HIGHLIGHTS :
- ग्वालियर में फर्जी सिम नेटवर्क का बड़ा खुलासा
- ऑपरेशन FACE के तहत पहली बड़ी कार्रवाई
- एक ही फोटो और आधार से सैकड़ों सिम एक्टिव किए गए
- आरोपी ने सिम के लिए 1000-1500 रुपए वसूल किए
- पुलिस जांच में और बड़े ऑनलाइन फ्रॉड के खुलासे की संभावना

FAKE SIM NETWORK : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में फर्जी सिम कार्ड के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस के अनुसार, एक पीओएस शॉप संचालक ने एक ही व्यक्ति की फोटो और आधार का इस्तेमाल कर सैकड़ों फर्जी सिम लोगों के नाम पर जारी किए। बता दें कि मामला तब सामने आया जब जिस व्यक्ति की फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा था, वह खुद पुलिस के पास पहुंच गया।
MI vs KKR: रोहित-रिकेल्टन की धुआंधार बल्लेबाजी, बुमराह-शार्दुल का कमाल-मुंबई की जीत के 5 कारण
ऑपरेशन FACE की पहली बड़ी कार्रवाई
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘FACE’ (Facial Authentication Compliance Enforcement) के तहत यह ग्वालियर में पहली बड़ी कार्रवाई है। झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी उमेश कुशवाह और उनके साथी आशीष नागर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
स्कूलों, HC, सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार… 1100 ईमेल भेजे, फैलाई दशहत
एक ही फोटो, अलग-अलग नाम
जांच में सामने आया कि आशीष नागर ग्राहकों की जगह अपनी फोटो लगाकर सिम एक्टिव करता था और उसे हर सिम पर करीब 500 रुपए मिलते थे। जबकि आरोपी उमेश कुशवाह एक सिम के लिए 1000 से 1500 रुपए वसूलता था। सैकड़ों सिम इसी तरीके से फर्जी दस्तावेज़ बनाकर सक्रिय किए गए।
IPL कमेंट्री पर ट्रोल हुए Harbhajan Singh, ट्रोलर को दिया करारा जवाब- ‘एक को पापा चुन लो’
जांच में और खुलासे संभव
अब तक पुलिस ने 7 फर्जी सिम बरामद किए हैं। ये सभी सिम गुढ़ा-गुढ़ी के प्रीतमपुर कॉलोनी और कुम्हारों के मोहल्ले के लोगों के नाम पर जारी किए गए थे, जबकि उनमें आशीष की फोटो लगी थी। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में फर्जी सिम नेटवर्क से जुड़े कई बड़े ऑनलाइन फ्रॉड खुल सकते हैं।