Chambalkichugli.com

Datiya Dowry harassment : नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

dowry harassment.

Datiya Dowry harassment : मध्यप्रदेश। दतिया सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ASHOK NAGAR NEWS : धर्म परिवर्तन मामला; चंदेरी में एक आरोपी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री जब्त

शादी के 15 दिन बाद शुरू हुए ताने

22 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2024 को गोराघाट में सामाजिक रीति-रिवाज से आकाश उर्फ बेटू लोहापीटा से हुई थी। शादी में उसके पिता ने एक लाख रुपये नकद, बुलेट मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के जेवर और घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद 15 दिन बाद से ही दहेज को लेकर ताने दिए जाने लगे।

ASHOK NAGAR NEWS : धर्म परिवर्तन मामला; चंदेरी में एक आरोपी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री जब्त

पांच लाख की मांग और प्रताड़ना

पीड़िता के अनुसार पति, सास, ससुर और ताऊ ससुर ने पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए मार-पीट और मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी। साथ ही महिला पर लगातार दवाब बनाया जा रहा था।

MP Weather Update: शीतलहर का कहर जारी, खजुराहो सबसे ठंडा, यातायात भी प्रभावित

मायके भेजकर धमकी

शादी के डेढ़ माह बाद उसे मायके भेज दिया गया और पैसे लाने पर ही लौटने की शर्त रखी गई। समझाइश बेअसर रहने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *