HIGHLIGHTS:
-
अशोकनगर के करीला में तीन दिवसीय रंग पंचमी मेले की शुरुआत
-
तीन दिन में 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना
-
8 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे की तैयारी
-
महिला दिवस पर महिला अधिकारी संभालेंगी सुरक्षा व्यवस्था
-
मेले में 1700 तक पुलिसकर्मी तैनात

CM VISIT KARILA MELA VISIT : ग्वालियर। अशोकनगर जिले के मां जानकी धाम करीला में तीन दिवसीय रंग पंचमी मेला शनिवार से शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी विभिन्न स्थानों पर लगा दी गई है। प्रशासन को उम्मीद है कि तीन दिनों के दौरान करीब 20 से 25 लाख श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
अगले हफ्ते शेयर बाजार में IPO की बारिश, 4 कंपनियां खोलेंगी पब्लिक इश्यू, निवेशकों के लिए बड़ा मौका
8 मार्च को रहेगा सबसे ज्यादा भीड़ का दिन
मेले का मुख्य आकर्षण 8 मार्च को रंग पंचमी के दिन रहेगा, इस दिन सबसे अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि इसी दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी करीला पहुंचने का संभावित कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री यहां माता जानकी के दर्शन और पूजा करेंगे।
महिला दिवस पर महिला अधिकारी संभालेंगी जिम्मेदारी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर एक सभा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। कलेक्टर साकेत मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्थाएं महिला अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगी। हेलीपैड से लेकर मंदिर और सभा स्थल तक की जिम्मेदारी भी महिला अधिकारियों को सौंपी गई है।

मेले में सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के अनुसार पूरे मेला परिसर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। करीब 1600 से 1700 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मेले में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इनमें तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आठ डीएसपी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग मार्ग, पार्किंग, दुकानें, झूले और मनोरंजन की व्यवस्था भी की गई है।