HIGHLIGHTS:
-
बुजुर्ग महिला विमला मिश्रा से नकली पुलिस बनकर लूटी गई सोने की चेन
-
घटना जीवाजी विश्वविद्यालय गेट के पास हुई
-
चेन की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई
-
बाइक सवार दो युवकों ने मास्क पहनकर वारदात अंजाम दिया
-
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही

FAKE COP CHAIN SNATCHER: ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अनुपम नगर निवासी राजेश मिश्रा माधव कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनकी 74 वर्षीय मां विमला मिश्रा शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। बता दें कि जैसे ही वह जीवाजी विश्वविद्यालय गेट से लौट रही थीं तभी बाइक सवार दो युवक उन्हें रोक लिया।
खुद को पुलिस अफसर बताकर महिला को डराया
दोनों युवक मास्क लगाए हुए थे और सफेद फॉर्मल पैंट पहने थे। उन्होंने बुजुर्ग महिला से कहा कि आगे एक महिला से लूट की घटना हुई है और सुरक्षा के लिए उन्हें अपनी सोने की चेन उतारकर रखने को कहा।
झपट्टा मारकर फरार हुए बदमाश
महिला ने पहले मना किया और कहा कि वह घर जाकर चेन उतार लेंगी। बदमाशों ने धमकाया और महिला ने करीब ढाई तोला वजन की सोने की चेन उतार ली। जैसे ही वह चेन रूमाल में रखने लगीं, बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली और बाइक से फरार हो गए।
पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज
महिला की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकाबंदी कराई गई, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। सूत्रों की माने तो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। थाना प्रभारी विश्वविद्यालय, रविन्द्र कुमार जाटव ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।