Chambalkichugli.com

बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘धुरंधर 2’ की पहले दिन की शानदार कमाई, दूसरे दिन का कलेक्शन जानें

नई दिल्ली। रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म ने 18 मार्च के पेड प्रिव्यूज में ही 43 करोड़ रुपये की कमाई कर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अगले दिन यानी 19 मार्च को फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 102.55 करोड़ रुपये की कमाई कर दी। इस तरह, पहले दो दिनों में फिल्म ने कुल 145.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दर्शक इस फ्रेंचाइजी के नए पार्ट के साथ भी जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। दूसरे दिन की लाइव कमाई और आंकड़े‘धुरंधर 2’ का दूसरे दिन यानी 20 मार्च का कारोबार भी शानदार शुरू हुआ। सुबह 8 बजे तक फिल्म ने 3.05 करोड़ रुपये कमाए। सुबह 9 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 5.20 करोड़ रुपये और 10 बजे तक 6.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 11 बजे तक फिल्म ने 8.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दोपहर 12 बजे तक फिल्म ने 13.10 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि फिल्म का पब्लिक रिस्पॉन्स पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी जबरदस्त बना हुआ है और दर्शक लगातार थिएटर में इसे देखने के लिए आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने किया कमाल, दर्शकों की उम्मीदें पूरी कींरणवीर सिंह की मेहनत और एक्टिंग ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन को संभव बनाया। हालांकि फिल्म की कहानी आलोचकों के मुताबिक ‘धुरंधर’ की तुलना में कमजोर रही। गानों का इस्तेमाल और कहानी की गहराई कुछ दर्शकों को पूरी तरह संतुष्ट नहीं कर पाई, लेकिन क्लाइमैक्स और कलाकारों की एक्टिंग ने इसे बचा लिया। लाइव हिन्दुस्तान ने फिल्म को 3.5 स्टार की रेटिंग दी है। यह दिखाता है कि मनोरंजन और स्टंट के मामले में फिल्म ने दर्शकों की उम्मीदों को काफी हद तक पूरा किया। फ्रेंचाइजी का इतिहास और तुलनापहले ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,307.35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जिसमें भारत में 1,007.85 करोड़ और विदेश में 299.50 करोड़ रुपये शामिल थे। इस विशाल सफलता के बाद, ‘धुरंधर 2’ पर दर्शकों की नजरें थी, और यह उम्मीद पूरी होती दिख रही है। पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई और दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि फ्रेंचाइजी अब भी दर्शकों के दिलों में गहरी जगह बनाए हुए है। फिल्म की समीक्षाएं और दर्शकों की प्रतिक्रियाफिल्म का क्लाइमैक्स, रणवीर सिंह और अन्य कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों ने बेहद सराहा। हालांकि कहानी में थोड़ी कमी और गानों के सही इस्तेमाल का अभाव आलोचनाओं का हिस्सा बना। इसके बावजूद फिल्म के एक्शन सीन्स और विजुअल्स ने इसे देखने योग्य बना दिया। सिनेमाघरों में भारी भीड़, टिकट की जल्दी बुकिंग और सोशल मीडिया पर चर्चा फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाते हैं। समरी:डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शनडे0 (18 मार्च) 43 करोड़ रुपयेडे1 (19 मार्च) 102.55 करोड़ रुपयेडे2 (20 मार्च) 13.10 करोड़ रुपये (दोपहर 12 बजे तक)

रिश्तों की सच्चाई पर्दे के पीछे होती है डेजी शाह को अब भी है पलाश स्मृति के फिर साथ आने की उम्मीद

नई दिल्ली। म्यूजिक कंपोजर से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना की शादी कभी फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं थी लेकिन यह सपना 25 नवंबर 2025 को हकीकत बनने से पहले ही टूट गया। सांगली में होने वाली इस शादी को सेरेमनी से ठीक एक दिन पहले अचानक रद्द कर दिया गया जिसने दोनों के चाहने वालों को हैरान और मायूस कर दिया। शुरुआत में इसकी वजह स्मृति के पिता की खराब तबीयत बताई गई लेकिन धीरे धीरे सोशल मीडिया और खबरों में कई तरह के आरोप प्रत्यारोप सामने आने लगे जिससे मामला और उलझता चला गया। अब इस पूरे विवाद पर बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। खास बात यह है कि डेजी शाह जल्द ही पलाश मुच्छल की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म में नजर आने वाली हैं ऐसे में उनका बयान और भी अहम माना जा रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डेजी ने न सिर्फ इस मुद्दे पर खुलकर बात की बल्कि एक संतुलित और परिपक्व सोच भी सामने रखी। डेजी शाह ने बताया कि शादी कैंसिल होने के बाद पलाश सीधे उनसे संपर्क करने में हिचकिचा रहे थे। उन्हें कुछ अनजान लोगों के जरिए फिल्म का ऑफर मिला जो उन्हें थोड़ा असामान्य लगा। डेजी के अनुसार उनकी पलाश की बहन पलक से अच्छी दोस्ती है इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि अगर पलाश सच में उन्हें फिल्म में लेना चाहते तो वह सीधे या परिवार के माध्यम से संपर्क करते। इस अजीब स्थिति को समझने के लिए डेजी ने खुद पहल की और पलाश को मैसेज कर पूरी बात पूछी। इस पर पलाश ने जवाब दिया कि मौजूदा हालात को देखते हुए वह किसी से सीधे बातचीत करने से बच रहे हैं क्योंकि उन्हें डर था कि बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। डेजी ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा कि वह किसी की निजी जिंदगी के आधार पर उसे जज करने में विश्वास नहीं रखतीं। उनका मानना है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग अलग रखना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा हमें नहीं पता कि असल में क्या हुआ है। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और हम सिर्फ सुनी सुनाई बातों के आधार पर अपनी राय बना लेते हैं। यह दो परिवारों का निजी मामला है और सच्चाई क्या है यह वही लोग बेहतर जानते हैं। डेजी शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका यह नजरिया किसी एक पक्ष का समर्थन नहीं है बल्कि वह निष्पक्ष रहने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान को उसके निजी जीवन की घटनाओं के आधार पर जज करना सही नहीं है खासकर तब जब पूरी सच्चाई सामने न आई हो। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि मीडिया और सोशल मीडिया पर जो बातें सामने आती हैं वे हमेशा पूरी सच्चाई नहीं होतीं। अंत में डेजी ने उम्मीद जताई कि पलाश और स्मृति के बीच चीजें फिर से ठीक हो सकती हैं। उन्होंने कहा वे दोनों बहुत प्यारी जोड़ी हैं और मुझे उम्मीद है कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा और वे फिर से साथ आ सकते हैं। डेजी का यह बयान न केवल उनके संवेदनशील और संतुलित नजरिए को दर्शाता है बल्कि यह भी बताता है कि रिश्तों को समझने के लिए धैर्य और निष्पक्षता कितनी जरूरी होती है।

OTT Release: 20 मार्च के दिन ओटीटी पर रिलीज हुईं 10 नई फिल्में और सीरीज, ये रही पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। धुरंधर 2’ देख ली? अब घर पर बैठकर कुछ अलग और हटकर देखना चाहते हैं? बढ़िया! आपके लिए 20 मार्च के दिन ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। चलिए हम आपको इन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं। इनके बारे में पढ़िए, फिर अपने टेस्ट के हिसाब से फिल्म या सीरीज चुनिए और अपने वीकेंड का मजा दोगुना कर दीजिए। बॉर्डर 2सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दी है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 329.42 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 450.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। चिरैयाजियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई ‘चिरैया’ एक ऐसी फिल्म है जो सीधे दिल को छूती है। ये कहानी किसी बड़े एक्शन या धमाके की नहीं, बल्कि हमारे समाज की उन चिरैयों (बेटियों) की है जो पिंजरे को तोड़कर उड़ने का सपना देखती हैं। इस फिल्म में दिव्या दत्ता ने लीड रोल प्ले किया है। वलवारा‘वलवारा’ एक ऐसी फिल्म है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देती है कि सुख और सुविधाओं से दूर, भारत के गांवों में आज भी जीवन कितना संघर्षपूर्ण हो सकता है। आप इस फिल्म को Sun NXT या ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देख सकते हैं। सीथा पयनम‘सीथा पयनम’ सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं है, बल्कि यह जीवन के प्रति हमारे नजरिए को बदलने वाली फिल्म है। यह सिखाती है कि कभी-कभी किसी काम में देरी होना भी हमारे लिए वरदान साबित हो सकता है। आप इस फिल्म को Sun NXT या ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देख सकते हैं। पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैनस्टीवन नाइट की इस मास्टरपीस फिल्म में दिखाया जाता है कि थॉमस शेल्बी (सिलियन मर्फी) अब गैंगस्टर नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा इंसान बन गया है जो शांति की तलाश में रिटायर हो चुका है। लेकिन 1940 का दौर और वर्ल्ड वॉर 2 की आग उसे चैन से बैठने नहीं देती। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। कासरगोड एम्बेसी‘कासरगोड एम्बेसी’ साउथ की क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसके जी5 पर सात एपिसोड रिलीज हुए हैं। यह सीरीज 2000 के दशक के आखिर में केरल के उत्तरी जिलों में सक्रिय एक विशाल नकली पासपोर्ट रैकेट की खतरनाक और काली दुनिया को उजागर करती है। जटाधारा‘जटाधारा’ एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। जी5 की इस फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा हैं। यह फिल्म एक धन के राक्षस की कहानी बताती है। इसके साथ ही, आस्था और तर्क के बीच के टकराव को दर्शाती है। डेडलोक सीजन 2‘डेडलोक सीजन 2’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इसके कुल 6 एपिसोड्स हैं। हर हफ्ता नया एपिसोड आएगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इसका आखिरी एपिसोड 17 अप्रैल के दिन रिलीज हाेगा। बता दें, इस बार मामला तस्मानिया की ठंड से निकलकर ऑस्ट्रेलिया के तपते हुए नॉर्दर्न टेरिटरी पहुंच गया है। डेड ऑफ विंटर‘डेड ऑफ विंटर’ साल की सबसे चर्चित हॉरर/थ्रिलर फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बर्फीले तूफान के दौरान एक दूरदराज के इलाके में फंस जाते हैं। इस दौरान उन्हें सिर्फ ठंड से ही नहीं लड़ना है, बल्कि अंधेरे में छिपे किसी अनजान खतरे से भी बचना पड़ता है। आप इस फिल्म को लायंसगेट प्ले पर देख सकते हैं।

बड़ी फ्लॉप के बावजूद अक्षय कुमार की फिल्म बनी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर

नई दिल्ली।  अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई हिट और कुछ फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। आज हम आपको अक्षय की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो फ्लॉप थी। हालांकि फ्लॉप होने के बाद भी इस फिल्म ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वो भी कोई आम रिकॉर्ड नहीं बल्कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। किस फिल्म ने फ्लॉप होकर बनाया रिकॉर्डजिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है बॉस। बॉस फिल्म में अक्षय के साथ मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, रोनित रॉय और असिन लीड रोल में थे। फिल्म फ्लॉप हुई थी बॉक्स ऑफिस पर। किसने बनाया पोस्टरअब रिकॉर्ड की बात करें तो इस फिल्म से अक्षय का एक पोस्टर बना गया था। अक्षय के फैन क्लब टीम ने स्पेशल पोस्टर बनाया था बॉस का जो दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर था। इस पोस्टर को बनाने में 4 महीने लग गए थे।अ किसको पछाड़ा थाइससे पहले जो सबसे बड़ा पोस्टर था वो था लिटल ग्रांसडेन एयरफिल्ड, लिटल ग्रांसडेन, यूके का जो अक्टूबर 2013 में आया था। माक्रो आर्ट्स ने पोस्टर को मैन्यूफैक्चर किया था। यह वही कंपनी है जिसने माइकल जैक्सन का पोस्टर भी बनाया था। कितना लंबा और चौड़ा था पोस्टरबॉस के पोस्टर की बात करें तो ये 58.87 मीटर चौड़ा और 54.94 मीटर लंबा था। जब गिनीज के ऑफिशियल्स आए तब उन्होंने पोस्टर को नापा और फिर पता चला इस पोस्टर ने माइकल जैक्सन के पोस्टर को 15-20 पर्सेंट के मार्जन से पछाड़ा था। भूत बंगला में आएंगे नजरफिलहाल अक्षय की फिल्मों की बात करें तो वह अब भूत बंगला मूवी में नजर आने वाले हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें अक्षय के साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय, फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद नजर आ रहे हैं। अक्षय की अपकमिंग फिल्मेंइसके अलावा अक्षय की कई फिल्में रिलीज होंगी जिसमें वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3 और हैवान हैं। वेलकम टू द जंगल में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी समेत कई सेलेब्स हैं। वहीं हेरा फेरी 3 में वह सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ दिखेंगे। हैवान में सैफ और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। वहीं हाल ही में यह भी खबर आई कि अक्षय, गोलमाल 5 में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में हालांकि वह विलन का किरदार निभाएंगे। वैसे हैवान में भी अक्षय का नेगेटिव ही किरदार है।

नवरात्र में पीली सरसों के उपाय: कर्ज से मिलेगी राहत, होगा धन लाभ और परेशानियों से पाएं छुटकारा

नई दिल्ली। मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान की गई पूजा-अर्चना से देवी दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही यह समय जीवन की विभिन्न समस्याओं से राहत पाने के लिए भी शुभ माना जाता है। आर्थिक तंगी, बीमारियों और कर्ज जैसी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नवरात्र में पीली सरसों से जुड़े कुछ उपाय किए जा सकते हैं। ज्योतिष और लाल किताब में पीली सरसों के कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अधिक फलदायी बनाने के लिए इन्हें नवरात्र समाप्त होने से पहले, यानी 27 मार्च 2026 तक कर लेना बेहतर माना गया है। पीली सरसों के खास उपायघर की नकारात्मकता दूर करने के लिए यदि घर में तनाव, कलह या आर्थिक परेशानी बनी रहती है, तो नवरात्र के दौरान थोड़ी पीली सरसों को लाल कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और उसे मुख्य द्वार पर टांग दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती। आर्थिक समस्याओं से राहत के लिए अगर मेहनत के बावजूद धन की वृद्धि नहीं हो रही है, तो रात के समय एक मुट्ठी पीली सरसों को सिर से सात बार उतारकर किसी सुनसान चौराहे या बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे धन प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है। कर्ज मुक्ति के लिए उपाय कर्ज से परेशान लोगों को नवरात्र में पीली सरसों को लाल कपड़े में बांधकर पोटली बनाकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखनी चाहिए। इसके साथ मां लक्ष्मी से प्रार्थना करने से लाभ मिलने की मान्यता है। पूजा का पूर्ण फल पाने के लिए नवरात्र की पूजा के दौरान एक चांदी की कटोरी में पीली सरसों रखकर उसे माता के चरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से साधना पूर्ण मानी जाती है और देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए यदि नौकरी या व्यापार में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, तो नवरात्र या मंगलवार और रविवार के दिन पीली सरसों को सिर से सात बार उतारकर घर के बाहर दक्षिण दिशा में या चौराहे पर डाल दें। इससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है। इन उपायों को करते समय मन में श्रद्धा रखना जरूरी है और ॐ दुं दुर्गायै नमः मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। इससे उपायों का प्रभाव और बढ़ जाता है। डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय आधार पर दी गई है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं

Eid Ul Fitr 2026 डेट कन्फर्म चांद दिखने के बाद भारत में इस दिन मनाई जाएगी ईद

नई दिल्ली:  Eid ul-Fitr 2026 को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है, खासकर चांद दिखने के समय और तारीख को लेकर। रमजान के पावन महीने के समापन के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार खुशियों, मिठास और भाईचारे का प्रतीक होता है। इस साल सऊदी अरब में आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है कि ईद 20 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। वहां शव्वाल का चांद 18 मार्च को नजर नहीं आया, जिसके बाद रमजान के रोजे 30 पूरे किए गए। इसके बाद 19 मार्च की शाम चांद दिखने की संभावना जताई गई और उसी के आधार पर 20 मार्च को ईद मनाने का फैसला लिया गया। यूएई और अन्य खाड़ी देशों में भी इसी तारीख को ईद मनाई जाएगी। भारत समेत दक्षिण एशिया के देशों में ईद आमतौर पर सऊदी अरब के एक दिन बाद मनाई जाती है। ऐसे में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में 20 मार्च की शाम को चांद देखने की कोशिश की जाएगी। अगर उस दिन चांद दिखाई देता है, तो भारत में 21 मार्च 2026 को ईद मनाई जाएगी। चांद देखने का सही समय सूर्यास्त के बाद का होता है। भारत में आमतौर पर शाम लगभग 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच चांद दिखने की संभावना रहती है, हालांकि यह समय स्थान के अनुसार थोड़ा बदल सकता है। इसके लिए स्थानीय मस्जिदों और चांद देखने वाली समितियों की घोषणा को अंतिम माना जाता है। ईद उल फितर को रोजा खोलने का त्योहार भी कहा जाता है, क्योंकि यह रमजान के खत्म होने के अगले दिन मनाई जाती है। इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं, एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और मिठाइयों के साथ खुशियां बांटते हैं। ईद की तैयारी कैसे करेंईद से पहले घरों की साफ सफाई की जाती है और नए कपड़े खरीदे जाते हैं। लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए खास पकवान तैयार करते हैं। सेवइयां और अन्य मीठे व्यंजन इस त्योहार की खास पहचान होते हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों को जकात और फितरा देना भी इस दिन का अहम हिस्सा होता है, ताकि हर कोई इस खुशी में शामिल हो सके। ईद उल फितर 2026 को लेकर तारीख लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन अंतिम निर्णय चांद दिखने पर ही निर्भर करेगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे स्थानीय घोषणाओं पर नजर बनाए रखें और उसी के अनुसार त्योहार की तैयारी करें

20 मार्च का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन? पढ़ें राशिफल

नई दिल्‍ली । आज 20 मार्च, शुक्रवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 20 मार्च को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। मेष20 मार्च के दिन को क्लियरिटी के साथ देखें। करीबियों के साथ अपने कनेक्शन को मजबूत करने के आपको अच्छे से उनके साथ बॉन्डिंग बनानी है। आपके लिए चैलेंज भी है और मैके भी, तो आप अपने हिसाब से फैसले लेकर आगे बढ़ें। वृषभ20 मार्च के दिन खुली बातचीत से आपका कनेक्शन मजबूत होगा। फालतू तनाव से बचने के लिए फाइनेंशियल स्थिति पर ध्यान दें, बजट को रिव्यू करें और सेहत के लिहाज से, हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने से आपका एनर्जी लेवल अच्छा रहेगा। मिथुन20 मार्च के दिन बैलेंस और आगे बढ़ने पर फोकस करने का समय है। करियर और पर्सनल लाइफ में तरक्की के मौके खुद ही सामने आते हैं, लेकिन सोच-समझकर आपको आज फैसले लेने हैं। व्यक्तिगत संबंधों की बात करें तो खुद को सुनें। कर्क20 मार्च के दिन आराम करने के लिए प्राथमिकता दें। अपने पार्टनर के साथ भी समय बिताएं और उनको समझने की कोशिश करें। नई संभावनाओं के लिए खुले रहें, लेकिन डीसीजन लेने में जल्दबाजी न करें। सिंह20 मार्च के दिन हेल्दी रहने के लिए लाइफ स्टाइल अच्छा करें और खुद की केयर करें। आज का दिन आपको नए मौकों को तलाशने के लिए आमंत्रित करता है। आपका ध्यान वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखने पर होना चाहिए। तुला20 मार्च के दिन तनाव के लेवल के प्रति सचेत रहकर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आज का दिन नए अवसर और विकास लेकर आएगा। पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को संतुलित करने पर ध्यान दें। धनु20 मार्च के दिन प्रोफेशनल रूप से, बदलावों के लिए तैयार रहें। नई स्किल्स सीखने के लिए तैयार रहें। वित्तीय रूप से, यह आपके खर्च और बचत की आदतों पर गौर करने का अच्छा समय है। अपनी आदतों को बदलाव करके हेल्दी रहें। मकर20 मार्च के दिन सेहत दुरुस्त रहने वाली है। आपको अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में चीजों को अच्छे से रिव्यू करें। आप अपने करीबियों के साथ अपने कनेक्शन को मजबूत होते हुए पा सकते हैं। कुम्भ20 मार्च के दिन लव लाइफ में चल रही उथल पुथल को सुलझाना बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपको ऐसे मौके मिलेगे, जहां आप समस्याओं के सटीक सोल्यूशन देने में कामयाब रहेंगे। छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं, जिनका के लिए बजट को रिव्यू करें। कन्या20 मार्च के दिन कुछ लोगों के रिश्तों में थोड़ी-बहुत नोक-झोक हो सकती हैं, लेकिन चीजों को तुरंत कंट्रोल करने की कोशिश करें। आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों पहले से बहतर होंगी और आपके फेवर में होंगी। लाइफ में बैलेंस जरूरी है। वृश्चिक20 मार्च के दिन रिश्तों में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं लेकिन बातचीत कर इन दिक्कतों को सुलझाना बेहतर रहेगा। ऑफिस में ईगो को छोड़ दें और ऑफिस रोमांस से भी तौबा करें। चुनौतियों का बखूबी सामना करें। आपको मेंटली स्ट्रांग रहना है। मीन20 मार्च के दिन आपकी लव लाइफ में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा, पर्सनल लाइफ में खुशिायां मिलेगी। आपका पार्टनर आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है। आपके लिए सावधान रहने की सलाह है।

बढ़ा हुआ पित्त बिगाड़ सकता है सेहत, संतुलन के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ठंडी तासीर वाली चीजें

नई दिल्ली । आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और अत्यधिक मसालेदार भोजन ने शरीर में पित्त बढ़ने की समस्या को आम बना दिया है। आयुर्वेद के अनुसार शरीर तीन दोषों वात, पित्त और कफ पर आधारित होता है, जिनमें पित्त अग्नि और जल का मिश्रण है। जब यह असंतुलित हो जाता है, तो पाचन खराब होना, एसिडिटी, त्वचा संबंधी समस्याएं और चिड़चिड़ापन जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में समय रहते खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना बेहद जरूरी हो जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि पित्त को नियंत्रित करने के लिए सबसे पहले शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले आहार को अपनाना चाहिए। इसमें सबसे महत्वपूर्ण हैं हल्के और सुपाच्य अनाज जैसे जौ, चावल और गेहूं। ये न केवल पाचन को बेहतर बनाते हैं बल्कि शरीर की आंतरिक गर्मी को भी कम करने में मदद करते हैं। इसके विपरीत उड़द दाल और कुलथी जैसी गरम तासीर वाली चीजों से दूरी बनाना ही बेहतर होता है, क्योंकि ये पित्त को और बढ़ा सकती हैं। फलों में मीठे और रसीले विकल्प पित्त संतुलन के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। सेब, नाशपाती, अंजीर और किशमिश जैसे फल शरीर को ठंडक देते हैं और पाचन को सुधारते हैं। हालांकि आमतौर पर खट्टे फलों से बचने की सलाह दी जाती है, लेकिन आंवला और अनार सीमित मात्रा में लिए जा सकते हैं क्योंकि ये शरीर को पोषण देने के साथ पित्त को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। सब्जियों की बात करें तो खीरा, करेला, मटर और परवल जैसी ठंडी या कड़वी तासीर वाली सब्जियां पित्त को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। वहीं बैंगन, कच्चा प्याज, लहसुन और पालक जैसी गरम प्रकृति वाली सब्जियों का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर की गर्मी को बढ़ा सकती हैं। किचन में मौजूद कुछ मसाले भी पित्त नियंत्रण में सहायक होते हैं। सौंफ, धनिया, इलायची और केसर जैसे मसाले शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। इसके उलट हींग और काली मिर्च का अधिक सेवन जलन और एसिडिटी को बढ़ा सकता है, इसलिए इनका उपयोग सीमित मात्रा में करना ही बेहतर है। डेयरी उत्पादों में ठंडा दूध, शुद्ध देसी घी और ताजी छाछ पित्त प्रकृति वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ये न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि पाचन को भी मजबूत बनाते हैं। हालांकि केवल डाइट ही नहीं, बल्कि जीवनशैली में बदलाव भी उतना ही जरूरी है। पित्त बढ़ने पर तेज धूप से बचना चाहिए और ठंडे वातावरण में समय बिताना लाभकारी होता है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए हल्का संगीत सुनना और पानी के पास समय बिताना भी फायदेमंद होता है। कुल मिलाकर, अगर आप अपने शरीर के पित्त को संतुलित रखना चाहते हैं, तो सही खानपान और संतुलित दिनचर्या अपनाना बेहद जरूरी है। इससे न केवल आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा, बल्कि आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।

अब आप घर पर ही बना सकते हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली। आज के समय में लोगों के बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं। यह बाहरी खान-पान और पॉल्युशन के कारण से हो सकता है। हालांकि इसे ठीक करने के लिए लोग बाहर से बालों को कलर करवा लेते हैं। लेकिन कई बार यह कलर आपके बालों को भी डैमेज कर सकते हैं बार-बार अगर अधिकतर मात्रा में से उगाया जाए तो। इसके साथ ही आपको इन कलर में कई ज़्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि कुछ ऐसा हाथ लग जाए जो नेचरली हो और बाल भी कलर हो जाए। तो हम आपके लिए ऐसा ही कुछ लेकर आए हैं। घर पर बना सकते हैं हेयर कलरअब आप घर पर ही हेयर कलर बन सकते हैं और उसका इस्तेमाल घर पर ही कर सकते हैं। आप इस रंग को घर पर बनाकर बालों में अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके बाल भी घुंघराले रहेंगे। इसके साथ ही आपके बाल अमोनिया और ब्लीच के इस्तेमाल से बच जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि कैसे घर पर ही अपने बालों का कलर करें। रंग बनाने के लिए सामग्रीचुकंदर का रस- 3 से 4 चम्मचमेहंदी- 4 चम्मचकॉफी पाउडर – 1 चम्मच इस प्रकार बनाए हेयर कलरसबसे पहले आप फ्रेश चुकंदर लें। अब इसका रस निकालना है और इसे एक कटोरी में रख दें। इसके बाद एक कटोरी में मेहंदी को डालें। इसमें चुकंदर का रस और कॉफी पाउडर को पानी में घोलकर डालें। फिर इस मिश्रण अच्छे से घोल लें। जरूरतों के हिसाब से इसमें पानी को मिक्स करें। जब घोल तैयार हो जाए, तो इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। लगाने का सही तरीकासबसे पहले बालों में कंघी कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि आपके बाल उलझे नहीं। अब इसे ब्रश की मदद से सिर पर लगाएं। पूरे बालों के कवर करने के बाद वाले कैप पहन लें। इसको आप कम से कम 3 से 4 घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को सिर्फ उपजाऊ पानी से लगाएं, उस दिन कोमल का इस्तेमाल करें। इसलिए कलर को सेट होने के लिए 24 से 48 घंटे का समय दें, उसके बाद ही हल्के कोमल से बाल लगाएं।

Yoga Tips: रोज सिर्फ 5 मिनट करें वृक्षासन, हड्डियां होंगी मजबूत और दिमाग रहेगा शांत

नई दिल्ली । आज की तेज रफ्तार और तनाव से भरी जिंदगी में शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में योग एक ऐसा प्रभावी उपाय है, जो न केवल शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि मन को भी शांत और स्थिर करता है। खासतौर पर वृक्षासन एक ऐसा आसान लेकिन बेहद असरदार योगासन है, जिसे रोजाना सिर्फ 5 मिनट करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। वृक्षासन का अर्थ ही है पेड़ की तरह स्थिर और मजबूत खड़े रहना। यह आसन हमें सिखाता है कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी कैसे संतुलन बनाए रखा जाए। जब आप एक पैर पर खड़े होकर शरीर को संतुलित करते हैं, तो यह न केवल आपकी शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि मानसिक एकाग्रता को भी मजबूत करता है। नियमित अभ्यास से दिमाग और मांसपेशियों के बीच तालमेल बेहतर होता है, जिससे शरीर की कार्यक्षमता बढ़ती है। इस योगासन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह रीढ़ की हड्डी को सीधा और मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही पैरों की मांसपेशियां टोन होती हैं और शरीर का संतुलन सुधरता है। जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उनके लिए यह आसन विशेष रूप से फायदेमंद है। एक पैर पर संतुलन बनाने की प्रक्रिया फोकस और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को कई गुना बढ़ा देती है, जिससे काम में एकाग्रता भी बेहतर होती है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी वृक्षासन बेहद लाभकारी माना जाता है। यह शरीर के वात दोष को संतुलित करता है, जिससे तनाव, घबराहट और मानसिक अस्थिरता में कमी आती है। नियमित अभ्यास से मन शांत रहता है और सकारात्मक सोच विकसित होती है। इस आसन को करने का सबसे सही समय सुबह का होता है, जब पेट खाली हो। अगर आप इसे शाम के समय करना चाहते हैं, तो भोजन और योग के बीच कम से कम 4 से 6 घंटे का अंतर रखना जरूरी है। अभ्यास शुरू करने से पहले शरीर को तैयार करने के लिए हल्के वार्म-अप जैसे स्ट्रेचिंग या अन्य योगासन करना फायदेमंद रहता है। हालांकि, इस आसन को करते समय कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। जिन लोगों को घुटनों में दर्द, किसी प्रकार की गंभीर चोट या माइग्रेन की समस्या है, उन्हें इसे करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए। बिना मार्गदर्शन के अभ्यास करने से बचना बेहतर होता है। कुल मिलाकर, वृक्षासन केवल एक योगासन नहीं, बल्कि शरीर और मन को संतुलित करने का एक सरल विज्ञान है। अगर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बेहतर फोकस, मजबूत हड्डियां और मानसिक शांति चाहते हैं, तो इस आसान आसन को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।