Chambalkichugli.com

Ganja seized: गांजा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार; 1.326 किलो गांजा और बाइक जब्त

GANJA NETWROK

Ganja seized: मध्यप्रदेश। अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 किलो 326 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर की गई।

CM STADIUM DEMAND : खिलाडियों ने की CM डॉ. मोहन यादव से स्टेडियम की मांग, बच्चे बोले- विधायक सुनते नहीं !

पुलिस ने गठित की टीम

बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि श्याम सिंह गोंड, निवासी डोगरिया बिजुरी, और संजय गुप्ता, निवासी पथरौड़ी कोतमा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से थोक में गांजा लाकर बिजुरी और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाले हैं। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की।

GANJA NETWORK
GANJA NETWORK

1.326 किलोग्राम गांजा बरामद

पुलिस टीम ने पथरौड़ी से तरसीली जाने वाले मार्ग पर केनापारा, बिजुरी के पास घेराबंदी की। कुछ समय बाद एक संदिग्ध बाइक को रोका गया और तलाशी ली गई। सूत्रों के मुताबिक तलाशी के दौरान बाइक से 1.326 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

DATIYA NEWS : रेड में छोड़ा गया तीन माह का मासूम, SDOP बनी ममता की मिसाल; 30 लाख की अवैध शराब नष्ट

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संजय गुप्ता गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और ओडिशा व छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर बिजुरी, कोतमा, रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। वहीं श्याम सिंह गोंड स्थानीय बाजार में इसकी बिक्री करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। जांच आगे जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *