HIGHLIGHTS:
-
गुना के भुल्लनपुरा तिराहे पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
-
जेसीबी से दुकानों के बाहर बने चबूतरे और टीनशेड हटाए गए
-
सड़क हादसों के बाद प्रशासन ने दिखाई सख्ती
-
नगर पालिका, राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
-
स्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए दोबारा सर्वे की तैयारी

Guna Encroachment Demolished: ग्वालियर। गुना शहर में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। शनिवार को नगरपालिका, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भुल्लनपुरा तिराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर बने स्थाई चबूतरे, टीनशेड और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया गया।
हादसों के बाद प्रशासन हुआ सख्त
हाल ही में बजरंगगढ़ बायपास पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे का पैर ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह कुचल गया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था और उन्होंने सड़क जाम कर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।
इसके अलावा एबी रोड पर भी एक अनियंत्रित ट्रक ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
अगले हफ्ते शेयर बाजार में IPO की बारिश, 4 कंपनियां खोलेंगी पब्लिक इश्यू, निवेशकों के लिए बड़ा मौका
प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
शनिवार को तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा, नगर पालिका और पुलिस की टीम भुल्लनपुरा तिराहे पर पहुंची। यहां दुकानों के आगे फैले अस्थाई सामान को जब्त किया गया और सड़क की सीमा में बने स्थाई निर्माणों को जेसीबी से हटाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बजरंगगढ़ बायपास पर भी आगे लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

दोबारा सर्वे कर हटेंगे स्थाई अतिक्रमण
नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में अस्थाई कब्जे हटाए गए थे। अब स्थाई अतिक्रमणों को चिन्हित करने के लिए दोबारा विस्तृत सर्वे कराया जाएगा। प्रशासन ने दुकानदारों और मकान मालिकों से अपील की है कि वे स्वयं अपने चबूतरे और टीनशेड हटा लें, अन्यथा प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा।
पूजा सामग्री का पुनः उपयोग: शास्त्र क्या कहते हैं, जानें नियम और अपवाद