Chambalkichugli.com

GWALIO-CHAMBAL WEATHER: ग्वालियर-चंबल में मौसम का यू-टर्न: दिन में बढ़ी तपिश, रात में ठंडक, 2 मार्च से फिर बदलेगा मौसम

GWALIOR WEATHER

GWALIO-CHAMBAL WEATHER: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में फरवरी के अंतिम दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बता दें कि आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर थमते ही दिन का तापमान तेजी से बढ़ गया है और लोगों को मार्च से पहले ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि रात के समय अब भी हल्की ठंड बनी हुई है, जिससे दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है।

दिन में चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी

ग्वालियर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। भिंड और मुरैना में भी तापमान 33 डिग्री के आसपास पहुंच गया। बाजारों में दोपहर के समय भीड़ कम दिखाई दी और लोग धूप से बचने के उपाय करते नजर आए।

Holi Skin Care: होली की मस्ती में ऐसे रखें अपनी खूबसूरत स्किन का ख्याल, एलर्जी भी रहेगी दूर

रात में अब भी ठंडक

दिन की तुलना में रात का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान करीब 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और देर रात हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। तापमान में यह उतार-चढ़ाव सेहत पर भी असर डाल सकता है।

2 मार्च से फिर बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग के उत्तरी हिस्सों में हल्के बादल और बूंदाबांदी के रूप में दिख सकता है। फिलहाल अगले दो दिन मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।

रंगभरी एकादशी 2026 : 27 या 28 फरवरी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण समय

देखिये आपके शहर का तापमान

ग्वालियर – 32.6°C

भिंड – लगभग 33°C

मुरैना – लगभग 33°C

भोपाल – 32°C

इंदौर – 33.1°C

उज्जैन – 33°C

जबलपुर – 31.9°C

मौसम के इस बदलाव ने साफ संकेत दे दिए हैं कि मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर और तेज हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *