HIGHLIGHTS:
- गिरीश मीना की पीट-पीटकर हत्या, शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के दौरान हुई घटना
- आरोपी महिला के ससुराल वाले और उनके रिश्तेदार
- दोस्त को धमकाकर भगा दिया गया
- दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया
- फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

GUNA MAN MURDERED : गुना। जिले के चांचौड़ा इलाके के कोन्याकला गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए 32 वर्षीय गिरीश मीना (पूर्व जनपद अध्यक्ष और आप नेता के भांजे) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बता दें कि गिरीश अपने दोस्त कृष्णगोपाल मीना के साथ ऑल्टो कार से 35 किलोमीटर दूर कोन्याकला गांव पहुंचे थे।
लिलिमा मिंज: साधारण आदिवासी परिवार से निकलकर ओलंपिक तक का शानदार सफर!
मारपीट का मामला
घटना के समय गिरीश प्रेमिका से मिलने स्कूल के पास गए, जबकि उनका दोस्त कार में बैठा रहा। इस दौरान महिला के ससुराल वालों ने उन्हें देख लिया। आरोपियों में चंदू मीना, रामविलास मीना, मनीष मीना और गोविंद मीना ने गिरीश को पकड़कर गालियां देते हुए मारपीट की।
आखिर कब तक बचाव कर पाएंगी ममता दीदी ?
इलाज के दौरान हुई मौत
मारपीट के बाद गिरीश के दोस्त कृष्णगोपाल मीना को बहन से धमका कर भगा दिया। जिसके बाद गिरीश को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया।

भोपाल में हाई प्रोफाइल केस, EOW में शिकायत दर्ज, 237 प्रोजेक्ट की मंजूरी पर सियासत गरम
पुलिस की कार्रवाई
फरियादी कृष्णगोपाल की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। बीनागंज चौकी पुलिस ने मुखबिर की मदद से दो सगे भाइयों मनीष और रामविलास मीना को गिरफ्तार किया। रिमांड पर पूछताछ जारी है।