Chambalkichugli.com

DATIYA COLLECTOR’S HEARING: जनसुनवाई में जनता ने जताया रोष, लोग बोले- पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कार्रवाई शून्य

GWALIOR COLLECTOR

HIGHLIGHTS:

  • मारपीट, लूट, अतिक्रमण, पेंशन और मुआवजे से जुड़ी शिकायतें दर्ज
  • पुलिस की सक्रिय मौजूदगी के बावजूद कई मामलों में कोई कार्रवाई नहीं
  • कट्टे की नोक पर मारपीट और जातिसूचक गालियों के आरोप
  • सीसी रोड अतिक्रमण और बिजली हादसे में मुआवजा न मिलने की समस्या
  • दिव्यांगों की पेंशन और स्कूटी की मांग अभी तक अधूरी
DATIYA COLLECTOR
DATIYA COLLECTOR

DATIYA COLLECTOR’S HEARING: दतिया। मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सैकड़ों लोग अपनी-अपनी समस्याओं के साथ पहुंचे। बता दें की इस जनसुनवाई में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी भी देखने को मिली, जिसमें एएसपी सुनील कुमार शिवहरे ने स्वयं कई फरियादियों की शिकायतें सुनीं।

केरल का नया नाम ‘केरलम’! मोदी कैबिनेट ने दिया ऐतिहासिक मंजूरी, राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नया सम्मान

सुचना के मुताबिक जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें जमीनी विवाद, अतिक्रमण, मारपीट–लूट, पेंशन बंद होने और शासन से मिलने वाली सहायता राशि न मिलने को लेकर सामने आईं।

मारपीट और लूट की शिकायत

ग्राम मलक पहाड़ी निवासी पहलवान सिंह जाटव ने बताया कि उनके बेटे सुमित जाटव के साथ पचोखरा में कट्टा अड़ाकर मारपीट की गई। साथ ही आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दी और सोने की चैन व 20 हजार रुपए भी छीन लिए। उन्होंने बताया कि शिकायत के बावजूद भी कोई FIR दर्ज नहीं की गयी।

मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल

अतिक्रमण और सड़क समस्या

भाण्डेर तहसील के ग्राम खिरिया गोपी के ग्रामीणों ने शासकीय सीसी रोड पर अतिक्रमण कर शौचालय और चबूतरे बनाने की शिकायत की। दो साल पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई शून्य रही।

मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल

पेंशन और मुआवजा लंबित

इंदरगढ़ निवासी विधवा विद्या बघेल ने बताया कि उनके पति सुनील बघेल की करंट लगने से मौत हुई थी, लेकिन दो साल बाद भी मुआवजा नहीं मिला। दिव्यांग पेंशन और स्कूटी की मांग भी अधूरी है, जिससे कई परिवार मुश्किल में हैं।

GUNA SUICIDE CASE: गुना के सकतपुर में मजदूर ने की आत्महत्या: पोर्च में फंदे से लटका मिला शव,

जमीनी विवाद और अन्य शिकायतें

किसान रामसेवक ने ऑनलाइन GIS रिकॉर्ड में रकबा कम दर्ज होने का आरोप लगाया। पड़ोसी द्वारा कूड़ा और गोबर डालने के मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *