Chambalkichugli.com

15 साल के वैभव की धमाकेदार पारी पर बिग बी हुए इम्प्रेस, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने न सिर्फ क्रिकेट फैंस को प्रभावित किया है, बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी उनके खेल के कायल हो गए हैं। वैभव की धमाकेदार पारियों के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा लगातार तेज होती जा रही है। जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की। उन्होंने 15 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी की प्रतिभा को “अद्भुत” बताया और उनकी बल्लेबाजी की तुलना करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा कि इस उम्र में तो लोग सामान्य खेल भी ठीक से नहीं खेल पाते, जबकि वैभव बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बिग बी के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जहां कई फैंस ने अमिताभ बच्चन की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने इस पोस्ट पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दीं। हालांकि अमिताभ बच्चन अक्सर अपने विचारों और ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं, और एक बार फिर उन्होंने सुर्खियां बटोर ली हैं। दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन IPL 2026 में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मात्र 37 गेंदों में 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इसके बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाफ क्वालिफायर मुकाबले में भी उन्होंने 47 गेंदों में 96 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भले ही उनकी टीम को गुजरात के खिलाफ जीत नहीं मिली, लेकिन वैभव की बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया। कम उम्र में इतने बड़े मंच पर इस तरह का प्रदर्शन उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा साबित कर रहा है। अमिताभ बच्चन का यह रिएक्शन भी इस बात का संकेत है कि वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ क्रिकेट जगत ही नहीं, बल्कि फिल्म और मनोरंजन जगत में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।

Vastu Shastra Tips: घर की इन दिशाओं में करें बदलाव, जीवन में आ सकती है खुशहाली

नई दिल्ली । वास्तु शास्त्र को भारतीय परंपरा में जीवन और घर-परिवार की ऊर्जा को संतुलित करने का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। माना जाता है कि सही दिशा और सही व्यवस्था से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जबकि गलत दिशा में रखी वस्तुएं जीवन में बाधाएं पैदा कर सकती हैं। ऐसे में कुछ सरल वास्तु उपाय अपनाकर घर के वातावरण को बेहतर बनाया जा सकता है और जीवन में तरक्की के अवसर बढ़ सकते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में धन और समृद्धि से जुड़ी वस्तुओं की दिशा का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि धन रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इस दिशा में तिजोरी, अलमारी या कीमती वस्तुएं रखने से आर्थिक स्थिरता और समृद्धि बढ़ने की संभावना बताई जाती है। वहीं धन को पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसे असंतुलन का कारण माना जाता है। इसके अलावा, घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुछ प्रतीकों और वस्तुओं का भी महत्व बताया गया है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, उत्तर दिशा में कुबेर का प्रतीक रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, जबकि दक्षिण दिशा में लाल घोड़े की जोड़ी को शक्ति और सफलता का प्रतीक माना जाता है। ये उपाय विशेष रूप से करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत से जोड़े जाते हैं। वास्तु शास्त्र में रंगों का भी महत्वपूर्ण स्थान बताया गया है। माना जाता है कि यदि घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में नीले रंग का अधिक उपयोग हो रहा है, तो यह आर्थिक प्रवाह को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में हल्के नारंगी या गुलाबी रंग का उपयोग सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा, घर में पौधों का भी विशेष महत्व बताया गया है। तुलसी के पौधे को अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहती है। रोज शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है, जिससे घर में शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये उपाय जीवन में छोटे लेकिन प्रभावी बदलाव ला सकते हैं। हालांकि, इन्हें आस्था और परंपरा के रूप में देखा जाता है, और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में व्यक्तिगत विवेक और व्यावहारिकता का ध्यान रखना जरूरी होता है।

झुर्रियों और पिगमेंटेशन से राहत के लिए अपनाएं ये नेचुरल नाइट स्किन केयर

नई दिल्ली । आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर हमारी त्वचा पर देखने को मिलता है। धूल, मिट्टी और धूप के कारण चेहरे पर दाग-धब्बे, झुर्रियां और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स हर किसी के लिए असरदार साबित नहीं होते। विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ प्राकृतिक उपायों को रात के समय अपनाकर त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाया जा सकता है। रात का समय त्वचा की मरम्मत (स्किन रिपेयर) के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दौरान त्वचा खुद को रिपेयर करने की प्रक्रिया में होती है। ऐसे में अगर सही प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया जाए तो इसका असर और भी बेहतर हो सकता है। एलोवेरा: त्वचा के लिए प्राकृतिक वरदानएलोवेरा को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन A, C और E त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा में नमी बनी रहती है और चेहरा अधिक फ्रेश और ग्लोइंग दिखने लगता है। एलोवेरा में मौजूद एलोइन और एलोसिन जैसे तत्व त्वचा में मेलेनिन के अत्यधिक उत्पादन को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। यही कारण है कि यह पिगमेंटेशन, झाइयों और मुंहासों के निशानों को हल्का करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह नई स्किन सेल्स के निर्माण को भी बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा समय के साथ अधिक साफ और निखरी हुई नजर आती है। झुर्रियों और दाग-धब्बों पर असरनियमित रूप से एलोवेरा लगाने से त्वचा की लोच (elasticity) बेहतर हो सकती है, जिससे झुर्रियों की समस्या में राहत मिल सकती है। यह त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और ड्राईनेस को कम करता है, जो झुर्रियों का एक प्रमुख कारण होता है। सन डैमेज और टैनिंग में राहततेज धूप और प्रदूषण के कारण होने वाली टैनिंग, रेडनेस और जलन में भी एलोवेरा काफी असरदार माना जाता है। इसकी ठंडी तासीर त्वचा को राहत देती है और जलन को कम करने में मदद करती है। नियमित उपयोग से टैनिंग धीरे-धीरे हल्की पड़ सकती है और स्किन टोन बेहतर हो सकता है। अगर रोजाना सोने से पहले एलोवेरा जैसे प्राकृतिक उपायों को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाए, तो त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, किसी भी गंभीर त्वचा समस्या के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी होता है।

MP INDUSTRIAL HUB: CM मोहन यादव के विजन से मध्यप्रदेश बना इंडस्ट्रियल हब, 48 नए औद्योगिक पार्क बनाने पर फोकस

CM MOHAN YADAV

HIGHLIGHTS:  निवेश का नया केंद्र बन रहा मध्यप्रदेश 48 औद्योगिक पार्कों से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर PM MITRA पार्क समेत बड़े प्रोजेक्ट्स से बढ़ेगा रोजगार उद्योगों के लिए तैयार हो रहा मध्यप्रदेश का नया मॉडल औद्योगिक विकास की राह पर तेज दौड़ता मध्यप्रदेश   MP INDUSTRIAL HUB: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है। प्रदेश में बड़े निवेश आकर्षित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए 19,300 एकड़ भूमि पर 48 औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। सरकार का मन्ना है कि आने वाले समय में यह पार्क निवेशकों के लिए बड़े केंद्र बनेंगे।इसका सबसे बड़ा उद्देश्य मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में शामिल करना है। विदिशा में जनता परेशान, सरकारी दफ्तरों में चल रहे एसी और पंखे बिना कामकाज धार में बन रहा PM MITRA पार्क इस कड़ी में मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क बनाया जा रहा है जिसे सबसे अहम मन जा रहा है। यह पार्क वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है। इससे टेक्सटाइल क्षेत्र में नए निवेश आने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। आंधी-बारिश के असर से विदिशा का मौसम सुहाना, तापमान में आई गिरावट उज्जैन में डिवाइस और मुरैना में लेदर फुटवियर पार्क उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क और मुरैना में मेगा लेदर फुटवियर क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। मेडिकल डिवाइस पार्क से स्वास्थ्य उपकरण निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, जबकि फुटवियर क्लस्टर जूता उद्योग के विकास में मदद करेगा। इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार दोनों बढ़ सकते हैं। सतना–मैहर में 12 लाख क्विंटल गेहूं खुले में, बारिश से खतरे की आशंका बढ़ी ऊर्जा क्षेत्र पर भी फोकस नर्मदापुरम में नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश निवेश और उद्योग के क्षेत्र में देश के प्रमुख राज्यों में शामिल हो सकता है।

पुराने कपड़ों से पोछा लगाना क्यों माना जाता है अशुभ? वास्तु शास्त्र में बताए गए महत्वपूर्ण संकेत

नई दिल्ली ।  वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जिस घर में साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखा जाता है वहां पर धन की देवी मां लक्ष्मी वास करती हैं. जबकि, जिन घरों में लोग स्वच्छता का खास ख्याल नहीं रखते वहां पर दरिद्रता निवास करने लगती है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर महिलाएं नियमित तौर पर घर में पोछा लगाती हैं. पोछा लगाने में अक्सर लोग पुरान कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि घर में पोछा लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े भी दुर्भाग्य और दरिद्रता का करण बनते हैं. दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पोछा लगाने के लिए कुछ कपड़ों को भूलकर भी इस्माल में नहीं लाना चाहिए. आइए, वास्तु शास्त्र के नियम के मुताबिक समझते हैं. पोछा के लिए किन कपड़ों का ना करें इस्तेमालवास्तु शास्त्र के अनुसार, पोछा लगाने के लिए इस्तेमाल किए हुए अंडरवियर, फटे कपड़े या टी-शर्ट और शर्ट इत्यादि को प्रयोग में लाना बेहद अशुभ है. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि ऐसा करने से घर की पॉजिटिव एनर्जी भी नष्ट हो जाती है. यह आदत घर की सुख-समृद्धि को भी नष्ट करने लगती है. इतना ही नहीं, सफाई से जुड़ी यह गलती धन-दौलत में भी बरकत नहीं होने देती. शुक्र ग्रह होने लगता है खराब ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कपड़ों को शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा गया है. खासतौर पर सफेद कपड़ा शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य, विलासिता और सुख का कारक माना गया है. यही वजह है कि पुराने या इस्तेमाल किए गए कपड़ों से पोछा लगाने पर कुंडली का शुक्र ग्रह बिगड़ जाता है. शुक्र ग्रह के नकारात्मक प्रभाव के परिणामस्वरूप धन हानि और कर्ज जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. पुरानी शर्ट या अंडरवियर से क्यो नहीं लगाना चाहिए पोछावास्तु शास्त्र के मुताबिक, कपड़ों से इंसान की ऊर्जा और भावनाएं जुड़ी होती हैं. ऐसे में जब इन्हीं कपड़ों से घर में पोछा लगाया जाता है, तो सकारात्मक ऊर्जा नष्ट होने लगती है. इसके अलावा घर का माहौल भी अशांत होने लगता है, जिसके परिणामस्वरूप परिवार के सदस्यों की मानसिक स्थिति बिगड़ने लगती है. यह आदत आर्थिक स्थिति को भी बुरी तरह से प्रभावित करती है. जमा किया हुआ धन भी नष्ट होने लगता है. घर में पोछा लगाने के वास्तु नियमवास्तु शास्त्र के अनुसार, पोछा लगाने के लिए हमेशा साफ और नए कपड़ों का ही इस्तेमाल करना चाहिए. साथ ही इसके लिए हमेशा सफेद रंग के कपड़ों का ही इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा इसलिए सफेद रंग के कपड़ों पर शुक्र ग्रह का सबसे अधिक प्रभाव रहता है. इसके अलावा सफेद रंग के कपड़ों से पोछा लगाने से शुक्र ग्रह की शुभता प्राप्त होती है, जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है.

लाखों में अलग पहचान चाहिए तो अपनाएं चाणक्य की ये सीख, शब्दों से लेकर आत्मविश्वास तक सब पर दिया जोर

नई दिल्ली ।  आचार्य की चाणक्य नीतियां आज के समय में भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं. उन्होंने मानव जीवन के हरेक पहलु पर अपने विचार दिए हैं, जो कि चाणक्य नीति नामक ग्रंथ में वर्णित हैं. समाज में कई तरह के लोग होते हैं. कुछ लोग भीड़ में भी अपनी अलग पहचान रखने की चाहत रखते हैं, जबकि कुछ स्थिति को समय पर छोड़ देते हैं. आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कुछ ऐसे गुणों का उल्लेख किया है, जिन्हें जीवन में अपना लेने से व्यक्तित्व निखर सकता है. ऐसे में अगर आप भी लाखों की भीड़ में अपना अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो चाणक्य की इन 5 बातों को आज से ही अपने जीवन में उतारना शुरू कर दें. सोच समझकर रखें अपनी बातचाणक्य नीति के अनुसार, जल्दबाजी में लिया गया फैसला किसी भी दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है. यह नियम संवाद में भी लागू होता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जल्दबाजी में जुबान से निकली हुई बातें हर वक्त सही नहीं होतीं. इसलिए, बोलने से पहले उसके संभावित परिणाम पर भी विचार कर लेना चाहिए. चाणक्य सलाह देते हैं कि व्यक्ति को कभी भी सोच-समझकर की बोलना चाहिए. आकर्षक संवाद शैलीआचार्य चाणक्य का मानना है कि इंसान को बोलचाल में आसान भाषा का प्रयोग करना चाहिए, ताकि सामने वाला भी आसानी से समझ सके. चाणक्य नीति के मुताबिक, अगर संवाद में आसान भाषा का प्रयोग किया जाता है, तो सामने वाला उसे आसानी से समझ जाता है. इन्हीं वजहों से शिक्षक, सफल वक्ता और दिग्गज नेता संवाद के क्रम में आसान भाषा का प्रयोग करते हैं. आत्मविश्वासचाणक्य नीति में आचार्य ने बताया है कि इंसान की सबसे बड़ी ताकत उसका आत्मविश्वास होता है. अगर कोई व्यक्ति अपनी बात रखते वक्त झिझकता है, तो सामने वाला उसकी बातों को हल्के में लेकर टाल देता है. जबकि, अगर कोई व्यक्ति किसी बात को आत्मविश्वास के साथ रखता है, तो सामने वाला ना चाहते हुए भी उसकी बातों पर ध्यान देता है.चाणक्य की सलाह है कि आत्मविश्वास हमेशा मजबूत रखना चाहिए. प्रभावी संवाद शैलीआचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कहा है कि व्यक्ति को संवाद में समझदारी भी रखना चाहिए, क्योंकि हर बार हर समय पर कहना उचित नहीं है. किसी भी बात को प्रभावशाली बनाने के लिए उचित समय का इंतजार करना चाहिए. इसके साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जिस बात को कहना है, उसके लिए माहौल सही है या नहीं. चाणक्य नीति कहती है कि अगर कोई व्यक्ति कोई बड़ी गलती भी करे तो उसे सार्वजनिक रूप से कहने के बजाए, व्यक्तिगत रूप से कहना उचित है. ऐसा करने से गलती करने वाले के मन पर भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता. विनम्रताचाणक्य ने अपनी नीति में स्पष्ट तौर पर कहा है कि कठोर शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सामने वाले को कुछ समय से लिए भयभीत किया जा सकता है लेकिन सम्मान प्राप्त नहीं किया जा सकता. इसलिए, चाणक्य प्रत्येक मनुष्य को यह सलाद देते हैं कि किसी भी बात को विनम्रता से रखना चाहिए. विनम्रतापूर्वक रखी गई बातों का सामने वालों के मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है. विनम्रता से व्यक्तित्व में निखार आता है. ऐसा करने वाला इंसान लाखों की भीड़ में भी अपनी पहचान बनाता है और सम्मान पाता है.

‘FWICE कोई अदालत नहीं’, रणवीर सिंह विवाद पर भड़के राम गोपाल वर्मा, इंडस्ट्री पॉलिटिक्स पर साधा निशाना

नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा के बेबाक डायरेक्टर्स में से एक राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में रणवीर सिंह का खुलकर सपोर्ट किया. दरअसल, ‘डॉन 3’ से रणवीर के बाहर होने को लेकर जो विवाद चल रहा है, उस पर फिल्म इंडस्ट्री में लगातार चर्चा हो रही है. इसी बीच राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की जमकर आलोचना की. उनका ये ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर कई रिएक्शन भी आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि रणवीर के खिलाफ जारी किया गया तथाकथित बैन आगे चलकर फेडरेशन के लिए ही मजाक बन जाएगा. राम गोपाल ने अपने पोस्ट में लिखा, FWICE कोई अदालत या सरकारी संस्था नहीं है, जो किसी के खिलाफ फैसला सुना सके. उनके मुताबिक ये एक ऐसा मंच है, जहां कुछ लोग अपने पर्सनल एजेंडे के तहत फैसले लेते हैं. उन्होंने दावा किया कि रणवीर सिंह की हालिया सफलता से कुछ लोग असहज हैं और इसी वजह से उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. वर्मा ने फेडरेशन की वर्क प्रोसेस पर भी सवाल खड़े किए. रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे राम गोपाल वर्माफिल्ममेकर का कहना है कि ‘डॉन 3’ को लेकर जो विवाद है, उसे रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच ही सुलझाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में बाकी लोगों को दखल देने की जरूरत नहीं है. राम गोपाल वर्मा ने ये भी कहा कि अगर रणवीर सिंह सिर्फ एक बार फिल्म के लिए हामी भर दें, तो अगले ही दिन उनके घर के बाहर कई निर्माता लाइन लगाकर खड़े हो जाएंगे और उनके साथ काम करने को तैयार होंगे. राम गोपाल ने लिखा, ‘ये रणवीर सिंह जैसे सितारे हैं जो सिनेमाघरों में दर्शकों को लाते हैं, न कि FWICE’. राम गोपाल ने FWICE को सुनाई खरी-खोटी उन्होंने आगे लिखा, ‘ऐसे कलाकारों की वजह से इंडस्ट्री चलती है और हजारों लोगों को रोजगार मिलता है. अगर बड़े सितारे नहीं होंगे तो इंडस्ट्री भी नहीं चलेगी’. उन्होंने सभी पक्षों को सलाह देते हुए कहा कि दो लोगों के बीच चल रहे पेशेवर विवाद में दूसरों को बेवजह हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. बता दें, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर शुरू हुआ मतभेद अब बड़ा विवाद बन चुका है. शुरुआत में इसे सिर्फ कास्टिंग में बदलाव माना जा रहा था, लेकिन बाद में मामला कानूनी रूप लेता नजर आया. ‘डॉन 3’ को लेकर खड़ा हुआ ये विवाद खबरों के मुताबिक फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर से 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है. वहीं FWICE ने भी एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन इंस्ट्रक्शन जारी कर दिया. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रणवीर सिंह ने क्रिएटिव मतभेदों की वजह से फिल्म छोड़ने का फैसला किया. ये भी कहा गया कि वे फिल्म की शूटिंग में लगातार हो रही देरी और फाइनल स्क्रिप्ट तैयार न होने से खुश नहीं थे. इसी वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला लिया. हालांकि, अभी तक सही वजह सामने नहीं आई. FWICE ने एक्टर के खिलाफ लिया ये फैसला रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद फरहान अख्तर ने FWICE से संपर्क किया था, जिसके बाद 25 मई को एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन इंस्ट्रक्शन (गैर-सहयोग निर्देश) जारी किया गया. इस पूरे विवाद पर रणवीर सिंह की तरफ से भी बयान जारी किया गया. उनके प्रवक्ता ने कहा, ‘रणवीर सिंह इस मामले को लेकर चल रही अटकलों को और बढ़ाना नहीं चाहते. उनका मानना है कि पेशेवर मतभेद और पर्सनल संबंधों से जुड़े मुद्दों को सम्मान, समझदारी और परिपक्वता के साथ निजी तौर पर सुलझाया जाना चाहिए’.

फिल्म देखते समय थिएटर में घुसी एसयूवी, रील और रियल के टकराव ने दर्शकों को किया हैरान

नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई दंग है. एक सिनेमा हॉल के अंदर फिल्म की स्क्रीनिंग चल रही थी और दर्शक शांति से फिल्म का आनंद ले रहे थे. तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना थियेटर में बैठे किसी भी शख्स ने नहीं की थी. एक चलती हुई फिल्म के बीच अचानक एक असली एसयूवी गाड़ी स्क्रीन को फाड़ते हुए सीधे थियेटर के अंदर दाखिल हो गई. इस अजीबोगरीब और डरा देने वाले नजारे ने वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ा दिए. रील लाइफ बन गई रीयल लाइफवायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि सिनेमा हॉल खचाखच भरा हुआ है. फिल्म में एक बेहद इंटेंस कार चेस सीन चल रहा होता है जहां एक गाड़ी सीधे कैमरे की तरफ तेजी से आती हुई दिखती है. शुरुआत में दर्शकों को लगा कि यह फिल्म का ही कोई दमदार सीक्वेंस या स्पेशल इफेक्ट है. लेकिन अगले ही कुछ सेकेंड में जो हुआ उसने थियेटर के शांत माहौल को खौफ में बदल दिया. पर्दे पर दिखने वाली गाड़ी हकीकत में स्क्रीन को चीरते हुए हॉल के अंदर आ पहुंची. स्क्रीन तोड़कर घुसी महिंद्रा स्कॉर्पियोवीडियो में अचानक सिनेमा स्क्रीन के परखच्चे उड़ जाते हैं और एक असली महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी स्क्रीन के पीछे वाले हिस्से से हॉल के अंदर क्रैश कर जाती है. गाड़ी के टकराते ही पूरे थियेटर में धूल, मलबा और फटे हुए स्क्रीन के टुकड़े चारों तरफ बिखर जाते हैं. कार सीधे स्टेज एरिया के बेहद करीब आकर रुकती है. यह घटना किस शहर या किस सिनेमा हॉल की है, इसकी जानकारी अभी तक साफ नहीं हो पाई है. इस अचानक हुए हादसे से थियेटर में भारी भगदड़ मच गई. लोग अपनी सीटों से कूदकर एग्जिट गेट की तरफ भागने लगे, जबकि कुछ लोग सदमे में अपनी जगह पर ही जमे रह गए .सोशल मीडिया पर आया कमेंट्स का सैलाबयह पूरा वाकया इतना ज्यादा फिल्मी था कि पहली नजर में कई इंटरनेट यूजर्स को लगा कि यह कोई एडिटेड वीडियो है या फिर इसे एआई (AI) की मदद से बनाया गया है. लेकिन वीडियो में दर्शकों के असली रिएक्शन को देखकर मामला बेहद गंभीर और डरावना लग रहा है. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, कमेंट सेक्शन में मीम्स और जोक्स की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने इसे ‘रीयल लाइफ मूवी क्लाइमेक्स’ कहा तो कुछ ने इसे दुनिया का सबसे खतरनाक ‘4D सिनेमा एक्सपीरियंस’ करार दिया. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘भाई, यहां तो रील सचमुच रीयल बन गई.’ वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा, ‘यह अब तक का सबसे रीयलिस्टिक एक्शन सीन है.’ इसके साथ ही कई लोग अब इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक भारी-भरकम एसयूवी गाड़ी थियेटर के इतने अंदर तक कैसे पहुंच गई. कुछ लोगों का अनुमान है कि यह फिल्म के प्रमोशन के लिए किया गया कोई खतरनाक स्टंट भी हो सकता है. फिलहाल इंटरनेट पर यह क्लिप जमकर शेयर की जा रही है और लोग इसे देखकर हैरान हैं.

अभिनेता से काम न मिलने की नाराजगी में धमकी तक पहुंचा युवक, वर्षों बाद फिर आपराधिक गतिविधियों में गिरफ्तार

नई दिल्ली ।  एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह के मुताबिक शारुख उर्फ शाहरुख उर्फ शेरा खान मूल रूप से प्रयागराज के शाहगंज का रहने वाला है। उसे बंधा रोड मजार के पास से गिरफ्तार किया गया है। छह मई को उसने क्षेत्र में रहने वाले विनय गुप्ता की पत्नी की झपट्टा मार कर चेन लूटी थी। बिना नंबर की बाइक से वारदात की थी। वाहन चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है। शारुख के खिलाफ धूमनगंज, शाहगंज, करेली समेत अन्य थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, बमबाजी समेत करीब 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह एक्टिंग करना चाह रहा था पर फिल्म एंडस्ट्री में कोई गाडफादर नहीं था। उसने कई बार काम मांगने के लिए सलमान खान से प्रयास किया था। फिल्म में काम न मिलने पर नवंबर 2018 में शारुख ने अभिनेता सलमान के पिता सलीम खान और उनके पीए को फोन कर धमकी दी थी। खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का गुर्गा और फिर डीजीपी बताया था। फिल्मी दुनिया में ‘गॉडफादर’ की तलाश में थी हिस्ट्रीशीटर15 नवंबर 2018 को मुंबई के बांद्रा थाने में रिपोर्ट हुई थी। पुलिस ने 17 नवंबर को उसे गिरफ्तार किया था। शारुख ने मुंबई पुलिस की पूछताछ में बताया था कि फिल्मी दुनिया में ‘गॉडफादर’ की तलाश में था और सलमान खान से बात करके काम मांगना चाहता था। जमानत पर छूटने के बाद शेरा ने 8 जून 2019 को व्यापारी हमदान और 15 मार्च 2020 को फराज पर हमला किया था। 25 हजार का इनाम होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा था। अप्रैल 2020 में करेली के अकबरनगर लूटकांड में आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी थी। जुलाई 2023 में आरोपी शारुख एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फोटो में वह कार में रिवॉल्वर लहराता हुआ नजर आ रहा था। माफिया अतीक का करीबी बताकर जान लेने और देने की बात कहीइंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या के मुताबिक शारुख का एक ऑडियो भी पुलिस को मिला था। उसमें वह खुद को छोटा शकील का आदमी बताते हुए धमकी दे रहा था। इसके अलावा उसने माफिया अतीक अहमद का खुद को करीबी बताया। अतीक के लिए अपनी ‘जान देने और लेने’ की बात भी कही।

30वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर बॉबी देओल का खुलासा: ‘कैफे में देखा, फिर पीछा किया…’

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता Bobby Deol इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह अपने प्रोफेशनल नहीं बल्कि निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी शादी की 30वीं सालगिरह के मौके पर बॉबी देओल ने पत्नी तान्या के साथ अपनी लव स्टोरी का ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई मुस्कुरा उठा। बॉबी देओल ने एक खास बातचीत में बताया कि उनकी और तान्या की पहली मुलाकात एक कैफे-रेस्टोरेंट में हुई थी। वह अपने परिचित आकाश के साथ वहां मौजूद थे, तभी तान्या भी कुछ लड़कियों के साथ उसी जगह आई थीं। उसी पल पहली बार बॉबी की नजर तान्या पर पड़ी और वहीं से कहानी की शुरुआत हुई। बॉबी बताते हैं कि पहली मुलाकात के बाद उन्होंने आकाश से तान्या के बारे में पूछा और सिर्फ इतना कहा कि उनकी तरफ से हेलो कह दिया जाए। यह मुलाकात उस समय भले ही साधारण लगी हो, लेकिन बॉबी के दिल में तान्या की छवि बस चुकी थी। कुछ समय बाद दोनों की फिर से मुलाकात हुई और वहीं बॉबी को एहसास हुआ कि यही वह इंसान हैं, जिनके साथ वह अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने तान्या को मनाने के लिए कई प्रयास किए। बॉबी ने मजाकिया अंदाज में स्वीकार किया कि वह कई बार उनका पीछा भी करते थे और यहां तक कि बिना बुलाए पार्टियों में भी पहुंच जाते थे। शुरुआत में तान्या उनकी इन हरकतों से थोड़ा दूरी बनाकर रखती थीं, लेकिन धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। एक समय ऐसा आया जब बॉबी को उनका फोन नंबर मिला। उन्होंने कुछ दिन इंतजार किया और फिर कॉल किया। यह पहली कॉल ही चार घंटे लंबी बातचीत में बदल गई, जिसने दोनों के रिश्ते की दिशा तय कर दी। बॉबी ने आगे बताया कि उन्होंने तुरंत अपने परिवार को भी इस रिश्ते के बारे में बता दिया था। उन्होंने अपनी मां, चाची और भाई सनी देओल तक को तान्या से मिलवाया। परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। अभिनेता ने यह भी बताया कि उनकी शादी पहले बैसाखी पर तय थी, लेकिन सर्जरी के कारण तारीख बदल गई और अंततः 30 मई 1996 को उनकी शादी हुई। आज 30 साल बाद भी बॉबी और तान्या का रिश्ता मजबूत बना हुआ है। कई उतार-चढ़ाव के बावजूद तान्या हमेशा बॉबी के साथ खड़ी रहीं। यह कहानी सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि भरोसे, साथ और समय की परीक्षा में खरा उतरने वाला रिश्ता है।