HIGHLIGHTS:
- विधायक की कार पर अवैध हूटर मिलने पर 10 हजार का चालान
- मौके पर हूटर हटाकर जब्त किया गया
- बेटे को बुलाकर विधायक ने भरवाया जुर्माना
- सिविल मजिस्ट्रेट की निगरानी में चला अभियान
- सैकड़ों वाहनों पर भी की गई कार्रवाई

Dabra MLA Suresh Raje car fine : ग्वालियर। जिले के डबरा में चल रहे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के दौरान नियम तोड़ने पर कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की कार पर भी कार्रवाई की गई। बता दें कि कार पर अवैध रूप से हूटर लगाए जाने पर प्रशासन ने 10 हजार रुपये का चालान लगाया था।
मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान-आंद्रे रसेल की कमी नहीं भर सकते कैमरून ग्रीन
पुलिस ने की वाहनों की सघन जांच
चेकिंग अभियान सिविल न्यायालय मजिस्ट्रेट की निगरानी में चलाया जा रहा था, जिसमें पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान डबरा विधायक की गाड़ी को रोका गया, जहां वाहन पर लगे हूटर को नियमों के खिलाफ पाया गया।
आयुष्मान योजना बनी वरदान देवास में मरीजों को मिल रहा मुफ्त डायलिसिस..
वाहन से हूटर को हटाया
नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही हूटर को हटाया गया और जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही विधायक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बताया जा रहा है कि विधायक ने मौके पर ही अपने बेटे को बुलाकर चालान की राशि जमा करवाई।
पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह फेल तेल कंपनियों ने कहा देश में भरपूर स्टॉक
और अन्य कारों के भी काटे चालान
इस अभियान के दौरान सिर्फ एक ही वाहन पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सैकड़ों लोडिंग वाहनों और अन्य कारों के भी चालान काटे। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार जारी रहेगा।
नियमों का उललंफन करने पर नहीं मिलेगी छूट
प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि। नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी।