अब ऐप बनाना हुआ बेहद आसान
इस नए AI सिस्टम की मदद से यूजर सिर्फ आइडिया लिखकर कुछ ही मिनटों में Android ऐप तैयार कर सकते हैं। पहले जहां ऐप बनाने में हफ्तों की कोडिंग लगती थी, अब वह काम AI अपने आप कर देगा।
यह टूल खास तौर पर दो तरह के यूजर्स के लिए उपयोगी है—
प्रोफेशनल डेवलपर्स, जो जल्दी प्रोटोटाइप बनाना चाहते हैं
नॉन-टेक्निकल यूजर्स, जो पहली बार ऐप बनाना चाहते हैं
AI टूल से मिलेगा नया कॉम्पिटिशन
यह नया प्लेटफॉर्म सीधे तौर पर Cursor, Replit, Lovable और Claude Code जैसे AI डेवलपमेंट टूल्स को टक्कर देगा।
Play Store में भी AI का नया फीचर
Google ने Play Store में भी नया फीचर “Ask Play” लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके जरिए यूजर सामान्य भाषा में सवाल पूछकर अपने लिए सही ऐप ढूंढ सकेंगे।
इसके साथ Gemini असिस्टेंट भी यूजर्स को उनकी जरूरत के हिसाब से ऐप्स सजेस्ट करेगा।
Gemini से मिलेगा बड़ा अपग्रेड
Gemini अब फिल्मों, टीवी शोज और स्पोर्ट्स से जुड़े लाखों कंटेंट को समझकर सीधे सही ऐप या प्लेटफॉर्म का लिंक भी दे सकेगा।