Chambalkichugli.com

GWALIOIR CYBER SCRIMES: एयरफोर्स अफसर से साइबर ठगी: 1.66 लाख में खरीदे 8 मोबाइल, APK लिंक पर क्लिक की आशंका

CYBER CRIMES

HIGHLIGHTS:

  • एयरफोर्स के ज्वाइंट वारेंट ऑफिसर से 1.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

  • दो क्रेडिट कार्ड से एक ही समय पर हुए ट्रांजैक्शन

  • ठगों ने खरीदे 8 मोबाइल फोन

  • 1930 हेल्पलाइन से दर्ज हुई ई-जीरो एफआईआर

  • संदिग्ध APK फाइल से डेटा लीक की आशंका

GWALIOR CYBER CRIMES
GWALIOR CYBER CRIMES

GWALIOIR CYBER SCRIMES: ग्वालियर। महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन में पदस्थ ज्वाइंट वारेंट ऑफिसर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गए। बता दें कि ठगों ने उनके दो क्रेडिट कार्ड से 1.66 लाख रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग की और 8 मोबाइल फोन खरीदे। मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अभिनेता श्रेयस तलपड़े की बढ़ी मुश्किलें: करोड़ों के बैंक घोटाले में नाम आने के बाद मैनपुरी पुलिस ने शुरू की जांच, जानें क्या है पूरा मामला

देर रात आया ट्रांजैक्शन अलर्ट

पीड़ित अधिकारी ऋषि नरगोवा, मूल रूप से जम्मू के निवासी हैं और ग्वालियर में एक कराये के घर में रहते हैं। 6 फरवरी की रात 10:11 बजे उनके मोबाइल पर दो ट्रांजैक्शन मैसेज आए। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 95,020 रुपए और इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड से 70,753 रुपए निकले गए। दोनों ट्रांजैक्शन एक ही समय पर दर्ज हुए, जिससे धोखाधड़ी की पुष्टि हो सकी।

8 मोबाइल फोन की हुई खरीदारी

मैसेज मिलते ही अधिकारी ने तुरंत दोनों कार्ड ब्लॉक कराए। अगले दिन बैंक पहुंचने पर जानकारी मिली कि दोनों कार्ड से कुल 8 मोबाइल फोन खरीदे गए हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को ओटीपी साझा नहीं किया और न ही किसी कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी दी।

सूदखोरी के जाल में उलझकर बीजेपी नेता ने गंवाई जान, कांग्रेस नेता पर मौत से पहले लगाए गंभीर आरोप

1930 हेल्पलाइन से ई-जीरो एफआईआर

पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ई-जीरो एफआईआर के जरिए मामला महाराजपुरा थाने पहुंचा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

APK फाइल खोलने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि अधिकारी ने अनजाने में किसी संदिग्ध एपीके (APK) फाइल या लिंक को ओपन किया हो सकता है। इससे मोबाइल डेटा तक ठगों की पहुंच बन गई होगी। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मोबाइल किस आईडी से खरीदे गए और उनकी डिलीवरी कहां हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News