HIGHLIGHTS:
-
गुना के कपासी गांव में खेत में रखी फसल में लगाई आग
-
जमीन कब्जे के विवाद को लेकर घटना का आरोप
-
पीड़िता ने 2 मार्च को SP ऑफिस में की थी शिकायत
-
पुलिस पर तारफेंसिंग हटवाने और धमकाने का आरोप
-
आगजनी में लाखों रुपये की फसल जलकर नष्ट

GUNA CROP FIRE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कपासी गांव में खेत में काटकर रखी फसल में आग लगाने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। जहां आग लगने से खेत में रखी फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
GUNA CRIMES: गुना में युवक का दुकान पर हंगामा, डंडे बरसाकर की तोड़फोड़; VIDEO VIRAL
जमीन कब्जे को लेकर चल रहा विवाद
पीड़िता नीता शर्मा ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उनके परिवार को लंबे समय से परेशान कर रहे हैं। महिला के अनुसार, यह जमीन उनके ससुर की कृषि भूमि है और इसकी देखभाल उनके पति करते हैं। इसी जमीन को लेकर कल्लीबाई और हेतराम धाकड़ से विवाद चल रहा है।
GUNA CRIMES: गुना में युवक का दुकान पर हंगामा, डंडे बरसाकर की तोड़फोड़; VIDEO VIRAL
मामला कोर्ट में भी विचाराधीन
महिला के मुताबिक इस जमीन विवाद को लेकर उनके ससुर ने गुना के सिविल न्यायालय में भी मामला दर्ज कराया है। इसके बावजूद आरोपी पक्ष लगातार उन्हें परेशान कर रहा है और झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रहा है।
पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने फतेहगढ़ पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पुलिस बार-बार उनके पति को थाने बुलाने का दबाव बनाती है और न आने पर उठाकर ले जाने की धमकी देती है। महिला के अनुसार 1 मार्च को कुछ पुलिसकर्मी खेत पर पहुंचे और जबरन जमीन की तारफेंसिंग हटवा दी।
SP से शिकायत के बाद जलाई फसल
नीता शर्मा ने बताया कि पुलिस और दूसरे पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने 2 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की थी। महिला का आरोप है कि इसी शिकायत के बाद बुधवार-गुरुवार की रात उनके खेत में काटकर रखी फसल में आग लगा दी गई।
नया AC लेने जा रहे हैं तो पहले समझें Inverter और Non Inverter AC का अंतर वरना हो सकता है नुकसान
निष्पक्ष जांच की मांग
आगजनी में लाखों रुपये की फसल जलकर नष्ट हो गई है। पीड़िता ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।