Chambalkichugli.com

GUNA CRIMES: गुना में युवक का दुकान पर हंगामा, डंडे बरसाकर की तोड़फोड़; VIDEO VIRAL

GUNA NEWS

HIGHLIGHTS:

  • गुना के पठार मोहल्ले में युवक ने दुकान में की तोड़फोड़

  • होली के दिन शराब के नशे में किया हंगामा

  • पिता के दुकान पर बैठने को लेकर हुआ विवाद

  • डंडे से गेट और सामान पर किए वार, VIDEO सामने आया

  • पीड़ित ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत

GUNA CRIMES
GUNA CRIMES

GUNA CRIMES: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के गुना में होली के दिन एक युवक द्वारा दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के पठार मोहल्ले की है, जहां युवक ने दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और सामान को नुकसान पहुंचाया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

खाली कुर्सियों से कैसे होगा किसान कल्याण, जीतू पटवारी का पीएम मोदी को पत्र, MP के कृषि विभाग में हजारों पद खाली

पिता के दुकान पर बैठने से था नाराज

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अपने पिता के दुकान पर बैठने को लेकर नाराज था। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता और पीड़ित के पिता दुकान पर साथ बैठते हैं, इसी बात को लेकर युवक ने विवाद कर दिया।

पिकनिक बना हादसा नरसिंहपुर के दो युवक नर्मदा नदी में डूबे धुरेड़ी पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

डंडे से गेट और सामान पर किए वार

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक हाथ में डंडा लेकर दुकान पर पहुंचता है और गेट पर लगातार वार करने लगता है। और यही नहीं, बल्कि इसके बाद वह दुकान के अंदर रखे सामान पर भी डंडे बरसाने लगता है।

नया AC लेने जा रहे हैं तो पहले समझें Inverter और Non Inverter AC का अंतर वरना हो सकता है नुकसान

रोकने की कोशिश, लेकिन नहीं माना

दुकानदार और उसके परिवार के सदस्यों ने युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और कुछ देर तक हंगामा करता रहा। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News