Chambalkichugli.com

GUNA MINOR GIRL RAPED: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार; कई दिनों तक करता रहा गलत काम

RAPE ACCUSED ARRESTED

HIGHLIGHTS:

  • गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
  • 7 मार्च को घर से लापता हुई थी 16 वर्षीय किशोरी
  • आरोपी बहला-फुसलाकर अपने ले गया था साथ
  • पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
RAPE ACCUSED ARRESTED
RAPE ACCUSED ARRESTED

GUNA MINOR GIRL RAPED: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और कई दिनों तक उसके साथ गलत काम करता रहा। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

GWALIOR CRICKET TOURNAMENT: रूप सिंह स्टेडियम में सिंधिया ने थामा बल्ला, महिला क्रिकेटर की गेंद पर चूके; आउट होने से बचे

7 मार्च को घर से लापता हुई थी किशोरी

पुलिस के मुताबिक 7 मार्च की दोपहर 16 वर्षीय किशोरी अपने घर से लापता हो गई थी। उस समय परिवार के सभी सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। शाम को जब परिवार के लोग घर लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने घर के आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 9 मार्च को पिता ने फतेहगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम बदलने पर इंदौर में सियासत तेज छत्रपति शिवाजी स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस भाजपा आमने सामने

पीड़िता के बयान के बाद हुआ खुलासा

पुलिस जांच के दौरान बुधवार को किशोरी को बरामद कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि अनिकेत उर्फ अंकित उर्फ छोटू बैरागी निवासी ग्राम महू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

ग्वालियर में देर रात फायरिंग से दहशत, टैंकर से डीजल चोरी का विरोध करने पर व्यापारी को धमकाया

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *