Chambalkichugli.com

DATIYA TENPLE NEWS: पीतांबरा पीठ मंदिर में साधक से मारपीट, कर्मचारी पर लगे गंभीर आरोप

DATIYA TEMPLE NEWS

DATIYA TENPLE NEWS: दतिया। जिले के प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में एक साधक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां आरोप है कि मंदिर के एक कर्मचारी ने मंदिर परिसर के भीतर ही साधक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। बता दें कि यह घटना 25 जनवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

CJI सूर्यकांत का मध्यप्रदेश का पहला आधिकारिक दौरा उद्घाटन सत्र में देंगे मार्गदर्शनCJI सूर्यकांत का मध्यप्रदेश का पहला आधिकारिक दौरा उद्घाटन सत्र में देंगे मार्गदर्शन

14 साल से मंदिर में कर रहे थे साधना

पीड़ित साधक हेमंत मिश्रा ने बताया कि वह पिछले 14 वर्षों से श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में नियमित रूप से भजन-पूजन और साधना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि किसी बात को लेकर मंदिर कार्यालय के कर्मचारी मनोज मुदगिल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की।

झाबुआ: रामा में जैविक उपज विक्रय हाट बाजार बना आकर्षण का केंद्र

मंदिर परिसर में हुई मारपीट का आरोप

साधक का कहना है कि यह पूरी घटना मंदिर परिसर के भीतर हुई, जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंची है। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया।

DATIYA NEWS
DATIYA NEWS

थाने में की शिकायत, वीडियो वायरल

घटना के तुरंत बाद हेमंत मिश्रा ने कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर होता नजर आ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट में सरकार के जवाब से पहले विजय शाह का भावुक संदेश कहा सेना और समाज के प्रति कोई दुर्भावना नहीं

TI बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आवेदन और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं और साधकों में नाराजगी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *