Chambalkichugli.com

DOMESTIC VOILENCE : गुना में दर्दनाक घटना; नवविवाहिता की फांसी से मौत, मासूम बेटी की हालत गंभीर

DOMESTIC VOILENCE

Highlights:

  • नानाखेड़ी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
  • 10 महीने की बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
  • बच्ची के मुंह और नाक में रुई ठूंसी मिली
  • घरेलू विवाद और आर्थिक तनाव सामने आया
  • पुलिस ने जांच शुरू की
DOMESTIC VOILENCE
DOMESTIC VOILENCE

DOMESTIC VOILENCE : गुना। जिले के नानाखेड़ी इलाके में एक नवविवाहिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान 26 वर्षीय कीर्ति कुशवाह के रूप में हुई है। घटना के समय घर में उसकी 10 महीने की बेटी भी मौजूद थी, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बॉलीवुड में फ्लॉप हीरो, साउथ में है सुपरस्टार का दर्जा, फिल्मों और बिजनेस से बनाया 1400 करोड़ का नेटवर्थ

बेटी के मुंह में रुई ठूंसी मिली

घटना को और भी चौंकाने वाला तब माना गया, जब मासूम बच्ची के मुंह और नाक में रुई ठूंसी हुई मिली। बच्ची बेसुध हालत में जमीन पर पड़ी थी। पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

RAM NAVAMI UTSAV : रामनवमी पर भिंड हुआ राममय, हवन पूजन के साथ नवदुर्गा उत्सव का भव्य समापन

घरेलू विवाद की बात आई सामने

जानकारी के अनुसार, कीर्ति की शादी नानाखेड़ी निवासी नीतीश से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक सब सामान्य रहा, लेकिन हाल के दिनों में पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे थे। परिवार पर एक लाख रुपए का बिजली बिल बकाया होने के कारण भी तनाव बना हुआ था।

मुनमुन सेन: सैफ अली खान की पूर्व प्रेमिका, 20 भाषाओं में 60 फिल्में और रॉयल बैकग्राउंड वाली एक्ट्रेस

घटना के समय घर में नहीं थे सदस्य

बताया जा रहा है कि घटना के समय कीर्ति की जेठानी मंदिर गई हुई थी। इसी दौरान उसने यह कदम उठाया। वापस लौटने पर जेठानी ने उसे फंदे पर लटका पाया।

ADR रिपोर्ट में खुलासा: BSP को 19 साल से नहीं मिला बड़ा चंदा, BJP को मिला भारी फंड

दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप

घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं ससुराल पक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *