Chambalkichugli.com

Cold Wave in MP:चंबल-ग्वालियर संभाग सबसे ज्यादा ठंडे, बर्फीली हवाओं से बढ़ी परेशानी

cold wave alert

Cold Wave in MP: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। साथ ही दतिया और रीवा में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई। ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो और सतना में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई। उमरिया में विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर, नौगांव, सागर और दमोह में 200 से 500 मीटर रही। वहीं भोपाल और मंडला में दृश्यता 1 से 2 किलोमीटर तक रिकॉर्ड की गई।

प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.4 डिग्री और जबलपुर में पारा 9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रीवा में 5.6 डिग्री, राजगढ़ और खजुराहो में 7 डिग्री, मलाजखंड में 7.4 डिग्री, बैतूल में 7.5 डिग्री और नौगांव में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

GOVERNMENT JOB VACANCY : मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में मजबूती, 474 पदों पर सीधी भर्ती

खंडवा और सतना में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, मंडला में 8.2 डिग्री, नरसिंहपुर, खरगोन और उमरिया में 8.4 डिग्री, दमोह में 8.5 डिग्री, रायसेन में 8.8 डिग्री, सागर में 8.9 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री और दतिया में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां बर्फीली हवाओं के साथ कोहरे का असर ज्यादा देखा जा रहा है। सागर और रीवा संभाग भी ठंड से प्रभावित हैं।

भोपाल संभाग के सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा में ठंड का जोर है। राजगढ़ में पारा 4 डिग्री तक पहुंच चुका है। सागर संभाग के निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़-पन्ना और रीवा संभाग के मऊगंज, सीधी-सिंगरौली में भी तेज ठंड का असर है। जबलपुर संभाग के मंडला-डिंडौरी और इंदौर संभाग के इंदौर, धार व झाबुआ में भी सर्दी बढ़ गई है।

MP WEATHER UPDATE: चंबल संभाग में कोहरे का कहर, 22 जिलों में अलर्ट

कोहरे की एडवाइजरी जारी

लगातार कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने ट्रैवल, हेल्थ और कृषि को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

ट्रैवल: कम विजिबिलिटी में अनावश्यक यात्रा से बचें। जरूरी हो तो फॉग लैंप और लो बीम हेडलाइट का उपयोग करें, वाहन धीमी गति से चलाएं।

हेल्थ: तेज ठंड में सिर, गर्दन, हाथ-पैर ढककर रखें। सर्दी-खांसी होने पर डॉक्टर से सलाह लें। विटामिन-C युक्त फल-सब्जियां खाएं। कोहरे के कारण सांस की दिक्कत से बचने के लिए मास्क पहनें और गर्म कपड़े पहनें।

कृषि: लंबे समय तक कोहरे से फसलों में नमी बढ़ने और रोग का खतरा रहता है। फसल और पशुओं की देखभाल करें। टमाटर, मिर्च, फूलगोभी और सरसों पर विशेष ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News