Chambalkichugli.com

DOG BEATING NEWS: ग्वालियर में बेजुबान के साथ अमानवीय हिंसा, स्ट्रीट डॉगी की पीट-पीट कर करदी हत्या

DOG BEATING NEWS

HIGHLIGHTS:

  • वार्ड 12, भितरवार में स्ट्रीट डॉगी की क्रूर हत्या।
  • अधेड़ ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला।
  • पूरी घटना CCTV में कैद हुई।
  • पशु प्रेमियों और नागरिकों में आक्रोश।
  • पुलिस ने जांच शुरू कर दी, आरोपी की तलाश जारी।
GWALIOR CRIMES
GWALIOR CRIMES

DOG BEATING NEWS: ग्वालियर। भितरवार नगर परिषद के वार्ड 12 में एक दर्दनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति ने स्ट्रीट डॉगी को डंडे से पीट-पीट कर उसे मार दिया। बता दें कि घटना का पूरा वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

अधेड़ ने डॉगी को बेरहमी से मारा

स्थानीय निवासियों के अनुसार, अधेड़ व्यक्ति ने डॉगी पर बिना किसी वजह के हमला कर दीया। इस दौरान डॉगी की मदद के लिए कोई पास नहीं था, और उसकी दर्दनाक मौत ने इलाके में लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।

SHEOPUR MLA FIRING: श्योपुर में कांग्रेस विधायक ने शिव बारात में की हर्ष फायरिंग, VIDEO वायरल

स्थानीय लोग और पशु प्रेमी नाखुश

घटना के बाद इलाके के पशु प्रेमियों और नागरिकों ने इसकी निंदा की। उनका कहना है कि सड़क पर रहने वाले जानवर भी जीने का हक रखते हैं और इस तरह की हिंसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

CCTV ने उजागर की क्रूरता

CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि डॉगी ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन अधेड़ ने लगातार उसे पीटा। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा भड़काया है और पशु अधिकार संरक्षण को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

MP BUDGET SESSION: एमपी बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत, कफ सिरप और स्लॉटर हाउस मामले बने विवाद का केंद्र

पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। वार्ड निवासियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News