Chambalkichugli.com

DATIYA GANGRAPE CASE: दतिया में नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर किया शोषण; 7 माह के नवजात की मौत

MINOR GIRL RAPED

HIGHLIGHTS:

  • दतिया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला

  • आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई महीने शोषण किया

  • गर्भवती होने पर आरोपी फरार, 7 माह के नवजात की मौत

  • पुलिस ने पोस्को एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया

  • आरोपी की तलाश और गहन जांच जारी

DATIYA GANGRAPE CASE: ग्वालियर। दतिया के उनाव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को आरोपी शादी का झांसा देकर साथ ले गया और कई महीने उसका यौन शोषण किया। पीड़िता के गर्भवती होने आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। जिसके बाद मंगलवार 3 मार्च को जिला अस्पताल दतिया के जच्चा वार्ड में भर्ती पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

कांग्रेस ने घोषित किए राज्यसभा के लिए 6 उम्मीदवार, तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी को फिर चुना

शादी का झांसा देकर बिछाया जाल

शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात पोस्को एक्ट, एससी/एसटी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी नीतु आदिवासी ने उससे शादी की बात कही थी। जब उसने खुद को नाबालिग बताते हुए शादी से इनकार किया, तो 2 नवंबर 2024 की रात करीब 8 बजे आरोपी मोटरसाइकिल से उसके घर के पीछे पहुंचा और जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया।

आरोपी उसे अपने साथी अभिषेक यादव के घर ले गया। जहां दोनों ने उसे खेतों में स्थित एक सुनसान टपरिया में एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान नीतु आदिवासी ने उसके साथ बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

दो दशक बाद नया राजनीतिक कदम नीतीश कुमार राज्यसभा जाना चाहते हैं नई सरकार को मार्गदर्शन देने का वादा

ग्वालियर में भी कई बार किया शोषण

इसके बाद आरोपी पीड़िता को ग्वालियर ले गया। जहां अभिषेक यादव के रिश्तेदार के कमरे में उसे रखा गया और वहां भी लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जिसका विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की जाती थी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।

कांग्रेस ने घोषित किए राज्यसभा के लिए 6 उम्मीदवार, तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी को फिर चुना

7 माह के नवजात की मौत

करीब चार-पांच दिन पहले आरोपी उसे दतिया में अकेला छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। शनिवार 28 फरवरी 2026 को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसने 7 माह के बच्चे को जन्म दिया। मंगलवार 3 मार्च को बच्चे की मौत हो गई।

हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से पीड़िता को जिला अस्पताल दतिया में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में ही पीड़िता के बयान लिए गए और जांच के बाद मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News