिकोणसेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की एक रिसर्च में रोजमेरी तेल और 2% मिनोक्सिडिल के प्रभाव की तुलना की गई। तीन महीने तक अलग-अलग ग्रुप्स में इस्तेमाल के बाद पाया गया कि दोनों के बीच बालों के झड़ने में कोई खास अंतर नहीं दिखा। डॉ. चांदनी बताती हैं कि रोजमेरी तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। कुछ स्टडीज में यह भी पाया गया कि रोजमेरी तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ में मदद मिल सकती है। खासकर एंड्रोजेनिक एलोपेसिया (पैटर्न हेयर लॉस) के मामलों में यह लाभकारी हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे, यह कोई जादुई उपाय नहीं है। असर दिखाने में कम से कम 3 से 6 महीने का समय लगता है और इसे रोजाना इस्तेमाल करना जरूरी होता है। रोजमेरी तेल का सही इस्तेमालरोजमेरी तेल को सीधे स्कैल्प पर लगाने से बचें। इसे किसी कैरियर ऑयल जैसे नारियल या बादाम तेल में मिलाकर इस्तेमाल करें। सीधे लगाने से जलन या एलर्जी हो सकती है।सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को पैच टेस्ट करना जरूरी है। हेयर फॉल कम करने के लिए विशेषज्ञ की सलाहअगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हों, स्कैल्प में खुजली, लालिमा या पपड़ी हो रही हो, तो केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें। ऐसे में अनुभवी डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से परामर्श लेना जरूरी है। सही और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट से ही बाल लंबे समय तक हेल्दी, स्ट्रॉन्ग और शाइनी बने रह सकते हैं।
पतले शरीर को मोटा बनाने का तरीका, सुपरफूड्स से बढ़ाएं मसल्स और वजन!

नई दिल्ली। आजकल मोटापा जितना आम है, उतना ही पतलापन भी लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है। पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन अक्सर उनका फायदा नहीं होता। अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली की सीनियर न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. दिव्या मलिक के अनुसार, वजन बढ़ाने के लिए हाई कैलोरी और न्यूट्रिशन से भरपूर सुपरफूड्स डाइट में शामिल करना जरूरी है। वजन बढ़ाने में मददगार सुपरफूड्स 1. केला: नेचुरल वेट गेनरकेला वजन बढ़ाने के लिए सबसे आसान और फायदेमंद सुपरफूड माना जाता है। इसमें नेचुरल शुगर, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं, जो वजन तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं। केला इंस्टेंट एनर्जी देता है और शरीर को मजबूत बनाता है। उपयोग: रोज सुबह 1-2 केले खाएं या दूध/दही के साथ मिलाकर शेक बनाकर पिएं। 2. ड्राई फ्रूट्स और नट्स: हेल्दी फैट्स और प्रोटीन का पावरहाउसबादाम, अखरोट, काजू, किशमिश और अंजीर वजन बढ़ाने में कारगर हैं। इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और कैलोरी पर्याप्त मात्रा में होती है। यह मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है और शरीर को एनर्जी देता है। उपयोग: रात में भिगोकर सुबह खाएं या ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक बनाकर पिएं। इससे कई बीमारियों से भी बचाव होता है। 3. आलू: हेल्दी कार्बोहाइड्रेट का स्रोतआलू और चावल में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो तेजी से वजन बढ़ाते हैं। यह शरीर को एक्टिव रखता है और एनर्जी स्तर बढ़ाता है। ध्यान दें: ज्यादा तला-भुना आलू स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसे उबालकर या हल्का फ्राई करके खाना अधिक सुरक्षित रहता है। स्वस्थ वजन बढ़ाने के लिए अन्य सुझावडेयरी प्रोडक्ट्स: दूध, दही और पनीर कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। नियमित भोजन: दिन में 5-6 मात्रा भोजन करें, जिससे शरीर को लगातार पोषण मिले।व्यायाम: वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज मसल्स बिल्डिंग में मदद करती हैं।हाइड्रेशन: पर्याप्त पानी पीना जरूरी है, यह मेटाबोलिज्म और पोषण अवशोषण को बेहतर बनाता है।
गर्मी में चुस्त-तंदुरुस्त रहने के लिए ये आटे की रोटियां खाएं

नई दिल्ली । गर्मी के दिनों में खान-पान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में ऐसे भोजन की जरूरत होती है जो न केवल आसानी से पच जाए बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाए और ऊर्जा बनाए रखे। भारतीय रसोई में रोटी हर भोजन का अहम हिस्सा है। लंच डिनर या नाश्ते में इसे दाल सब्जी और करी के साथ खाया जाता है। लेकिन गर्मियों में रोटी बनाने के लिए सही आटे का चुनाव करना स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी है। ज्वार का आटा गर्मियों के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं कि ज्वार की तासीर ठंडी होती है और यह ग्लूटेन-फ्री होने के कारण आसानी से पच जाता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है। इसलिए गर्मियों में इसे लंच में शामिल करना फायदेमंद होता है। रागी का आटा अक्सर सर्दियों में खाने के लिए सुझाया जाता है लेकिन यदि इसे सीमित मात्रा में या अन्य ठंडे आटों के साथ मिलाकर लिया जाए तो यह कब्ज के लिए रामबाण साबित होता है। रागी में कैल्शियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करते हैं। चावल के आटे की रोटी भी गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाली मानी जाती है। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह आसानी से पचती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। इसके अलावा यह हल्की और स्वादिष्ट होती है जिससे लंच या डिनर में इसे शामिल करना आरामदायक होता है। चने का आटा जिसे सत्तू के नाम से भी जाना जाता है प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। साथ ही यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और बाउल मूवमेंट को नियमित करता है जिससे पेट हल्का रहता है। ओट्स का आटा गर्मियों में नाश्ते के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें मौजूद बीटा-ग्लूकन नामक फाइबर पाचन तंत्र को साफ रखता है और शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है। ओट्स की रोटी खाने से ऊर्जा लंबे समय तक बनी रहती है और शरीर हल्का महसूस होता है। सिंघाड़े का आटा भी गर्मियों के लिए उपयुक्त माना जाता है। सिंघाड़ा पानी में उगता है इसलिए इसकी तासीर ठंडी होती है। इसमें कम कैलोरी और उच्च फाइबर होता है जिससे यह पेट को हल्का रखता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। यह रोटियां खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो गर्मियों में हल्का और ताजगी भरा भोजन चाहते हैं। संक्षेप में गर्मियों में ज्वार रागी चावल चने और सिंघाड़े के आटे की रोटियां शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन ऊर्जा और हाइड्रेशन में मदद करती हैं। इन रोटियों को नियमित रूप से शामिल करने से आप पूरे दिन चुस्त-तंदुरुस्त और स्वस्थ महसूस करेंगे।
सफेद बालों से छुटकारा, इस नेचुरल जूस से पाएं खूबसूरत बाल!

नई दिल्ली। अगर इस समय आप अपने बाल से काफी परेशान हो गई हैं बाल टूट रहे हैं और सफेद होते जा रहे हैं। कई लोग महंगे शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी बालों की समस्या दूर नहीं होती। तब भी परेशानी की कोई बात नहीं है हम आज आपके लिए ऐसा ड्रिंक लेकर आए हैं जो आपके बालों को काफी मजबूत बनाएगा। इस जूस को पीने के बाद आपके बाल काफी चमकदार बन जाएंगे। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं और समझते हैं कि यह कैसे यह काम करता है। बालों से जुड़ी है खास बातेंआपको बता दें कि, बालों की असली सेहत सिर्फ बाहरी देखभाल पर नहीं, बल्कि शरीर को मिलने वाले पोषण पर निर्भर करती है। अगर शरीर के अंदर जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी है, तो इसका असर सीधे बालों पर दिखाई देता है। इसलिए आपको अपने बालों के साथ शरीर का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि बाल ऑटोमेटिक अंदर से मजबूत और घने हो जाए। आंवला जूसअगर आप लगातार बाल झड़ने से परेशान हैं, तो आंवला जूस आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक आंवला, 8-10 करी पत्ते, आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाएं। आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है और बालों को मजबूत बनाता है। करी पत्ते बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, जबकि नींबू स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है। गाजर और चुकंदर का जूसगाजर चुकंदर का जूस भी एक बेहतरीन ऑप्शन है जिसे आप रोजाना ले सकते हैं ताकि आपके बालों को अच्छी पोषण मिल सके। बालों की तेजी से बढ़त और प्राकृतिक चमक के लिए गाजर और चुकंदर का जूस एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए एक गाजर, एक छोटा चुकंदर, आधा सेब और थोड़ा अदरक मिलाकर जूस तैयार करें। गाजर में मौजूद विटामिन A बालों को चमकदार बनाता है, जबकि चुकंदर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर बालों की जड़ों को पोषण देता है। एलोवेरा और नारियल पानीगर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए नारियल पानी और एलोवेरा का मिश्रण बेहद असरदार होता है। एक कप नारियल पानी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल, कुछ पुदीने की पत्तियां और थोड़ा खीरा मिलाकर पीएं। यह शरीर को ठंडक देता है और स्कैल्प की खुजली व जलन को कम करता है।
प्रकृति का साथ, सेहत का विश्वास: बिना दवा के स्वस्थ रहने के आसान तरीके

नई दिल्ली। आज के समय में हर कोई निरोगी काया चाहता है, लेकिन सवाल है कि कैसे निरोगी काया को पाया जा सकता है। इस सवाल का एक ही जवाब है अपने शरीर को समझना। हमारे शरीर में इतनी क्षमता होती है कि वह हर बीमारी से लड़ सकता है और बिना दवा के अच्छा जीवन जी सकता है। बिना दवा के जीवन जीना सिर्फ एक विचार नहीं, बल्कि अच्छी जीवनशैली का संकेत है। आयुर्वेद के मुताबिक, आज के समय में आधुनिक जीवनशैली और खान-पान ही बीमारियों की जड़ है, और यही कारण है कि अब प्रकृति के पास वापस लौटने का समय आ गया है। जितना आप प्रकृति के पास जाएंगे, बीमारी उतना ही दूर हो जाएगी। बिना दवा के स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए कुछ चीजों को जीवन में वापस लाना होगा। पहला स्टेप है स्व निदान, यानी पहले खुद की बीमारी की पहचान करें। हमारा शरीर कभी झूठ नहीं बोलता है, और जब भी शरीर में किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो कुछ न कुछ संकेत जरूर मिलता है। इसके लिए शरीर के कुछ मुख्य लक्षण जानने की जरूरत है, जैसे जोड़ों का दर्द, कमजोरी, घटता हुआ वजन, अचानक धुंधला दिखना, बुखार, और कब्ज होना। यह कारण शरीर की आंतरिक गड़बड़ी को दर्शाते हैं। दूसरा स्टेप है प्राकृतिक दवाओं का इस्तेमाल। हमारा मतलब किसी दवा से नहीं, बल्कि प्रकृति से करीब रहना और समय ही है। इसके लिए समय पर आहार लेना जरूरी है और जीवनशैली में प्रकृति से मिले ताजे फलों का सेवन करना भी जरूरी है। यही ताजे फल हैं, जो दवा के इस्तेमाल को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, रोज कम से कम आधे घंटे प्रकृति से जुड़ना भी जरूरी है। नंगे पांव घास पर चले और पेड़ों को गले लगाएं। इससे तनाव कम होता है और शरीर मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करता है। तीसरा स्टेप है सुधार का चरण। इस समय आप खुद शरीर में बदलाव महसूस करेंगे। जैसे जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा और फल खाने से पेट से संबंधित रोगों में भी आराम मिलेगा। शरीर धीरे-धीरे खुद को हील करना शुरू कर देगा। अगर इसके बाद कभी-कभार बुखार की समस्या होती है तो दवा लेने की बजाय गर्म पानी में पैरों को भिगोकर बैठ जाए, इससे भले ही शरीर का तापमान बढ़ेगा, लेकिन बुखार ठीक होने में मदद मिलेगी। हमारा शरीर का तापमान तभी गर्म होता है, जब शरीर में बैक्टीरिया का हमला होता है। संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर तापमान को बढ़ा देते हैं और एंटीबॉडी बनाना शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही कोशिश करें कि रोजाना कुछ पत्ते नीम के जरूर चबाए। यह शरीर के आधे से ज्यादा रोगों को समाप्त कर देगा।
घबराहट और बेचैनी का असली कनेक्शन, दिल और पेट के बीच संबंध

नई दिल्ली।आजकल कई लोग अचानक बेचैनी, घबराहट और दिल की तेज़ धड़कन जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। आम धारणा यह है कि यह सब सिर्फ मानसिक तनाव या हृदय रोगों की वजह से होता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा नहीं है। असल में, पेट और पाचन संबंधी गड़बड़ियां इस तरह के लक्षण पैदा कर सकती हैं। अगर पाचन ठीक नहीं है, तो गैस बनना, पेट में भारीपन महसूस होना या कब्ज जैसी समस्याएं सीधे दिल और मानसिक स्थिति पर असर डाल सकती हैं। पाचन की गड़बड़ी और हृदय की प्रतिक्रियाजब पेट में अपच या गैस बनती है, तो इसका दबाव सीने और हृदय पर पड़ता है। कई बार लोग इसे हार्ट अटैक का संकेत मानकर घबरा जाते हैं। आयुर्वेद में भी माना गया है कि मन और पेट का गहरा संबंध है। अगर पेट स्वस्थ नहीं है, तो मन अशांत रहता है और दिल की धड़कन असामान्य रूप से तेज़ हो सकती है। साथ ही, बार-बार घबराहट, अपच, पेट फूलना और खट्टी डकार जैसी समस्याएं शरीर में टॉक्सिन बनने का संकेत देती हैं। टॉक्सिन और कब्ज: स्वास्थ्य पर गहरा असरशरीर में टॉक्सिन बढ़ने से पाचन विकार तेजी से सामने आते हैं। इससे कब्ज, गैस और पेट फूलने की समस्या बार-बार होती रहती है। लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार यह समस्या रहने पर बेचैनी, चिंता और दिल की तेज़ धड़कन जैसी लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ऐसे मामलों में शुद्धिकरण और पाचन सुधार बेहद जरूरी है। गलत जीवनशैली और पाचन समस्याआम तौर पर यह समस्या उन लोगों में ज्यादा दिखाई देती है, जो: देर रात भारी भोजन करते हैं।खाने के तुरंत बाद टहलने के बजाय बैठ जाते हैं।ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या भारी भोजन पसंद करते हैं।अधिक मानसिक तनाव या व्यस्त जीवनशैली अपनाते हैं।नियमित रूप से अपने पेट की सफाई पर ध्यान नहीं देते। ये सभी आदतें पाचन क्रिया को मंद करती हैं और शरीर में टॉक्सिन बढ़ाकर बेचैनी और घबराहट की समस्या को जन्म देती हैं। सरल उपाय: पेट स्वस्थ, मन शांतइस समस्या से बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं: समय पर खाना खाएं – नियमित भोजन से पाचन सही रहता है।खाने के बाद हल्की टहल – गैस और अपच कम होती है।देर रात भारी भोजन से बचें – रात का हल्का भोजन पाचन को आसान बनाता है।रात को सौंफ और मिश्री – पेट साफ रखने और कब्ज दूर करने में मदद मिलती है।पर्याप्त पानी पिएं – शरीर हाइड्रेट रहता है और टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।हल्का और संतुलित भोजन – ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाने से बचें।इन उपायों से न केवल पेट स्वस्थ रहेगा, बल्कि घबराहट, बेचैनी और दिल की असामान्य धड़कन जैसी समस्याएं भी दूर होंगी। पेट और मानसिक स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध है। बार-बार बेचैनी और घबराहट महसूस होने पर सिर्फ तनाव या हृदय की समस्या मानना गलत है। पाचन की सही देखभाल और नियमित जीवनशैली अपनाकर आप इन लक्षणों को कम कर सकते हैं। याद रखें, स्वस्थ पेट = स्वस्थ मन = स्वस्थ दिल।
कुर्सी योग: बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द और कमजोरी दूर करने का आसान तरीका

नई दिल्ली।बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक गतिशीलता और संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। कई बुजुर्ग फर्श पर बैठने-उठने में असमर्थ हो जाते हैं और पारंपरिक योगासन करना चुनौतीपूर्ण लगता है। ऐसे में कुर्सी योग बुजुर्गों और जोड़ों में कमजोरी या दर्द से पीड़ित लोगों के लिए एक आसान, सुरक्षित और प्रभावी तरीका साबित हो रहा है। कुर्सी योग क्या है और क्यों जरूरीकुर्सी योग में योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कुर्सी पर बैठकर या कुर्सी का सहारा लेकर किया जाता है। इसके लिए सिर्फ एक मजबूत और स्थिर कुर्सी की जरूरत पड़ती है। इसे घर पर, पार्क में या किसी सुरक्षित जगह पर आसानी से किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह उन लोगों के लिए सुलभ और जोखिम-मुक्त विकल्प है, जिन्हें पारंपरिक योग करना मुश्किल लगता है। नियमित अभ्यास से बुजुर्ग अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ा सकते हैं और मानसिक रूप से भी स्वस्थ और प्रसन्न रह सकते हैं। कुर्सी योग के लाभकुर्सी योग में कंधे और गर्दन की स्ट्रेचिंग, पैरों की गतिविधियां और सहारे के साथ खड़े होकर किए जाने वाले आसन शामिल होते हैं। ये आसान अभ्यास पारंपरिक योग के जोखिम को कम करते हैं। नियमित अभ्यास के फायदे:जोड़ों की जकड़न कम होती है और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।शरीर में लचीलापन बढ़ता है।प्राणायाम की तकनीक से तनाव और चिंता कम होती है, मानसिक शांति मिलती है।हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।नींद की गुणवत्ता बढ़ती है। इस प्रकार बुजुर्ग डर या चोट की चिंता किए बिना अपनी शारीरिक क्षमता और संतुलन बनाए रख सकते हैं। अभ्यास की शुरुआत और समयआयुष मंत्रालय के अनुसार कुर्सी योग की शुरुआत सरल आसनों से करनी चाहिए। विशेषज्ञों का सुझाव है कि प्रशिक्षित योग शिक्षक की देखरेख में इसे शुरू करना बेहतर रहता है। सप्ताह में दो-तीन बार, 20 से 30 मिनट का अभ्यास भी काफी फायदेमंद साबित होता है। अभ्यास धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है और शरीर की क्षमता के अनुसार चुनिंदा आसनों पर ध्यान दिया जा सकता है। कुर्सी योग करते समय सावधानियांकुर्सी योग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है: बिना पहियों वाली मजबूत कुर्सी चुनें।कुर्सी की सीट ज्यादा गद्देदार न हो और पीठ सीधी हो।कुर्सी की ऊंचाई ऐसी हो कि पैर पूरी तरह जमीन पर टिके रहें।सुरक्षित स्थान और स्थिर सतह पर ही अभ्यास करें।ये सावधानियां चोट और असंतुलन से बचाव के लिए जरूरी हैं। कुर्सी योग बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी और संतुलन की समस्याओं को दूर करने का सरल, सुरक्षित और असरदार तरीका है। नियमित अभ्यास से शारीरिक क्षमता बढ़ती है, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और बुजुर्ग स्वस्थ, सक्रिय और प्रसन्न जीवन जी सकते हैं।
गर्मी में बाहर निकलते ही जलती है त्वचा? अपनाएं ये आसान उपाय

नई दिल्ली। इन आसान उपायों को अपनाकर गर्मियों में भी त्वचा को स्वस्थ, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रखा जा सकता है। नई दिल्ली।गर्मी में बाहर निकलते ही त्वचा में जलन, लालपन और सनबर्न होना आम समस्या है। इसे रोकने और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं: 1. सनस्क्रीन का इस्तेमाल ज़रूरी बाहर जाने से 20 मिनट पहले SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाएं। यह त्वचा को हानिकारक UV किरणों से बचाता है और सनबर्न व टैनिंग को रोकता है। 2. त्वचा को हाइड्रेटेड रखें गर्मियों में शरीर और त्वचा दोनों को पानी की आवश्यकता होती है। पर्याप्त पानी पीने से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग बनी रहती है। 3. फेस वॉश से दिन में दो-तीन बार सफाई धूल, गर्म हवा और पसीने से त्वचा प्रभावित होती है। सुबह, दिन और रात में माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं। इससे त्वचा साफ रहती है और पिंपल्स की समस्या कम होती है। 4. धूप से बचाव बाहर निकलते समय छाता, टोपी या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। यह सीधे सूर्य के संपर्क से त्वचा को बचाता है। टैनिंग और जलन की समस्या घटती है। अतिरिक्त टिप्स: हल्के और ढीले कपड़े पहनें, जिससे त्वचा को सांस लेने का मौका मिले। त्वचा को शांत करने के लिए ठंडे पानी से फेस टोनर या कूलिंग जेल इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर त्वचा में बहुत जलन या लालपन हो, तो एलोवेरा जेल या कच्चे दही का उपयोग करें।