Chambalkichugli.com

DATIYA NEWS: इंदरगढ़ मेन बाजार में चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में 6 बसों सहित कई वाहनों पर चालान

DATIYA NEWS

HIGHLIGHTS:

  • इंदरगढ़ मेन बाजार में प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी अभियान
  • 6 बसों सहित कई वाहनों पर चालानी कार्रवाई
  • कुल 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला
  • व्यापारियों ने पक्षपात के लगाए आरोप
  • ट्रैफिक सुधार के लिए कार्रवाई जारी
DATIYA NEWS
DATIYA NEWS

DATIYA NEWS: दतिया। इंदरगढ़ नगर के मेन बाजार में बढ़ते अस्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा कि रोजाना लगने वाले जाम को देखते हुए प्रशासन ने दुकानों और घरो पर बुलडोजर चलाया। ग्वालियर रोड और सेवड़ा रोड पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे हाथ ठेले, फल-सब्जी की दुकानें और अन्य अस्थायी कब्जों को हटाया गया। पुलिस बल और नगर परिषद कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सड़क को खाली कराया।

6 बसों सहित कई वाहनों पर चालान

कार्रवाई के दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़ी 6 बसों, एक लोडिंग वाहन और एक ट्रैक्टर पर चालानी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने कुल 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क पर खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो रही थी।

वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सियासत तेज, BJP का कांग्रेस पर हमला कांग्रेस ने किया पलटवार

व्यापारियों ने लगाए पक्षपात के आरोप

कार्रवाई के बाद कुछ दुकानदारों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना है कि केवल छोटे दुकानदारों और ठेले वालों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि रसूखदार व्यापारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि बार-बार की कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।

दो घंटे चला अभियान, एकतरफा कार्रवाई पर नाराजगी

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ग्वालियर चौराहे से शुरू होकर करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान सड़क की एक साइड पर ही अधिक कार्रवाई होने से नगरवासियों ने असंतोष जताया और समान रूप से कार्रवाई की मांग की।

MP DOMESTIC VOILENCE: सहिड़ाखुर्द में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा, पति और सास पर मामला दर्ज

रॉ मैटेरियल से बढ़ रहा हादसों का खतरा

बावड़ी सरकार मंदिर, कामत रोड, ग्वालियर रोड और भांडेर रोड पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर सीमेंट, गिट्टी और ईंट रखे जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। प्रशासन ने कुछ दुकानदारों का सामान जब्त कर सख्त चेतावनी दी है कि दोबारा उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई होगी।

कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी: तहसीलदार

तहसीलदार दीपक यादव ने बताया कि नगर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर खड़े बाइक, चारपहिया और बसों के कारण जाम की समस्या बढ़ रही है। भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एजुकेशन सेक्टर का चमकता सितारा: SEIL ने 3 साल में पैसा किया लगभग 3 गुना, संस्थागत निवेश में बढ़ोत्तरी से उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *