Chambalkichugli.com

CM STADIUM DEMAND : खिलाडियों ने की CM डॉ. मोहन यादव से स्टेडियम की मांग, बच्चे बोले- विधायक सुनते नहीं !

CM. MOHAN YADAV

CM STADIUM DEMAND : अशोकनगर। मढ़ी महिदपुर गांव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान गांव के खिलाड़ियों ने स्टेडियम और खेल मैदान बनाने की मांग रखी। बता दें कि ग्राम सभा से बाहर निकलते समय बच्चों ने बताया कि उन्हें खेलने के लिए कोई उचित मैदान नहीं मिल रहा है। साथ ही उनका कहना है कि गांव में खेल सुविधाओं की कमी है।

BHIND CONGRESS PROTEST : गणतंत्र दिवस पर भिंड में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गौ-सेवा के नाम पर हो रहा गायों का कत्लेआम

विधायक को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को निदेश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनवाया जाए। बच्चों ने बताया कि वे पहले भी विधायक से यह मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने समझाया कि इस तरह की बातें संयम के साथ रखनी चाहिए।

GWALIOR ROBBER BRIDE : 2 लाख में शादी कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के निर्देश

सीएम ने बच्चों से पूछा कि क्या खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध है। बच्चों ने बताया कि हेलीपैड की जमीन खाली है, लेकिन वहां अतिक्रमण है। सूचना की माने तो मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पंचायत के माध्यम से खेल मैदान बनाया जाएगा और अधिकारियों को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

26 JANUARY CELEBRATION : ग्वालियर को मेट्रो पॉलिटिन सिटी बनाने घोषणा, विधानसभा में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

दौरे का उद्देश्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अशोकनगर पहुंचे थे। वे प्रदेश संगठन मंत्री नित्यानंद शर्मा की अस्वस्थ मां का हाल जानने आए थे। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन और गौशाला का निरीक्षण भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *