Chambalkichugli.com

SYBER CRIMES: रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी से 2 करोड़ 52 लाख की ठगी, जाने साइबर ठग कैसे करते है फ्रॉड?

GWALIOR CYBER CRIMES

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर में एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर से 2.50 करोड़ की ठगी
  • सीबीआई-ईडी अधिकारी बनकर ठगों ने किया कॉल
  • दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर जेल भेजने की दी धमकी
  • सेविंग अकाउंट और एफडीआर तुड़वाकर कराई रकम ट्रांसफर
  • साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
GWALIOR CYBER CRIMES
GWALIOR CYBER CRIMES

SYBER CRIMES: ग्वालियर। मध्यप्रदेश में साइबर ठगी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। बता दें कि ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां साइबर बदमाशों ने एयरफोर्स के 90 वर्षीय सेवानिवृत्त रेडियोलॉजिस्ट नारायण महादेव को अपना शिकार बना लिया। ठगों ने खुद को सीबीआई और ईडी का अधिकारी बताकर उन्हें और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर लिया और 2.50 करोड़ रुपए ठग लिए।

सोमवार के अचूक शिव उपाय, सुख शांति और मनोकामना पूर्ति का सरल आध्यात्मिक मार्ग..

28 जनवरी से थे ‘डिजिटल अरेस्ट’

पुलिस शिकायत के अनुसार 28 जनवरी से साइबर ठग लगातार उन्हें कॉल कर-कर धमका रहे थे। बताया जा रहा है कि ठगों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोपों में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी थी। जिसके बाद डर के कारण दंपती मानसिक दबाव में रहे और ठगों के निर्देशों का पालन लगातार करते रहे।

23 फरवरी 2026 का पंचांग, फाल्गुन षष्ठी पर ब्रह्म योग का शुभ संयोग, अनुशासन और साधना का संदेश

सेविंग अकाउंट से लेकर एफडीआर तक तुड़वाई

पहले सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने सेविंग अकाउंट से रकम ट्रांसफर की। इसके बाद भी धमकियां जारी रहीं तो उन्होंने बैंक में जमा अपनी एफडीआर तक तुड़वाकर ठगों के खातों में पैसे भेज दिए। इस तरह कुल 2.50 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया।

साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला

नारायण महादेव की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का 3100 करोड़ का IPO खुला, 25 फरवरी तक मौका, न्यूनतम निवेश 14742 रुपये

उच्च शिक्षित भी बन रहे शिकार

बता दें कि एयरफोर्स के रेडियोलॉजिस्ट आमतौर पर आर्मी मेडिकल कोर से जुड़े कमीशन्ड अधिकारी होते हैं और स्पेशलिस्ट डॉक्टर के रूप में कार्य करते हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी ठगी होना साइबर अपराधियों के बढ़ते हौसले को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *