Chambalkichugli.com

FOOD SAFETY TEAM RAID : फूड सेफ्टी टीम की नकली दूध पर छापेमारी; सामने ही साबुत नष्ट करने की कोशी, विधायक को फ़ोन लगाने की धमकी

BHIND MILK FACTORY

HIGHLIGHTS:

  • डेयरी संचालक ने फूड सेफ्टी टीम के सामने ही संदिग्ध केमिकल नष्ट किया।

  • नकली दूध की आशंका पर टीम पहुंची थी।

  • संचालक ने अपने साथी से विधायक को फोन लगाने को कहा।

  • डेयरी का लाइसेंस केवल 500 लीटर दूध ट्रांसपोर्टिंग का था।

  • पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई और सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

BHIND MILK FACTORY
BHIND MILK FACTORY

FOOD SAFETY TEAM RAID : भिंड। अटेर रोड स्थित मुकेश शिवहरे की डेयरी पर फूड सेफ्टी टीम की बड़ी छापेमारी सामने आयी है। सूचना थी कि डेयरी में केमिकल मिलाकर नकली दूध तैयार किया जा रहा है। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक सतर्क नजर आया और संदिग्ध केमिकल पानी में उड़ा दिया।

नासिक में बाबा ने ‘ज्योतिष’ की आड़ में कई महिलाओं से किया दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सैंपल लेने से पहले सबूत नष्ट

जांच के दौरान टीम ने पुराने दूध टैंकर में तीन कंटेनरों में संदिग्ध तरल पाया। जैसे ही टीम सैंपल लेने की तैयारी कर रही थी, संचालक ने केमिकल को पास भरे पानी में डालकर नष्ट कर दिया। पहले वह इसे रिफाइंड ड़ालडा बताता रहा, लेकिन नष्ट करने से शक और गहरा गया।

लेबनान में लाइव रिपोर्टिंग के दौरान धमाका, पत्रकार के पीछे गिरी इजरायली मिसाइल; दो घायल

अधिकारियों के न पहुंचने से उठे सवाल

कार्रवाई के दौरान संचालक ने अफसरों को धमकाने की कोशिश की और अपने साथी से विधायक को फोन लगाने को कहा। हालांकि संपर्क नहीं हो सका। संचालक के पास केवल 500 लीटर दूध ट्रांसपोर्टिंग का लाइसेंस था, जबकि डेयरी इसी आधार पर चल रही थी।

फाइबर का पावरहाउस कटहल, गर्मियों में सेहत और दिल दोनों का रखे ख्याल

ढुलमुल कार्यशैली पर सवाल

फूड सेफ्टी टीम के सामने सबूत नष्ट होने और धमकाने के बावजूद पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज की गई और कोई ठोस कानूनी कदम नहीं उठाया गया। टीम की यह ढुलमुल कार्यशैली पूरे सिस्टम की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रही है।

रिपोर्ट का दावा, अपस्ट्रीम ऑयल और सर्विस कंपनियों को मिल सकता है बड़ा बूस्ट

रिपोर्ट का इंतजार

दल प्रभारी अवनीश गुप्ता का कहना है कि वे मौके पर नहीं थे, लेकिन पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है और आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *