Chambalkichugli.com

GUNA SUICIDE CASE: गुना के सकतपुर में मजदूर ने की आत्महत्या: पोर्च में फंदे से लटका मिला शव,

GUNA KISAN SUICIDE

HIGHLIGHTS:

  • सकतपुर इलाके में 35 वर्षीय मजदूर ने की आत्महत्या
  • पोर्च के एंगल पर रस्सी से लगाई फांसी
  • पत्नी और तीन बच्चे बाहर सो रहे थे
  • सुबह 4 बजे पत्नी ने देखा तो फंदे पर लटके मिले
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
GUNA KISAN SUICIDE
GUNA KISAN SUICIDE

GUNA SUICIDE CASE: ग्वालियर। गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सकतपुर गांव में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि मृतक की पहचान दौलतराम पटेलिया (35) पुत्र पूनम सिंह के रूप में हुई है।

कैसे नक्सल मुक्त हुआ मध्य प्रदेश? DGP कैलाश मकवाना ने खोला रणनीति का राज, इन नेताओं को दिया श्रेय

जानकारी के अनुसार, दौलतराम अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। उनके माता-पिता गुजरात में मजदूरी करने गए हुए हैं। वह स्वयं उमरी क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते थे।

टी20 में टीम इंडिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड, सुपर-8 मुकाबले से पहले आंकड़े

सोमवार शाम वह रोज की तरह काम से घर लौटे। परिवार के साथ भोजन करने के बाद सभी सो गए। देर रात दौलतराम घर के पोर्च में गए और एंगल पर रस्सी बांधकर फंदा बना लिया।

सुबह पत्नी ने देखा

रात करीब 4 बजे पत्नी की नींद खुली तो पति बिस्तर पर नहीं मिले। तलाश करने पर पोर्च में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

MORENA KERNI SENA: मुरैना के पोरसा में करणी सेना–पुलिस आमने-सामने: NH-552 पर जाम की कोशिश, जिलाध्यक्ष समेत 15 पर केस

पत्नी ने अपने पिता खदान सिंह को सूचना दी। इसके बाद कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक के ससुर का कहना है कि दौलतराम ने कभी किसी परेशानी की बात नहीं बताई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *