Chambalkichugli.com

दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख

Datia News

Datia News: दतिया के इंदरगढ़ कस्बे में भांडेर रोड स्थित बलराम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर अचानक एक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। बताया गया कि आग लगने का कारण फ्रिज में हुआ शॉर्ट सर्किट था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर का सारा सामान आग की लपटों में जलकर राख हो गया।

फ्रिज से शुरू हुई आग

मकान मालिक बाबू खान पिता रमजानी खान (50) का कहना है कि तीसरी मंजिल पर रखे फ्रिज में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते आग फैल गई और भूसा, गट्टे व खाने-पीने का सामान लपटों की चपेट में आ गया।

Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

परिवार ने संभाली जान

जैसे ही धुआं फैलना शुरू हुआ, नीचे की मंजिल पर रह रहे परिवार के सदस्य तुरंत बाहर निकल आए। इससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि घर का कीमती सामान आग में जल गया।

घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस, तहसीलदार दीपक यादव और नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सभी ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की।

Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger

दमकल और मोटर पंप से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बाल्टियों, मोटर पंप और दमकल की सहायता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रशासन ने राहत कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी।

बिजली उपकरणों की सुरक्षा पर उठे सवाल

अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घटना के कारणों की जांच शुरू की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस हादसे ने इलाके में बिजली उपकरणों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है (Datia News)।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *