CONGRESS PCC CHIEF : मध्यप्रदेश। ग्वालियर दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की बीजेपी सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आक्रामक होते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कलेक्टर पैसे देकर पोस्टिंग हासिल कर रहे हैं और बाद में जनता से उसकी वसूली कर रहे हैं।
SHIVPURI NEWS : फफूंदनाशक दवा बनी किसानों की मुसीबत,चना-मसूर की फसल बर्बाद, कंपनी पर FIR दर्ज
मुख्य सचिव के हवाले से सरकार को घेरा
संभागीय ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव खुद यह स्वीकार कर चुके हैं कि जिलों में पदस्थ अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय तक को है, फिर भी लापरवाही जारी है। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में हर कलेक्टर चोर है, हर कलेक्टर पैसा लेता है। उनका कहना है कि मलाईदार जिलों में पोस्टिंग के लिए मोटी रकम दी जाती है और फिर उसकी भरपाई जनता से की जाती है। साथ ही उन्होंने इसे लोकतंत्र और जनता के अधिकारों पर सीधा हमला बताया।

प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन का खेल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से 50 प्रतिशत कमीशन का खेल चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने भ्रष्टाचार के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब खुद मुख्य सचिव ने इसकी पुष्टि कर दी है। सूचना की मने तो पटवारी ने ग्वालियर संभाग को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई ऐसा सरकारी कार्यालय है, जहां बिना रिश्वत के काम होता हो। उन्होंने पत्रकारों को चुनौती देते हुए कहा कि वे ऐसा कोई दफ्तर खोजकर दिखाएं, जहां भ्रष्टाचार न हो।
GWALIOR CRIMES: प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारी गोली, पार्टी के दौरान हत्या की आशंका
इंदौर दूषित पानी कांड पर सरकार को घेरा
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर भी जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों के भाजपा शासन में पहली बार नलों के पानी में जहर मिलने से लोगों की मौत हुई है। इसे उन्होंने हादसा नहीं बल्कि लापरवाही से की गई हत्या बताया। पटवारी ने एनजीटी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश का करीब 70 प्रतिशत पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की ढाई दशक की विफलता बताया और ऐलान किया कि कांग्रेस स्वच्छ जल और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेशभर में बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी।