HIGHLIGHTS:
- क्राइम ब्रांच की दबिश में 3 आरोपी गिरफ्तार
- किराए के मकान में चल रहा था सट्टा अड्डा
- 4.49 लाख रुपए नकद, 7 मोबाइल और 3 लैपटॉप जब्त
- ऑनलाइन साइट से वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे टी-20 पर सट्टा
- मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस

GWALIOR BETTING RACKET: मध्यप्रदेश। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने टी-20 मैच पर सट्टा खिलवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर, पिंटू पार्क के पास स्थित एक किराए के मकान पर सोमवार रात दबिश दी। जिसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुख्ता कार्रवाई की गई।
क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर मौके से तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
Jharkhand: रांची से उड़ी एयर एंबुलेंस चतरा में हुई क्रैश …7 की मौत, पढ़े हादसे की पूरी कहानी
ऑनलाइन साइट के जरिए लग रहा था दांव
पुलिस के अनुसार आरोपी ‘रेडी अन्ना’ नामक ऑनलाइन साइट के माध्यम से वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच चल रहे टी-20 मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। मौके से 4.49 लाख रुपए नकद, 7 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और लाखों रुपए का हिसाब-किताब बरामद किया गया है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में ऑनलाइन सट्टा संचालन के सबूत मिले हैं।
अरावली की खूबसूरत वादियों में होगी रश्मिका- विजय की शादी…. थ्री-टियर सिक्योरिटी में लेंगे सात फेरे!
जालौन निवासी तीन युवक गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ राजावत (20), अभिषेक राजावत (19) और अंशुल उपाध्याय (21) के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रहने वाले हैं और ग्वालियर में किराए का मकान लेकर सट्टा संचालन कर रहे थे।
PAK: सख्त पहरे में जेल से अस्पताल ले जाए गए इमरान खान…आंखों में लगा दूसरा इंजेक्शन
मास्टरमाइंड फरार
पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड आलोक सिंह सिकरवार है, जिसने मकान किराए पर लेकर सट्टे का पूरा सेटअप तैयार कराया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाल रही है।