Chambalkichugli.com

DATIYA RAPE CASE : दतिया में ब्लैकमेल कर किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल की धमकी देकर एक साल तक बनाया शिकार

CRIME NEWS

HIGHLIGHTS:

  • दतिया में किशोरी से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का मामला
  • वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक शोषण
  • दूसरे आरोपी ने कट्टा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
  • परिजनों को बताने के बाद खुला मामला
  • पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

DATIYA RAPE CASE : दतिया। जिले के अतरेटा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ ब्लैकमेल कर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

COLLECTOR HEARING : अशोकनगर कलेक्टर बोले- तमाशा नहीं चलेगा, स्कूलों की मनमानी फीस और टीकाकरण लापरवाही पर अधिकारियों को फटकारा

वीडियो बनाकर शुरू हुआ ब्लैकमेल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले आरोपी संतोष राजपूत ने उसके साथ जबरदस्ती की और इस दौरान उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा।

ईरान में फंसे सभी भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षित और नियंत्रित मार्गों से देश वापसी का उच्च स्तरीय अलर्ट जारी

साथी ने भी दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता के अनुसार, आरोपी के साथी जसवंत राजपूत ने भी उसे कट्टा दिखाकर डराया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर और बदनामी के कारण वह लंबे समय तक चुप रही।

ऊर्जा संकट से कैसे बाहर निकलें मजदूर ?

परिजनों को बताने पर हुआ खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

BHIND ROADS CONNECTIVITY : जिला पंचायत ने दी 310 किलोमीटर सड़कों को हरी झंडी, भिंड के 240 मजरा-टोले मुख्य रास्तों से जुड़ेंगे

पुलिस ने शुरू की तलाश

सेवड़ा एसडीओपी अजय चानना के अनुसार, पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *