Chambalkichugli.com

GWALIOR AICD ATTACK: दहेज़ में कार न मिलने पर मां सहित बच्चे पर फेंका एसिड; गोद में सो रही थी 4 माह की बच्ची

GWALIOR ACID ATTACK

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर में दहेज में कार न मिलने पर पति ने पत्नी पर फेंका एसिड

  • महिला की गोद में सो रही 4 माह की बच्ची भी झुलसी

  • बहू को बचाने आए ससुर पर भी पड़े एसिड के छींटे

  • शादी के कुछ दिन बाद से ही शुरू हो गई थी कार की मांग

  • पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की

GWALIOR ACID ATTACK
GWALIOR ACID ATTACK

GWALIOR AICD ATTACK: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में दहेज में कार की मांग को लेकर एक नवविवाहिता पर उसके पति द्वारा एसिड फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में महिला के साथ उसकी चार माह की बच्ची भी झुलस गई है। बता दें कि महिला को बचाने पहुंचे ससुर पर भी एसिड के छींटे पड़े, घटना 1 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे लोहिया बाजार इलाके में हुई।

LIZZARDS IN WATER TANK: इंदौर के बाद ग्वालियर में पानी पर सवाल: PM आवास टंकी में मिलीं 5 मरी छिपकलियां; निगम पर लगे लापरवाही के आरोप

बेटी को ले मायके वाले

घटना के बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद महिला और उसकी बच्ची को मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।

नेटफ्लिक्स पर सच्ची क्राइम कहानियों की डरावनी डॉक्यूमेंट्रीज: रहस्य, अपराध और रोमांच जो आपके रोंगटे खड़े कर दें!

शादी के कुछ दिन बाद शुरू हुई दहेज की मांग

जानकारी के अनुसार डबरा निवासी 28 वर्षीय योगिता अग्रवाल की शादी 6 फरवरी 2024 को लोहिया बाजार निवासी मनन अग्रवाल से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पीड़िता के पिता ने शादी में अपनी क्षमता से अधिक खर्च किया था।

शादी के करीब 15 से 20 दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने कार की मांग शुरू कर दी। पति मनन अग्रवाल बार-बार पत्नी पर दबाव बनाता था कि वह अपने पिता से कार दिलाने के लिए कहे। योगिता ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मना किया, लेकिन इसके बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

Special Train Launch: होली के बाद यात्रियों को राहत: झांसी से निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन शुरू, 8 मार्च तक चलेगी

नशे में घर पहुंचकर किया हमला

बताया जा रहा है कि होलिका दहन से एक दिन पहले 1 मार्च की रात आरोपी पति नशे की हालत में घर पहुंचा और फिर से कार की मांग करने लगा। पत्नी द्वारा विरोध करने पर उसने पास रखी एसिड की बोतल लाकर उस पर फेंक दी। उस समय महिला अपनी चार माह की बच्ची को गोद में लिए हुई थी, जिस पर भी एसिड की कुछ बूंदें गिर गईं।

T20 World Cup: 34 छक्के, 39 चौके और 499 रन…., दूसरे सेमीफाइनल में बने कई रिकॉर्ड

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा के अनुसार महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News