Chambalkichugli.com

GUNA CRIMES : स्कूल परिसर में नाबालिग छात्र से मारपीट, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

GUNA SCHOOL

GUNA CRIMES : गुना। शहर के वंदना कॉन्वेंट स्कूल परिसर में कक्षा सातवीं के एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना स्कूल प्रांगण के भीतर घटित हुई, जिसके बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

BHIND VIRAL VIDEO: भिंड में कथित साधुओं से सरेआम मारपीट, धार्मिक पहचान पर उठे सवाल; वीडियो वायरल

जान से मारने की दी धमकी

जानकारी के अनुसार बच्चों के आपसी विवाद के बाद दो युवक स्कूल परिसर में पहुंचे और नाबालिग छात्र के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने छात्र को बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद छात्र भयभीत हो गया, जिसको लेकर परिजनों में आक्रोश देखने को मिला।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद पीड़ित छात्र की मां शीलम शर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी जांच में शामिल किया है, ताकि घटना की पुष्टि की जा सके और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों ऋतुराज बैस और हनी बैस के खिलाफ अपराध दर्ज किया है, और मामले की गहन जांच की जा रही है ।

ASHOKNAGAR RAIN: अब नहीं मिलेगी ठंड से रहत, अशोकनगर में हुई बारिश सा बढ़ी ठिठुरन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *