HIGHLIGHTS:
-
गुना में 13 घरेलू और 1 कमर्शियल सिलेंडर जब्त।
-
अग्रवाल स्वीट्स और रोहित स्टोर पर विशेष कार्रवाई।
-
लाइसेंस रहित गैस रिफिलिंग उपकरण जब्त।
-
दो व्यक्तियों पर शासकीय कार्य में बाधा का केस।
-
सभी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज।

CYLINDER BLACK MARKETING: ग्वालियर। गुना में प्रशासन ने गैस कालाबाजारी पर सख्ती शुरू कर दी है। बता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण गैस आपूर्ति को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच खाद्य विभाग ने लगातार जांच अभियान चलाकर आम जनता के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान कुल 13 घरेलू और 1 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
लाइव इंटरव्यू के बीच मंत्री को अचानक अंदर से खींच ले गए आए अफसर बोले-राष्ट्रपति इंतजार कर रहे हैं
अग्रवाल स्वीट्स और रोहित स्टोर पर बड़ी कार्रवाई
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी, वर्षा बडोनिया और शिवराम सिंह कुशवाह की टीम ने अग्रवाल स्वीट्स, जगदीश कॉलोनी से 2 घरेलू सिलेंडर जब्त किए। वहीं आरोन स्थित रोहित स्टोर से 8 घरेलू, 1 कमर्शियल सिलेंडर, गैस रिफिलिंग पंप और 6 रिफिलर नोजल जब्त किए गए। संचालक रोहित जैन के पास लाइसेंस नहीं होने के कारण ये सामग्री जब्त की गई।
अचानक टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड, गांव में मची भगदड़; कई लोग घायल
अन्य क्षेत्रों में भी चली तलाशी
चांचौड़ा क्षेत्र में मुस्कान एम मर्चेंट (1 सिलेंडर), बीनागंज के बालाजी किराना स्टोर (1 सिलेंडर) और बाबा महाकाल चाय-कॉफी हाउस (1 सिलेंडर) से सिलेंडर जब्त कर संबंधित संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
‘कांग्रेस गरीबों की पार्टी, नेता अमीर’ -लखनऊ में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP पर भी साधा निशाना
शासकीय कार्य में बाधा डालने पर एफआईआर
जांच के दौरान आशिक खान और आसिफ खान ने टीम के काम में बाधा डाली। इसके बाद कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शिवराम सिंह कुशवाह की शिकायत पर थाना चांचौड़ा में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
कानूनी कार्रवाई
सभी मामलों में संचालकों के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय कार्रवाई की गई।