Chambalkichugli.com

COACHING TEACHER SCAMMED: ग्वालियर में साइबर ठगी का नया मामला: मोबाइल हैक कर कोचिंग संचालक से 2.50 लाख की चोरी

CYBER CRIMES

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर में कोचिंग संचालक से 2.50 लाख की साइबर ठगी
  • 20 से 22 फरवरी के बीच देर रात हुए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन
  • मोबाइल पर बैंक मैसेज अपने आप डिलीट होने का आरोप
  • 1930 हेल्पलाइन और थाने में दर्ज कराई शिकायत
  • ठग ने फोन कर गाली-गलौज की, पुलिस जांच जारी
CYBER CRIMES
CYBER CRIMES

COACHING TEACHER SCAMMED: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। यहां अज्ञात ठग ने एक कोचिंग संचालक का मोबाइल कथित रूप से हैक कर उसके बैंक खाते से करीब 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। बताया जा रहा है कि पीड़ित दीपक शर्मा विजयनगर आमखो क्षेत्र के निवासी हैं।

SMA टाइप-2 से ग्रसित 3 साल की बच्ची के इलाज के लिए क्राउड फंडिंग में जुटी जनता, 9 करोड़ का महंगा इंजेक्शन बाकी

देर रात किए गए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन

जानकारी के अनुसार, ठग ने 20 फरवरी को 10 हजार रुपये, 21 फरवरी को 50 हजार रुपये और 22 फरवरी को 99,999 रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से निकाल लिए। बता दें कि सभी लेनदेन देर रात के समय किए गए। पीड़ित का कहना है कि उनके मोबाइल पर आने वाले बैंक मैसेज अपने आप डिलीट हो रहे थे, जिससे उन्हें समय पर ठगी का अंदाजा नहीं लगा।

ग्वालियर: मसालों के बीच छिपाकर रखा 1 लाख की अवैध शराब, आरोपी और भतीजे की तलाश जारी

खाते को तुरंत कराया ब्लॉक

जब खाते से रकम कटने का पता चला तो दीपक शर्मा ने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करवाया। साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वे कंपू थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी।

MP: लाड़ली बहना योजना से 5.77 लाख बहनों के नाम कटने पर विधानसभा में हंगामा

एसएसपी तक पहुंचा मामला

कार्रवाई में देरी होने पर पीड़ित ने गुरुवार को एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव से मुलाकात की। एसएसपी ने कंपू थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ग्वालियर में कोचिंग संचालक के खाते से उड़ाए 2.50 लाख रुपये मोबाइल हैक कर, ठग ने फोन पर की गाली-गलौज

ठग ने किया फोन, दी धमकी

हैरानी की बात यह है कि ठगी के बाद आरोपी ने खुद पीड़ित को फोन किया और कहा कि खाते में अभी 3 लाख रुपये बाकी हैं, लेकिन खाता ब्लॉक होने से वह निकाल नहीं पाया। जब पीड़ित ने पैसे लौटाने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए फोन काट दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *