Chambalkichugli.com

DABRA STAMPEDE NEWS: डबरा में कलश वितरण के दौरान भगदड़, महिला की मौत; बच्ची समेत 8 श्रद्धालु घायल

GWALIOR STAMPEDE

HIGHLIGHTS:

  • डबरा के नवग्रह मंदिर में कलश वितरण के दौरान मची भगदड़।

  • भगदड़ में 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत ।

  • बच्ची समेत 8 श्रद्धालु घायल हुए, कुछ की हालत गंभीर।

  • परिजनों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप।

  •  पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया कार्यक्रम का आयोजन ।

DABRA STAMPEDE NEWS: ग्वालियर। जिले के डबरा में नवग्रह मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां कलश यात्रा शुरू होने से पहले कलश वितरण के समय अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत आठ लोग घायल हो गए।

GWALIOR STAMPEDE
GWALIOR STAMPEDE

भारी भीड़ से मचा हड़कंप

घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में मौजूद थी। जिसके बाद कलश वितरण शुरू होते ही पहले कलश लेने की होड़ मच गई। इसके बाद भीड़ लगातार बढ़ती चली गई और कुछ ही देर में हालात बेकाबू हो गए। इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग गिर पड़े और कुचल दिए गए।

PF निकासी होगी अब और आसान, EPFO लाएगा नया मोबाइल एप UPI इंटीग्रेशन के साथ

घायलों को डबरा सिविल अस्पताल में किया भर्ती

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तुरंत डबरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया। प्रशासन के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

GWALIOR STAMPEDE
GWALIOR STAMPEDE

प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

मृतक महिला की बहू ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने अचानक गेट खोल दिया, जिससे भीड़ एक साथ अंदर घुस गई और भगदड़ मच गई। आरोप है कि भगदड़ में महिला को कुचल दिया गया। परिजनों का यह भी कहना है कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिला और महिला करीब 30 मिनट तक तड़पती रही।

GWALIOR STAMPEDE
GWALIOR STAMPEDE

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा

बताया जा रहा है कि नवग्रह मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा हैं। हादसे के बाद कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

एआई कंपनी का बड़ा आईपीओ फ्रैक्टल एनालिटिक्स रिटेल और एनआईआई निवेशकों के लिए समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News