HIGHLIGHTS:
- दो साल से लिव-इन में रह रहे थे युवक-युवती
- मंदिर में रस्में और नोटरी एग्रीमेंट का दावा
- चार दिन बाद होनी थी कोर्ट मैरिज
- शादी से पहले युवक हुआ फरार
- युवती ने एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग

FRAUD LIVE-IN PARTNER: ग्वालियर। गुना शहर के कोतवाली क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप का एक मामला सामने आया है, जहां दो साल तक साथ रहने के बाद युवक शादी से ठीक चार दिन पहले फरार हो गया। बता दें कि पीड़ित युवती ने गुना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
BOARD EXAMS: परीक्षा सीजन में सख्ती: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध
मंदिर में की थी शादी की रस्में, नोटरी एग्रीमेंट भी मौजूद
युवती ने बताया कि वह एक पार्लर में काम करती है और पिछले दो वर्षों से अंकित चौहान के साथ संबंध में थी। दोनों अन्नपूर्णा कॉलोनी में किराए के कमरे में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। युवती का दावा है कि उन्होंने मंदिर में शादी की रस्में निभाई थीं और नोटरी पर एग्रीमेंट भी कराया था।
OUTSOURCE EMPLOYEES PROTEST: 9 मांगों पर अड़े आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी, 23–24 फरवरी को करेंगे हड़ताल
कोर्ट मैरिज टालता रहा युवक
पीड़िता के अनुसार, शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में युवक कोर्ट मैरिज की तारीख टालने लगा। चार दिन बाद दोनों की कोर्ट मैरिज होनी थी, लेकिन उससे पहले ही युवक अचानक लापता हो गया। युवती का आरोप है कि युवक के परिजन, जो शासकीय सेवा में हैं, इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे और उस पर दबाव बना रहे थे।