Chambalkichugli.com

DATIYA SUICIDE CASE : युवक ने मफलर से फंदा बनाकर की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव

DATIYA NEWS

DATIYA SUICIDE CASE : मध्यप्रदेश। दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना भांडेर रोड स्थित राजपूत वाटिका के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान देवेंद्र यादव (38) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पड़री गांव का रहने वाला था और वर्तमान में राजपूत वाटिका क्षेत्र में रहता था। बताया गया है कि घटना के समय घर में उसकी पत्नी और बेटी दूसरे कमरे में मौजूद थीं।

SHIVPURI GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : एमपी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: ट्रॉली में हुई डिलीवरी, अस्पताल में खड़ी रही एंबुलेंस फिर भी नहीं मिली मदद

मृतक के छोटे भाई रविंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम उनके साले का फोन आया था, जिसमें जानकारी दी गई कि देवेंद्र ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन मृतक की पत्नी ने पहले मायके पक्ष के लोगों के आने की बात कहकर दरवाजा खोलने से मना कर दिया।

इसके बाद मायके पक्ष और पुलिस के मौके पर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर देवेंद्र यादव पंखे से मफलर के सहारे फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की।

GWALIOR CYBER FRAUD : PNB ऐप अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, IITTM अधिकारी से 1.72 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बताया गया है कि मृतक को जुआ खेलने और शराब पीने की लत थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *