Chambalkichugli.com

DATIYA RAPE CASE: घर छोड़ने के बनाए युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज

DATIYA WOMEN RAPED

HIGHLIGHTS:

• घटना 27 नवंबर 2025 को बड़ौनी के पास जंगल में हुई
• आरोपी ने बच्चे को बहाना बनाकर महिला को अलग-थलग किया
• परिवार को मारने की धमकी से तीन महीने चुप रही पीड़िता
• हालिया उत्पीड़न के बाद गुरुवार को दर्ज हुई शिकायत
• दुष्कर्म और POCSO धाराओं में केस, जांच तेज

DATIYA RAPE CASE: ग्वालियर। दतिया के जिगना पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय विवाहित महिला ने स्थानीय युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि पीड़िता ने गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने रात में ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर रेखांकित किया: आनंद धन से नहीं, अंतस से आता है

मायके से लौटते समय हुआ हादसा

पीड़िता ने बताया कि करीब चार महीने पहले पति से विवाद के बाद वह मायके चली गई थीं। 27 नवंबर 2025 को बीमार बच्चे की दवा दिलाने वह बड़ौनी आई थीं। इसी दौरान गांव का एक युवक आया और घर छोड़ने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया।

टी20 सीरीज में न्यूज़ीलैंड का दबदबा, तीसरे मैच में SA को दी 8 विकेट से मात

जंगल में बच्चे को बनाया बंधक

आरोप है कि रास्ते में फॉरेस्ट क्षेत्र के पास आरोपी ने बाइक रोकी। बच्चे को शौच के बहाने झाड़ियों में ले गया और फिर महिला को जबरदस्ती खींचकर अंदर ले गया। वहां बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने उसे बड़ौनी टैक्सी स्टैंड पर छोड़ दिया और किसी को बताने पर पूरे परिवार को मार डालने की धमकी दी।

“पंजाब किंग्स को चैंपियन बनाना मेरा लक्ष्य”: सूर्यांश शेडगे का आत्मविश्वासी बयान

डर के साये में तीन महीने चुप रही

डर के कारण पीड़िता ने लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बताया। हाल ही में आरोपी द्वारा फिर से परेशान करने और पीछा करने पर उसने हिम्मत जुटाई, पति और परिजनों को पूरी घटना बताई और गुरुवार को जिगना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

चैत्र नवरात्रि 2026: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

पुलिस ने तेज की कार्रवाई

पुलिस ने दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, आरोपी की पहचान हो चुकी है। टीम गठित कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जारी है। साथ ही मेडिकल जांच और फॉरेंसिक सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *