Chambalkichugli.com

GUNA CONGRESS PROTES: विजयवर्गीय के बयान से गरमाई राजनीति, गुना में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

CONGRESS PARTY

HIGHLIGHTS:

  • गुना में कांग्रेस ने मंत्री के बयान के खिलाफ किया प्रदर्शन
  • आंबेडकर चौराहे पर पुतला दहन और नारेबाजी
  •  उमंग सिंगार पर की गई टिप्पणी से बढ़ा विवाद
  • कैलाश विजयवर्गीय से सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग
  • बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, राजनीतिक माहौल गरम
CONGRESS PROTEST
CONGRESS PROTEST

GUNA CONGRESS PROTES: ग्वालियर। गुना जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि आक्रोशित कार्यकर्ता आंबेडकर चौराहे पर एकत्रित होकर मंत्री का पुतला दहन किया, साथ ही ज़ोर-ज़ोर से नारेबाजी भी की।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को लेकर कथित ‘औकात में रहो’ बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई।

GUNA VIRAL VIDEO: मोबाइल चोरी होने पर नहीं लिखी FIR, तो बोर्ड पर लटका युवक

मंत्री पर अभद्र भाषा का आरोप

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बजट चर्चा के दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

इस्तीफे और सार्वजनिक माफी की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मंत्री से तत्काल सार्वजनिक माफी मांगने और मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा नेता मर्यादा भूल रहे हैं।

Kailash Vijayvargiya: सीएम ने माफी मांगी तो क्या हो गया यार माफी के बाद भी नहीं बदला कैलाश विजयवर्गीय का तेवर, औकात बयान पर सियासी घमासान

बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहन किया गया, हालांकि नारेबाजी के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *