Chambalkichugli.com

DATIYA BY ELACTION : रातों-रात गया विधायकी का ताज, कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा; राजपत्र में दतिया विधानसभा सीट खली!

MLA RAJENDRA BHARTI

HIGHLIGHTS :

  • देर रात विधानसभा सचिवालय खोलकर सीट रिक्त घोषित
  • 27 साल पुराने मामले में 3 साल की सजा
  • 60 दिन की अपील अवधि, राहत न मिली तो उपचुनाव तय
  • कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश बताया
  • चुनाव आयोग को भेजी गई सीट रिक्ति की सूचना

DATIYA BY ELACTION : दतिया। मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म करने का आदेश देर रात जारी किया गया। बता दें कि गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा अचानक पहुंचे और सचिवालय खुलवाकर पूरी प्रक्रिया शुरू करवाई। इसके बाद सीट रिक्त घोषित करने का पत्र चुनाव आयोग को भेजने की कार्रवाई शुरू हुई।

जीतू पटवारी आधी रात को विधानसभा पहुंचे, बोले-BJP के इशारे पर हो रही MLA की सदस्यता खत्म करने की साजिश

कांग्रेस नेताओं ने जताया विरोध

इस घटनाक्रम की खबर मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा विधानसभा पहुंचे। उन्होंने प्रमुख सचिव से सवाल किया कि आखिर इतनी रात में यह कार्रवाई क्यों की जा रही है। हालांकि, उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह कदम राजनीतिक दबाव में उठाया गया है और नियमों के खिलाफ है।

चमत्कारी जामसांवली हनुमान मंदिर, जहां नाभि से बहता है पवित्र जल

कोर्ट का फैसला बना आधार

यह पूरा मामला उस फैसले के बाद सामने आया जिसमें दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी केस में दोषी ठहराते हुए 3 साल की सजा सुनाई। हालांकि अदालत ने उन्हें अपील के लिए 60 दिन का समय दिया है और फिलहाल सजा पर रोक भी लगाई है।

Liquor Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका, इस राज्य में अंग्रेजी शराब महंगी हुई 100 रुपये तक

उपचुनाव की संभावना बढ़ी

यदि निर्धारित 60 दिनों के भीतर उच्च अदालत से राजेंद्र भारती को राहत नहीं मिलती है, तो दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय है। नियमों के अनुसार सीट खाली होने के 6 महीने के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य होता है। अब अंतिम निर्णय चुनाव आयोग के हाथ में है।

सीएम मोहन यादव करेंगे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, उज्जैन बनेगा ग्लोबल टाइम सेंटर

27 साल पुराना घोटाला क्या है?

यह मामला 1998 में शुरू हुआ था, जब एक एफडी में हेराफेरी कर उसकी अवधि बढ़ाई गई और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ब्याज निकाला गया। आरोप है कि राजेंद्र भारती ने बैंक क्लर्क के साथ मिलकर यह गड़बड़ी की थी। सालों तक चले इस मामले में आखिरकार अदालत ने दोष सिद्ध कर सजा सुनाई।

Sourav Ganguly biopic : सौरभ गांगुली की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

कांग्रेस का पलटवार: “लोकतंत्र पर हमला”

कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि विधानसभा सचिवालय का दुरुपयोग किया गया है। पार्टी का कहना है कि वह इस फैसले के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी।

hanuman jayanty mela : शिवपुरी झांसी लिंक रोड पर हनुमान जयंती के अवसर पर मेले की धूम

आगे क्या?

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या राजेंद्र भारती को उच्च न्यायालय से राहत मिलती है या दतिया में उपचुनाव की तैयारी शुरू होगी। आने वाले दिनों में यह मामला मध्यप्रदेश की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

RAJENDRA BHARTI
RAJENDRA BHARTI

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News